रांची :आज झारखंड विधान सभा के सेंट्रल हॉल में राष्ट्रमंडल संसदीय संघ, झारखंड शाखा की वार्षिक आम बैठक आयोजित हुई।
बैठक की शुरुआत अध्यक्ष, झारखंड विधानसभा सह सभापति, राष्ट्रमंडल संसदीय संघ, झारखण्ड शाखा रबीन्द्रनाथ महतो ने अपनी प्रारंभिक वक्तव्य से की। अध्यक्ष ने राष्ट्रमंडल संसदीय संघ की स्थापना एवं संगठन की भूमिका के संबंध में कहा कि वर्ष 1911 में गठित राष्ट्रमंडल संसदीय संघ 56 देशों का भव्य संगठन बनकर उभरा है जो संयुक्त राष्ट्र संघ के बाद दूसरा सबसे बड़ा संगठन है ,सुशासन लोकतंत्र एवं मानव अधिकारों को बढ़ावा देने के लिए तथा विधायिकाओं की क्षमता का विकास करता है ।
माननीय अध्यक्ष ने यह भी कहा कि राष्ट्रमंडल संसदीय संघ जैसे बड़े संगठन में हम अपनी उपस्थिति दर्ज कराने तक सिमित न होकर,ऐसे सम्मेलन से राष्ट्र की तरक़्क़ी में हम अपनी भागीदारी किस तरह निभा पाये इस पर भी हमें सोचना चाहिए।
आगामी सम्मेलन के संबंध में उन्होंने बैठक में जानकारी दी कि सी पी ए॰ का 69वाँ सम्मेलन Cape Town, South Africa में आयोजित होगी ।
बैठक में उपस्थित संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि विगत कई दिनों से ईरान, ईजराइल और अमेरिका के बीच अनावश्यक युद्ध जारी है। तीनों देशों के बीच युद्ध का परिणाम विश्व के अन्य देशों को झेलना पड़ रहा है। महंगाई बढ़ गई है। आम लोग गैस की किल्लत का सामना कर रहे हैं। अन्य प्रकार की आर्थिक क्षति का सामना भी विभिन्न देशों को करना पड़ रहा है।इसके साथ उन्होनें कहा कि संयुक्त राष्ट्र के बाद राष्ट्रमंडल संसदीय संघ विश्व का दूसरा व्यापक लोकतांत्रिक मंच माना जाता है। राष्ट्रमंडल संसदीय संघ का उद्देश्य लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करना तथा मानवाधिकारों एवं समावेशी शासन को बढ़ावा देना है। राष्ट्रमंडल संसदीय संघ में विश्व के 56 से अधिक देशों की सहभागिता है और 180 से अधिक शाखाओं का एक विशाल नेटवर्क है। राष्ट्रमंडल संसदीय संघ को अपने उद्देश्यों को अस्तित्व देने के लिए मूक दर्शक बने रहने के बजाय युद्ध समाप्त करने और वैश्विक स्तर पर शांति स्थापित करने की दिशा में हस्तक्षेप करना चाहिए।
बैठक में सी पी ए झारखंड शाखा के पूर्व माननीय सदस्य रामदास सोरेन एवं रामचंद्र नायक के निधन पर एक मिनट का मौन धारण भी किया गया ।
प्रभारी सचिव झारखंड विधान सभा सह सचिव राष्ट्रमंडल संसदीय संघ झारखंड शाखा श्री रंजीत कुमार ने बैठक में वार्षिक लेखा जोखा प्रस्तुत किये। एवं जानकारी दी कि राष्ट्रमंडल संसदीय संघ झारखंड शाखा के सदस्यों की संख्या वर्तमान में 146 है।
उक्त बैठक में संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर , माननीय मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह, सांसद चंद्नप्रकाश चौधरी सदस्य चंद्रेश्वर प्रसाद सिंह , माननीय सदस्य रामचंद्र सिंह, सदस्या डॉ0 नीरा यादव, सदस्य राज सिन्हा, सदस्य उदय शंकर सिंह, सदस्या सबिता महतो, मान सदस्य नागेन्द्र महतो, सदस्य नमन बिक्सल कोनगाड़ी, सदस्य भूषण ब़ड़ा, पूर्व सदस्य कोचे मुण्डा, पूर्व सदस्य शशांक शेखर भोक्ता, पूर्व सदस्य रामचन्द्र केशरी, म पूर्व सदस्या सुधा चौधरी, पूर्व सदस्य जयप्रकाश गुप्ता, पूर्व सदस्या मेनका सरदार, पूर्व सदस्य बड़कुंवर गागराई, पूर्व सदस्य गिरिनाथ सिंह, पूर्व सदस्य थॉमस सोरेन, पूर्व सदस्य दिनेश कुमार षड़ंगी, पूर्व सदस्य विनोद कुमार सिंह, पूर्व सदस्य राजेश रंजन, पूर्व सदस्य लम्बोदर महतो, पूर्व सदस्य नारायण सिंह सहित सी0पी0ए झारखंड शाखा से जुड़े झारखंड विधानसभा के अधिकारीगण उपस्थित रहें ।













