रांची :केंद्रीय मनःचिकित्सा संस्थान (सीआईपी), कांके के मुख्य गेट के सामने आज हटाए गए सुरक्षा कर्मियों के समर्थन में आयोजित धरना कार्यक्रम में जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेता धर्मेंद्र तिवारी स्वयं कर्मियों के साथ धरना पर बैठे और उनके पक्ष में आवाज बुलंद की। धरना में बड़ी संख्या में प्रभावित सुरक्षा कर्मी एवं उनके परिजन मौजूद रहे।
धरना स्थल पर तिवारी ने कहा कि संस्थान की सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव के नाम पर 156 निजी सुरक्षा कर्मियों को एक साथ सेवा से हटा देना अत्यंत पीड़ादायक और अन्यायपूर्ण निर्णय है। उन्होंने कहा कि ये कर्मी वर्षों से संस्थान की सुरक्षा, मरीजों की देखरेख, परिसर अनुशासन और सहयोगी सेवाओं में निरंतर योगदान देते रहे हैं। ऐसे कर्मियों को बिना वैकल्पिक व्यवस्था के हटाना उनके परिवारों की आजीविका पर सीधा आघात है।
उन्होंने कहा कि भले ही प्रशासन अनुबंध समाप्ति और मंत्रालयीय निर्देश का हवाला दे रहा है, परंतु मानवीय दृष्टिकोण से प्रभावित कर्मियों के पुनर्वास और समायोजन की व्यवस्था करना भी उतना ही जबकि निर्देशक चौधरी ने दूरभाष पर कहा कि हम उनकी व्यवस्था कर देंगे। यह ठगने का काम है। लेकिन इनको हटाने के पहले उन्होंने कोई व्यवस्था नहीं की अब वह हवाला दे रहे हैं की विभाग से निर्देश मिलेगा तभी हम इनको समायोजित करेंगे यह दुर्भाग्यपूर्ण है और निर्देशक के हठधर्मिता का परिचय भी, इन छोटे सुरक्षा कर्मियों से क्या परेशानी है उनके मन में। जदयू इस मामले में संवेदनशील समाधान की मांग करती है।
तिवारी ने सरकार और संबंधित विभाग से मांग की कि हटाए गए सभी सुरक्षा कर्मियों के लिए वैकल्पिक रोजगार, समायोजन या विशेष राहत पैकेज की घोषणा की जाए तथा उनके अनुभव को देखते हुए प्राथमिकता के आधार पर पुनर्नियोजन पर विचार किया जाए।
उन्होंने कहा कि जनता दल यूनाइटेड कर्मियों के साथ मजबूती से खड़ी है और न्याय मिलने तक लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रहेगा। आवश्यकता पड़ने पर आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। सुरक्षा कर्मियों के विषय में राज्य सरकार और केंद्र सरकार को दोनों को पहला करना चाहिए। और ऐसे निर्देशक को तत्काल प्रभाव से हटाना चाहिए। जो चार डॉक्टरों का रैकेट बनाकर कर्मचारियों मैं भय का माहौल पैदा किया और शोषण का वातावरण बनाएं है।
जरूरतमंदों को न्याय व हक दिलाना ही उद्देश्य : डालसा !
रांची : न्यायायुक्त-सह-अध्यक्ष अनिल कुमार मिश्रा-1 के मार्गदर्शन में तथा डालसा सचिव की देखरेख में कांके प्रखंड अंतर्गत सुकुरहुटू दक्षिणी...











