Tuesday, March 31, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » सभी उपायुक्त कैलेंडर बना कर कार्यों का करें निपटाराः मुख्य सचिव !

सभी उपायुक्त कैलेंडर बना कर कार्यों का करें निपटाराः मुख्य सचिव !

मुख्य सचिव ने जिला स्तर पर विभिन्न कारणों से योजनाओं के क्रियान्वयन .

firstreport desk2 by firstreport desk2
1 year ago
in झारखंड, रांची
Reading Time: 1 min read
A A
0
सभी उपायुक्त कैलेंडर बना कर कार्यों का करें निपटाराः मुख्य सचिव !
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड के मुख्य सचिव अलका तिवारी ने जिला स्तर पर विभिन्न कारणों से योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं का समाधान समन्वय बना कर करने का दिया निर्देश दिया है। उन्होंने राज्य के तमाम उपायुक्तों को कहा कि वे कैलेंडर बना कर कार्यों का निपटारा करें। कैलेंडर के अनुसार विभिन्न मसलों से जुड़ी बैठकें करें। उसकी रिपोर्ट ससमय विभागों को दें। इससे जहां योजना क्रियान्वयन में गति आएगी वहीं विभागों को भी सहूलियत होगी। उन्होंने कहा कि योजनाओं के बाधित होने से उसमें खर्च हुई राशि का लाभ भी राज्य को नहीं मिल पाता है, इसलिए योजनाओं का भौतिक निरीक्षण करते हुए आ रही समस्या के समाधान पर फोकस करें। वह गुरुवार को विभिन्न विभागों की उन योजनाओं की समीक्षा कर रही थीं, जो जिला स्तर पर इस या उस कारण से बाधित हैं, अथवा लेटलतीफी के शिकार हैं।

योजनाओं को पूर्ण करने में आ रही रुकावटों को जल्द से जल्द दूर करें

मुख्य सचिव की समीक्षा में उजागर हुआ कि अधिकांश योजनाओं की प्रगति 70 से 80 प्रतिशत तक हो चुकी है और बाकी बचे काम को पूर्ण करने में रुकावटें आ रही हैं। मुख्य सचिव ने नगर विकास विभाग की रांची शहरी सीवरेज स्कीम, वाटर सप्लाई स्कीम और पम्पिंग स्टेशन के क्रियान्वयन में जमीन को लेकर आ रही समस्या का समयबद्ध तरीके से समाधान का निर्देश दिया। रांची के उपायुक्त ने अधिकांश मामले में समाधान होने की जानकारी दी। उसी तरह रामगढ़, धनबाद, कोडरमा, साहिबगंज, सरायकेला-खारसावां, पश्चिमी सिंहभूम, पलामू और बोकारो में शहरी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट और वाटर सप्लाई योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए जमीन की समस्या सामने आयी। उपायुक्तों को विशेष पहल कर जमीन की उपलब्धता ससमय सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की ओर से बताया गया कि नल से जल योजना द्वारा प्रत्येक घर को जोड़ने और शौचालय बना गांवों को ओडीएफ घोषित करने की स्थिति लगभग अंतिम चरण में है, लेकिन गांवों में चार-पांच घरों के इस योजना से आच्छादित नहीं होने से योजना अपूर्ण रह जाती हैं। मुख्य सचिव ने उपायुक्तों को अतिरिक्त रुचि लेकर इस कार्य को यथाशीघ्र संपन्न कराने को कहा।

ये भीपढ़िये

अस्मिता नेशनल महिला योगासन लीग: झारखंड की आकांक्षा और पम्मी ने जीता रजत पदक !

रात 9बजे एयरपोर्ट पर एक अलग प्रजाति साप मिला !

झारखंड राज्यपाल से बाबूलाल मरांडी लोक भवन में भेंट की तथा एक ज्ञापन समर्पित किया !

झारखंड के हजारीबाग में घटना में गिरफ्तारी नहीं हुई तो होगा आंदोलन – राफिया नाज !

उपायुक्त संबंधित विभाग से समन्वय बनाते हुए समस्याओं को दूर करें

उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की ओर से बताया गया कि विभिन्न जिलों में डिग्री कॉलेज, पोलिटेक्निक कॉलेज और राजकीय अभियंत्रण कॉलेज निर्माण के लिए जमीन की समस्या बनी हुई है। मुख्य सचिव ने उपायुक्तों को संबंधित विभाग से समन्वय बनाते हुए जमीन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने स्कूली शिक्षा विभाग द्वारा क्वालिटी एजुकेशन के लिए संपर्क फाउंडेशन की सहायता से चयनित स्कूलों में उपलब्ध कराए गये संसाधन के समुचित उपयोग पर बल देते हुए कहा कि यह राज्य के हित में होगा।

कृषि विभाग से जुड़ी योजनाओं को समय पर पूर्ण करें

कृषि विभाग से जुड़ी पीएम किसान योजना, बिरसा ग्राम सह समेकित पाठशाला, बिरसा-पीएम फसल बीमा योजना, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना, आइसीडीपी एवं डीसीडीसी की समीक्षा के दौरान पाया गया कि फसल बीमा योजना के लिए वास्तविक जमीन से अधिक जमीन पर बीमा का आवेदन दिया गया है। इस मसले को लेकर मुख्य सचिव ने आवेदनों की जांच करते हुए अनाधिकृत दावे को खारिज करने का निर्देश दिया। वहीं मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत लाभुकों को पशु देने के साथ उसका बीमा भी सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही कृषि से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की कार्य प्रगति की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय मॉनिटरिंग कमिटी और डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव डेवलपमेंट कमिटी की नियमित बैठक करने का निर्देश उपायुक्तों को दिया।

