दक्षिण पूर्व रेलवे ने राॅंची–हटिया–बालसिरिंग रेल मार्ग पर तीसरा और चौथा रेल लाइन बनाने की दिशा में एक अहम कदम बढ़ाया है।
रेलवे बोर्ड ने इस काम के लिए अंतिम लोकेशन सर्वेक्षण (Final Location Survey – FLS) को मंजूरी दे दी है। यह सर्वे 14 किलोमीटर के पूरे रेल खंड में किया जाएगा और इसके लिए ₹33.60 लाख का बजट तय किया गया है। राॅंची–हटिया–बालसिरिंग रेल मार्ग झारखंड का एक बेहद व्यस्त रेल रूट है। इस रास्ते से रोजाना बड़ी संख्या में यात्री ट्रेनें और मालगाड़ियां गुजरती हैं। ट्रेनों की संख्या बढ़ने से यहां अक्सर लाइन व्यस्त रहती है, जिसके कारण कुछ समय पर ट्रेनों में देरी भी देखने को मिलती है। नई दो लाइनों के निर्माण से रेलमार्ग की क्षमता बढ़ेगी, ट्रेनों की भीड़ कम होगी और समय पर ट्रेनें चलाना आसान हो जाएगा।
चुनाव के दौरान आई ए एस अधिकारियों का ट्रांसफर/पोस्टिंग ग़लत – भाजपा !
भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल सुधीर श्रीवास्तव के नेतृत्व में राज्य निर्वाचन आयोग पहुँची और ज्ञापन सौंप कर शिकायत दर्ज करायी...












