रांची :मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में “ऑल इंडिया संथाली राइटर्स एसोसिएशन” एवं “जाहेरथान कमेटी” के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को आगामी 29 दिसंबर, 2025 को जमशेदपुर (दिशोम जाहेर, करनडीह) में आयोजित होने वाले 22वें संथाली “पारसी माहा” तथा ओल चिकी लिपि के शताब्दी समारोह के समापन कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु सादर आमंत्रित किया। इस अवसर पर ऑल इंडिया संथाली राइटर्स एसोसिएशन के महासचिव रविंद्र नाथ मुर्मू, सहायक महासचिव, मानसिंह मांझी, जाहेरथान कमेटी के कार्यकारी सदस्य सागेन हंसदा एवं शंकर हेंब्रम उपस्थित थे।
रांची में फिर ब्लैक कार का कहर !
रांची: राजधानी रांची में तेज रफ्तार वाहनों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार देर रात एक...