जल संसाधन विभाग की राज्य में चल रही विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान पाया गया कि अधिग्रहित भूमि पर अतिक्रमण, फॉरेस्ट क्लियरेंस, स्थानीय विवाद, भूमि अधिग्रहण, मुआवजा इत्यादि को लेकर योजनाएं प्रभावित हो रही हैं। मुख्य सचिव ने सभी संबंधित उपायुक्तों को निर्देश दिया कि योजनाओं के सुचारू संचालन के लिए प्रशासनिक स्तर से बाधा को दूर कराएं। इसके अतिरिक्त राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग और ऊर्जा विभाग की जिलों से जुड़ी समस्याओं की भी समीक्षा की गयी और उपायुक्तों को यथोचित निर्देश दिए गए।

Tags: #All Deputy Commissioners# should prepare a #calendar #settle their work# Chief Secretary.
ShareTweetSendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

आरक्षण का लाभ उन्हीं को मिले जिनके लिए व्यवस्था बनाई गई है :बाबूलाल मरांडी !

शराब घोटाले में आरोपी आईएएस विनय कुमार चौबे की डिफॉल्ट बेल सरकार की देन – बाबूलाल मरांडी !

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची : झारखंड के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने आज राज्य सरकार पर बड़ा निशाना साधा।कहा कि शराब घोटाले के...

झारखंड के सीएम हेमन्त सोरेन ने असम में झामुमो कार्यकर्ताओं के साथ बनाई रणनीति !

झारखंड के सीएम हेमन्त सोरेन ने असम में झामुमो कार्यकर्ताओं के साथ बनाई रणनीति !

by firstreport desk2
1 day ago
0

असम/डिब्रूगढ़/रांची : असम विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देने के उद्देश्य से सोमवार को डिब्रूगढ़ में झारखण्ड मुक्ति मोर्चा...

कुसुंबा विष्णुगढ़ की निर्भया के ह*त्यारों को फांसी  दे – आदित्य साहू !

कुसुंबा विष्णुगढ़ की निर्भया के ह*त्यारों को फांसी दे – आदित्य साहू !

by firstreport desk2
1 day ago
0

नई दिल्ली / रांची : झारखंड के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू ने कहा कि राज्य सरकार पर...

सीसीएल की अग्रणी CSR पहल: रिनपास !

सीसीएल की अग्रणी CSR पहल: रिनपास !

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची: सीसीएल ने कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के तहत मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक और...

झारखंड में कानून व्यवस्था ध्वस्त,महिलाओं पर लगातार बढ़ रहें अत्याचार: भाजपा !

झारखंड में कानून व्यवस्था ध्वस्त,महिलाओं पर लगातार बढ़ रहें अत्याचार: भाजपा !

by firstreport desk2
1 day ago
0

हजारीबाग जिले के कुसुंबा गांव में मासूम बेटी के साथ हुई जघन्य एवं हृदय विदारक घटना के विरोध में आज...

हजारीबाग बिष्णुगढ़ की “सीता” को न्याय सुनिश्चित किया जाएगा-अंबा प्रसाद !

हजारीबाग बिष्णुगढ़ की “सीता” को न्याय सुनिश्चित किया जाएगा-अंबा प्रसाद !

by firstreport desk2
1 day ago
0

हजारीबाग/बिष्णुगढ़- विष्णुगढ़ में मंगला जुलूस के दौरान जुलूस देखने गई मासूम बच्ची "जिसे अंबा प्रसाद ने सीता नाम की संज्ञा...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • झारखंड स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता को इसका कुलपति नियुक्त किया !

    झारखंड स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता को इसका कुलपति नियुक्त किया !

    186 shares
    Share 74 Tweet 47
  • DC ऑफिस में पुलिस जवान ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा !

    27 shares
    Share 11 Tweet 7
  • झारखंड के पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा एनआईबीएम की 28 वां स्थापना दिवस पर अनेकों चयनित युवा को सम्मानित किया !

    8 shares
    Share 3 Tweet 2
  • झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से रामनवमी महोत्सव” के मद्देनज़र विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने शिष्टाचार भेंट की !

    6 shares
    Share 2 Tweet 2
  • हेमंत सोरेन ने बांटे नियुक्ति पत्र !

    16 shares
    Share 6 Tweet 4

अभी अभी

मुरहू खूंटी की घटना पर प्रशासनिक कार्रवाई में तुष्टीकरण कर रही हेमंत सरकार – आदित्य साहू !

मुरहू खूंटी की घटना पर प्रशासनिक कार्रवाई में तुष्टीकरण कर रही हेमंत सरकार – आदित्य साहू !

March 31, 2026
झारखंड में 750 करोड़ रुपए शराब घोटाला मामले में  गवर्नर से मिलकर सीबीआई जांच के मांग -बाबूलाल मरांडी !

झारखंड में 750 करोड़ रुपए शराब घोटाला मामले में गवर्नर से मिलकर सीबीआई जांच के मांग -बाबूलाल मरांडी !

March 31, 2026
जंगली हाथियों के झुंड ने पोल्ट्री फार्म को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया  !

जंगली हाथियों के झुंड ने पोल्ट्री फार्म को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया !

March 31, 2026
बिहार मुख्यमंत्री से 2024 बैच के बिहार कैडर के प्रशिक्षु आई०ए०एस० अधिकारियों ने मुलाकात की !

बिहार मुख्यमंत्री से 2024 बैच के बिहार कैडर के प्रशिक्षु आई०ए०एस० अधिकारियों ने मुलाकात की !

March 31, 2026
बिहार मुख्यमंत्री ने देशवासियों को महावीर जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं !

बिहार मुख्यमंत्री ने देशवासियों को महावीर जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं !

March 31, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.