- रांची :उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, राँची, मंजुनाथ भजन्त्री एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची, चन्दन कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में आज NIC सभागार में आगामी पर्वों के दौरान विधि-व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु एवं महिलाओं को सशक्त और सुरक्षित बनाने के लिए महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था), राजेश्वर नाथ आलोक, जिला शिक्षा पदाधिकारी, विनय कुमार, कार्यपालक दंडाधिकारी, संजय कुमार, जिला जन संपर्क पदाधिकारी, उर्वशी पांडेय, जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी,राजीव कुमार, सहायक निदेशक (सामाजिक सुरक्षा), रविशंकर मिश्रा, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, सुरभि सिंह, जिला शिक्षा अधीक्षक, बादल राज उपस्थित थे।
महिलाओं को सशक्त और सुरक्षित बनाने के लिए स्कूलों, महाविद्यालयों, सरकारी कार्यालयों और अन्य शिक्षण संस्थानों में व्यापक जागरूकता अभियान शुरू करने का निर्देश
उपायुक्त मंजुनाथ भजन्त्री ने आगामी पर्वों के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं को सशक्त और सुरक्षित बनाने के लिए स्कूलों, महाविद्यालयों, सरकारी कार्यालयों और अन्य शिक्षण संस्थानों में व्यापक जागरूकता अभियान शुरू करने का निर्देश दिया। इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं को आत्मरक्षा, कानूनी अधिकारों, साइबर सुरक्षा और सुरक्षित व्यवहार के प्रति जागरूक करना है। ताकि महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़े जिससे ये अपना आत्मरक्षा करने में सक्षम बने।
छोटी से छोटी घटनाओं पर सतर्कता बरतने का निर्देश
वरीय पुलिस अधीक्षक राँची, चन्दन कुमार सिन्हा ने सभी थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्र में नियमित पेट्रोलिंग करने और छोटी से छोटी घटनाओं पर सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। उन्होंने सुनसान स्थानों पर स्ट्रीट लाइट और प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने पर जोर दिया ताकि अपराधों को नियंत्रित किया जा सके।
राँची जिला प्रशासन आगामी पर्वों के दौरान शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है
राँची जिला प्रशासन आगामी पर्वों के दौरान शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। आम जनता से भी सहयोग की अपील की गई है ताकि जिले में एक सुरक्षित और शांतिपूर्ण माहौल बनाया जा सके।
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को सीएम एवं गवर्नर ने गुलदस्ता भेंट किया !
रांची :झारखण्ड के तीन दिवसीय दौरे पर राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का आज रांची आगमन हुआ। इस अवसर पर बिरसा...










