रांची : राज्य निर्माण के साथ ही झारखंड में भ्रष्टाचार की बुनियाद रखने वाले बाबूलाल मरांडी ही आज भाजपा के मुखिया बने हुए हैं।
महागठबंधन सरकार पर भाजपा द्वारा आरोप लगाए जाने पर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने कहां की झारखंड को निर्माण के साथ ही भ्रष्टाचार का बीज बाबूलाल मरांडी के शासनकाल बोया गया था जिसे आगे चलकर अर्जुन मुंडा और रघुवर दास की सरकार ने अपने नेतृत्व में खाद पानी देकर एक विशाल पेड़ में बदल दिया। उस पेड़ को समूल जड़ से समाप्त करने में वर्तमान सरकार लगी हुई है।
एक तरफ केंद्र की भाजपा सरकार झारखंड को उसके हिस्से का आवंटन उपलब्ध नहीं कर रही है दूसरी ओर भ्रष्टाचार का अनर्गल प्रलाप भाजपा के नेता लगातार करते आ रहे हैं,जनहित के किए गए सभी कार्यों में उन्हें सिर्फ भ्रष्टाचार दिखाई देता है। केंद्र के असहयोगात्मक रवैयै के बाद भी झारखंड में विकास कार्यों का होना इन्हें फूटी आंख भी नहीं सुहा रहा जिसके कारण भाजपा नेताओं में बेचैनी भर गई है। लगातार नियुक्ति पत्र वितरण विकास योजनाओं का शिलान्यास और उसके तेजी से कार्यान्वयन शिक्षा स्वास्थ्य सड़क रोजगार के क्षेत्र में गुणात्मक सुधारों के साथ-साथ जनता के आर्थिक रूप से मजबूत होने से भाजपा नेताओं को आगामी कई वर्षों तक झारखंड में अपना राजनीतिक भविष्य अंधकार में नजर आ रहा है।
उन्होंने भाजपा नेताओं को सलाह देते हुए कहा कि अनर्गल प्रलाप और विधवा विलाप छोड़कर, धर्मांधता के अपने मुख्य एजेंडे को छोड़कर सरकार के विकास कार्यों में सकारात्मक सहयोग का रवैया अगर अपनाते हैं तो जनता के बीच उनकी गिरी हुई छवि और कालिक से पोते हुए चेहरे की थोड़ी सफाई हो सकती है। सीवरेज ड्रेनेज हरमू नदी की सफाई से लेकर कई ऐसे मामले हैं जिम भाजपा के मंत्रियों के और उनके चाहे तो के हाथ भ्रष्टाचार की कालिक से पुते हुए हैं। झारखंड की राजधानी इसका सबसे सर्वोत्तम उदाहरण है कि एक समय राज्य सरकार के मुखिया नगर विकास मंत्री मेयर डिप्टी मेयर सभी भारतीय जनता पार्टी के थे, इस दौर में सरकार के संरक्षण में राजधानी में लोगों को धोखे में रखकर अवैध निर्माणों को मंजूरी दी गई लोगों के साथ धोखा किया गया, जिसके कारण आज लोग सड़कों पर उतरने को विवश हो रहे हैं। प्रथम जेपीएससी के भ्रष्टाचार को झारखंड का युवा आज भी नहीं भूला है, भाजपा के शासनकाल में जेपीएससी भ्रष्टाचार का एक कलंकित प्रतीक चिन्ह बन चुका था जिसे मटकर इस जेपीएससी के माध्यम से आज विवाद रहित परीक्षा आयोजित कर सरकार नियुक्तियां कर रही है।
रांची में फिर ब्लैक कार का कहर !
रांची: राजधानी रांची में तेज रफ्तार वाहनों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार देर रात एक...











