Monday, March 30, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » सीसीएल की अग्रणी CSR पहल: रिनपास !

सीसीएल की अग्रणी CSR पहल: रिनपास !

रांची में अत्याधुनिक dTMS मशीन की स्थापना हेतु त्रिपक्षीय समझौता .

firstreport desk2 by firstreport desk2
2 hours ago
in झारखंड, रांची
Reading Time: 1 min read
A A
0
सीसीएल की अग्रणी CSR पहल: रिनपास !
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

झारखंड राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने महायज्ञ’ कार्यक्रम में सभी श्रद्धालुओं को महावीर जयंती की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं !

सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं जिला अस्पताल में एचपीवी टीकाकरण अभियान की शुरुआत !

झारखंड राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने निर्माणाधीन अत्याधुनिक पुस्तकालय का अवलोकन किया !

झारखंड राजधानी के चर्चित रेस्तरां में देर पुलिस ने मारा छापा !

रांची: सीसीएल ने कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के तहत मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इसी क्रम में आज सीसीएल, रांची इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरो-साइकियाट्री एंड एलाइड साइंसेज (रिनपास), रांची तथा रोटरी फाउंडेशन के बीच एक त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए।
इस समझौते के तहत रिनपास, रांची में अत्याधुनिक BrainsWay dTMS System (डीप ट्रांसक्रैनियल मैग्नेटिक स्टिमुलेशन) मशीन स्थापित की जाएगी, जिसमें H1, H4 एवं H7 कॉइल्स की सुविधा उपलब्ध होगी। यह तकनीक पूर्णतः नॉन-इनवेसिव है और मस्तिष्क के गहरे हिस्सों को लक्षित कर मानसिक रोगों के प्रभावी उपचार में सहायक सिद्ध होती है।
परियोजना की कुल लागत ₹1,98,72,488/- (तीन वर्षों के AMC सहित) है, जिसका वित्तीय वहन सीसीएल द्वारा CSR के अंतर्गत किया जाएगा। यह पहल सीसीएल की जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता तथा स्वास्थ्य क्षेत्र में सकारात्मक योगदान का सशक्त उदाहरण है।
BrainsWay dTMS तकनीक उन्नत H-कोइल आधारित प्रणाली है, जिसके माध्यम से मस्तिष्क के न्यूरल नेटवर्क को द्विपक्षीय रूप से उत्तेजित एवं मॉड्युलेट किया जा सकता है। यह तकनीक अवसाद (Depression), ऑब्सेसिव कंपल्सिव डिसऑर्डर (OCD) तथा निकोटीन एडिक्शन जैसी मानसिक बीमारियों के उपचार में प्रभावी पाई गई है। यह मशीन US Food and Drug Administration (FDA) द्वारा अनुमोदित है, तथा H-कोइल तकनीक धूम्रपान त्याग (Smoking Cessation) हेतु भी FDA से स्वीकृत है।
इस परियोजना के माध्यम से प्रतिवर्ष 600 से अधिक गंभीर मानसिक रोगों से ग्रसित मरीजों को प्रत्यक्ष लाभ मिलने का अनुमान है। साथ ही, dTMS उपचार को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PMJAY) एवं झारखंड राज्य स्वास्थ्य योजना के साथ समन्वित किया जाएगा, जिससे आम नागरिकों को सुलभ एवं किफायती स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
इस अवसर पर सीसीएल के महाप्रबंधक (SD एवं CSR) सिद्धार्थ शंकर लाल, रिनपास की निदेशक डॉ. जयंती सिमलाई तथा रोटरी फाउंडेशन के प्रतिनिधि ललित त्रिपाठी एवं गौरव बगरोय उपस्थित थे।
सीसीएल की यह पहल मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में आधुनिक तकनीक को बढ़ावा देने के साथ-साथ समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों को गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ उपचार उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी।

Tags: #CCL's flagship #CSR initiative# Rinpas .
ShareTweetSendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

डीजे पर बड़ी कार्रवाई: साउंड कॉम्पिटिशन बना मुसीबत !

डीजे पर बड़ी कार्रवाई: साउंड कॉम्पिटिशन बना मुसीबत !

by firstreport desk2
3 hours ago
0

पलामू: झारखंड के मेदिनीनगर में तेज आवाज वाले डीजे पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। बेलवाटिकर इलाके में शनिवार...

नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करने वाले सावधान !

नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करने वाले सावधान !

by firstreport desk2
3 hours ago
0

रांची: राजधानी रांची में वाहन नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर...

झारखंड एनयूएसआरएल में दिवसीय राज्य स्तरीय सेमिनार का समापन !

झारखंड एनयूएसआरएल में दिवसीय राज्य स्तरीय सेमिनार का समापन !

by firstreport desk2
3 hours ago
0

रांची: नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ स्ट्डी एंड रिसर्च इन लॉ, रांची में दो दिवसीय सेमिनार का आज समापन हो गया। “जेरियाट्रिक...

बीजेपी के 10 वर्षों के शासन में केवल “मामा-मामी” का ही विकास हुआ – शिल्पी नेहा तिर्की !

बीजेपी के 10 वर्षों के शासन में केवल “मामा-मामी” का ही विकास हुआ – शिल्पी नेहा तिर्की !

by firstreport desk2
3 hours ago
0

डिब्रूगढ़/रांची: असम चुनाव के दौरान छबुवा-लाहोवाल विधानसभा से कांग्रेस उम्मीदवार प्रांजल घटवार के समर्थन में पनीतुला करम भवन में आयोजित...

झारखंड विद्यालय स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्यक्रम(SHWP ) के तहत 190 आरोग्य दूतों  को किया गया सम्मानित !

झारखंड विद्यालय स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्यक्रम(SHWP ) के तहत 190 आरोग्य दूतों को किया गया सम्मानित !

by firstreport desk2
3 hours ago
0

रांची :आज सदर अस्पताल रांची में स्कूल स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्यक्रम (SHWP) के अंतर्गत उत्कृष्ट विद्यालयों एवं उनके स्वास्थ्य आरोग्य...

मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की इन दिनों असम के चुनावी दौरे पर !

मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की इन दिनों असम के चुनावी दौरे पर !

by firstreport desk2
3 hours ago
0

असम : झारखंड सरकार की मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की इन दिनों असम के चुनावी दौरे पर हैं। अपने दौरे के...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • झारखंड स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता को इसका कुलपति नियुक्त किया !

    झारखंड स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता को इसका कुलपति नियुक्त किया !

    185 shares
    Share 74 Tweet 46
  • DC ऑफिस में पुलिस जवान ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा !

    27 shares
    Share 11 Tweet 7
  • झारखंड के पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा एनआईबीएम की 28 वां स्थापना दिवस पर अनेकों चयनित युवा को सम्मानित किया !

    8 shares
    Share 3 Tweet 2
  • बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर अब सख्ती !

    28 shares
    Share 11 Tweet 7
  • हेमंत सोरेन ने बांटे नियुक्ति पत्र !

    16 shares
    Share 6 Tweet 4

अभी अभी

बिहार मुख्यमंत्री ने पटना विश्वविद्यालय नवनिर्मित प्रशासनिक एवं शैक्षणिक भवन का किया उद्घाटन !

बिहार मुख्यमंत्री ने पटना विश्वविद्यालय नवनिर्मित प्रशासनिक एवं शैक्षणिक भवन का किया उद्घाटन !

March 30, 2026
सीसीएल की अग्रणी CSR पहल: रिनपास !

सीसीएल की अग्रणी CSR पहल: रिनपास !

March 30, 2026
झारखंड में कानून व्यवस्था ध्वस्त,महिलाओं पर लगातार बढ़ रहें अत्याचार: भाजपा !

झारखंड में कानून व्यवस्था ध्वस्त,महिलाओं पर लगातार बढ़ रहें अत्याचार: भाजपा !

March 30, 2026
हजारीबाग बिष्णुगढ़ की “सीता” को न्याय सुनिश्चित किया जाएगा-अंबा प्रसाद !

हजारीबाग बिष्णुगढ़ की “सीता” को न्याय सुनिश्चित किया जाएगा-अंबा प्रसाद !

March 30, 2026
झारखंड रेलवे डीजल चोरी मामले का खुलासा !

झारखंड रेलवे डीजल चोरी मामले का खुलासा !

March 30, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.