रांची :झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुक्रवार को शुरू हुआ, लेकिन पहला ही दिन शोक प्रस्तावों के कारण भावनात्मक माहौल में बीता। विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो ने नवनिर्वाचित घाटशिला विधायक सोमेश सोरेन का स्वागत किया।
इसके बाद सदन ने दिवंगत हस्तियों को श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रसिद्ध अभिनेता धर्मेंद्र, पद्म विभूषण से सम्मानित शास्त्रीय गायक पंडित छन्नूलाल मिश्र, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रकाश जायसवाल और वरिष्ठ अभिनेता असरानी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।
सदन ने एक सीआरपीएफ जवान की शहादत पर भी संवेदना जताई और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
शोक प्रस्ताव का समर्थन करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, काली प्रसाद पांडेय, सलाउद्दीन अंसारी, धर्मेंद्र सिंह देओल, बेंजामिन लकड़ा और रामचंद्र रूंगटा सहित कई सदस्यों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
विधायक प्रदीप यादव और सरयू राय ने पंडित छन्नूलाल मिश्र के योगदान को विशेष रूप से याद किया।
पहले दिन की पूरी कार्यवाही दिवंगत व्यक्तियों के प्रति श्रद्धांजलि और संवेदनाओं को समर्पित रही।
विधानसभा की अगली बैठक अब सोमवार, 8 दिसंबर को सुबह 11 बजे होगी।
झारखंड में बढ़ी ठंड !
रांची : झारखंड में मौसम का मिजाज बदलने लगा है और शुष्क मौसम के बीच ठंड में तेजी से बढ़ोतरी...












