रांची : भारतीय जनता पार्टी, रांची महानगर जिला कार्यालय में महानगर अध्यक्ष वरुण साहू जी की अध्यक्षता में आज एक भव्य मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता प्रियांशु मिश्रा जी के नेतृत्व में सैकड़ों महिला कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की जनकल्याणकारी नीतियों एवं विचारधारा से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से रांची के माननीय विधायक सीपी सिंह , महानगर अध्यक्ष वरुण साहू, भाजपा झारखंड की निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष आरती कुजूर , जिला महामंत्री श्री जितेंद्र वर्मा ,अनीता वर्मा जी, ललित ओझा , पायल सोनी एवं नेहा सिंह जी उपस्थित रहे एवं सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी का अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।
मिलन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक सीपी सिंह जी ने कहा कि
“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश तेजी से विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। महिलाओं का इस प्रकार बड़ी संख्या में भाजपा से जुड़ना इस बात का प्रमाण है कि जनता का विश्वास भाजपा की नीतियों पर लगातार बढ़ रहा है।”
महानगर अध्यक्ष वरुण साहू जी ने कहा कि
“भाजपा परिवार निरंतर विस्तारित हो रहा है। आज सैकड़ों महिलाओं का जुड़ना संगठन की शक्ति को और मजबूती प्रदान करेगा। हम सभी नवसदस्यों का हार्दिक स्वागत करते हैं।” “निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष आरती कुजूर ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा में लगातार मातृ शक्ति का जुड़ाव हो रहा है। भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जहां महिलाओं को उचित सम्मान मिलता है।”
सदस्यता ग्रहण के उपरांत सामाजिक कार्यकर्ता प्रियांशु मिश्रा जी ने कहा कि
“प्रधानमंत्री मोदी जी की जनहितकारी योजनाओं और महिला सशक्तिकरण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता से प्रभावित होकर हम सभी ने भाजपा से जुड़ने का निर्णय लिया है। हम संगठन के साथ मिलकर समाज सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाएंगे।”
सदस्यता ग्रहण करने वालों में मुख्य रूप से प्रियांशु मिश्रा, श्रेया कुमारी, ममता अग्रवाल, नेहा केडिया, प्रिया गुप्ता, गुड़िया कुमारी, मुन्नी देवी, रीता नायक, रत्ना देवी, सहित कांके विधानसभा क्षेत्र की सैकड़ों महिला कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।













