रांची : न्यायामूर्ति-सह-कार्यपालक अध्यक्ष, झालसा सुजित नारायण प्रसाद के दिशा निर्देश पर एवं सदस्य सचिव झालसा, कुमारी रंजना अस्थाना एवं न्यायायुक्त, रांची अनिल कुमार मिश्रा-1 के मार्गदर्शन में तथा डालसा सचिव राकेश रौशन तथा सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार के संयुक्त रूप से बिरसा मुण्डा केंद्रीय कारागार स्थित अस्पताल वार्ड का औचक निरीक्षण संयुक्त रूप से किया गया। डालसा की टीम में डालसा सचिव, सी.एस. डॉ प्रभात कुमार, डॉ. राम प्रसाद, डॉ. मुकेश कुमार, जेल सुप्रिन्टेंडेंट और जेलर तथा डिप्टी एलएडीसी राजेश कुमार सिन्हा एवं अन्य उपस्थित थे।
ज्ञात हो कि केंद्रीय कारा का औचक निरीक्षण के क्रम में अस्पताल वार्ड के ईलाजरत बंदियों से मिलकर उनके स्वास्थ्य एवं अन्य सुविधाओं तथा बंदियों के मुकदमों के बारे में जानकारी ली गयी। कारा में रह रहे ईलाजरत बंदियों को दिये जानेवाले भोजन की गुणवत्ता की जांच भी की गयी तथा रसोई घर का निरीक्षण डालसा टीम के द्वारा किया गया।
यह भी ज्ञात हो कि निरीक्षण के क्रम में औषधालय का निरीक्षण कर औषधि की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली गयी। वैसे बंदी जो गंभीर रूप से बीमार है, उनका हालचाल डालसा टीम के द्वारा लिया गया। अस्पताल में स्थित एम्बूलेंश, व्हील चेयर, ऑक्सीजन सिलिन्डर, स्ट्रेचर एवं बेड की उपलब्धता के बारे में गहण जांच डालसा टीम के द्वारा की गयी। बंदियों के लिए रात्री में दी जानेवाली ‘मेडिकल ट्रीटमेंट’ एवं डॉक्टरों की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली गयी जिससे कि बंदियों का समुचित ईलाज रात्री में भी हो सके। इसके उपरांत महिला वार्ड में डालसा टीम के द्वारा महिलाओं को दी जानेवाली स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं की गहण जांच की गयी एवं कई दिशा-निर्देश दिये गये। निरीक्षण के दौरान डालसा टीम के द्वारा चिकित्सीय उपकरण जो खराब हो चुके है, उसे दुरूस्त करने की बातें सिविल सर्जन से की गयी।














