रांची : सीसीएल के कुजू क्षेत्र में एक शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिकायत निवारण शिविर के दौरान सी.सी.एल के कुजू क्षेत्र में कुजू एवं हजारीबाग एरिया के लंबित मामलों के निपटान और कम्पनी के कर्मचारियों, कर्मचारियों के आश्रितों, ठेका श्रमिकों एवं अन्य हितग्राहियों की शिकायतों के समाधान हेतु बैठक हुई।
इस शिविर में कुल 25 शिकायतें दर्ज की गई। इस शिविर में प्राप्त शिकायत ज्यादातर सीएमपीएफ, पेंशन, सेवानिवृत बकाया राशि के भुगतान से संबंधित थी एवं इसके अलावा कुछ नौकरी/सेवा मामले तथा ठेका श्रमिकों से संबंधित थी। संबंधित क्षेत्र के शिकायतकर्ताओं के लंबित मामलों को जानने के बाद कुछ मामलों का समाधान किया गया एवं शिकायतों के समयबद्ध और विशिष्ट समाधान का आश्वासन दिया गया।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों तथा अन्य हितधारकों की शिकायतों का त्वरित समाधान था।
इस शिविर में सीसीएल मुख्यालय, राँची से कविता गुप्ता, महाप्रबंधक(मा.सं./श्रमशक्ति/समाधान), संजय कुमार चौबे (मुख्य प्रबंधक – मा. सं, पेंशन विभाग), गौतम चौधरी, मुख्य प्रबंधक(मा.सं/समाधान सेल), राजीव कुमार सिन्हा, महाप्रबंधक कुजू क्षेत्र, सुमित सारंगी, स्टाफ अधिकारी कार्मिक , भूसन यादव, उप प्रबन्धक( कार्मिक) तथा श्रमिक संगठन के प्रतिनिधि थें।
सुप्रियो भट्टाचार्य के खिलाफ भाजपा पहुंची चुनाव आयोग !
रांची : सुप्रियो भट्टाचार्य ने जिस तरह आदर्श चुनाव आचार संहिता में झामुमो का चुनाव चिन्ह तीर धनुष का प्रयोग...












