रांची :रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने,, रांची में कांटाटोली के एस्टेट प्लाजा स्थित उन्नत आधार सेवा केंद्र (Aadhaar Seva Kendra – ASK) का उद्घाटन किया। इस उन्नत आधार सेवा केंद्र का उद्घाटन रांची और आसपास के क्षेत्रों में आधार सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। केंद्र को उन्नत तकनीकी सुविधाओं और बेहतर अवसंरचना के साथ विकसित किया गया है, ताकि आधार नामांकन और अद्यतन सेवाएं अधिक तेज, पारदर्शी और निवासी-अनुकूल तरीके से उपलब्ध कराई जा सकें। इस आधार सेवा केंद्र के दैनिक संचालन का प्रबंधन Protean eGov Technologies Ltd. द्वारा किया जाएगा।
कई जिलों में खुलेंगे आधार केन्द्र
पूर्व में झारखंड में यूआईडीएआई के आधार सेवा केंद्र केवल तीन जिलों- रांची, धनबाद और पूर्वी सिंहभूम में ही उपलब्ध थे। अब मौजूदा केंद्रों के साथ-साथ चरणबद्ध तरीके से नए आधार सेवा केंद्र बोकारो, हजारीबाग, गिरिडीह, देवघर, गोड्डा, दुमका, साहिबगंज, सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम, गढ़वा और पलामू में भी स्थापित किए जाएंगे।
इस अवसर पर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने यूआईडीएआई के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की पहल सार्वजनिक सेवा वितरण में पारदर्शिता, दक्षता और सुविधा को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों के 5 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर तथा पुनः 15 वर्ष की आयु पर अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (MBU) अवश्य कराएं, ताकि बच्चे छात्रवृत्ति जैसी सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें तथा उन्हें NEET, CUET जैसी प्रवेश परीक्षाओं के पंजीकरण में किसी प्रकार की समस्या न हो।
समारोह में उपस्थित राज्यसभा सदस्य महुआ माजी ने भी अभिभावकों को बच्चों का बायोमेट्रिक अपडेट कराने के लिए प्रोत्साहित किया और विद्यालयों से आग्रह किया कि वे यूआईडीएआई के मिशन मोड अभियान के अंतर्गत एमबीयू के लंबित मामलों को कम करने के लिए सक्रिय पहल करें। इस कार्यक्रम में यूआईडीएआई क्षेत्रीय कार्यालय, रांची के उपमहानिदेशक अखिलेश कुमार गुप्ता तथा निदेशक नीरज कुमार सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
दिव्यांगजन, वरिष्ठ नागरिकों और गर्भवती महिलाओं के लिए अलग काउंटर
कांटाटोली स्थित आधार केंद्र में दिव्यांगजन, वरिष्ठ नागरिकों और गर्भवती महिलाओं के लिए अलग काउंटर की व्यवस्था की गई है, ताकि उन्हें सेवाओं का लाभ आसानी से मिल सके। साथ ही, स्तनपान कराने वाली माताओं के लिए एक फीडिंग रूम भी है। इसके अलावा यहां जन्म पंजीकरण संख्या (BRN) आधारित बच्चों का नामांकन भी शुरू किया जाना है।
मौसम विभाग ने 7 मार्च से 10 मार्च तक झारखंड राज्य के कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश !
राँची : मौसम विभाग ने 7 मार्च से 10 मार्च तक राज्य के कुछ जिलों में गरज-चमक, आंधी-तूफान के साथ...











