रांची : न्यायामूर्ति-सह-कार्यपालक अध्यक्ष, झालसा सुजित नारायण प्रसाद के दिशा निर्देश पर माननीय न्यायायुक्त-सह-अध्यक्ष अनिल कुमार मिश्रा-1 के मार्गदर्शन में तथा डालसा सचिव श्री राकेश रौशन की देखरेख में रातू प्रखंड के पुरियो गांव में डालसा टीम के द्वारा विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एलएडीसी सहायक स्वीकृति विनाया, पीएलवी सुनिता देवी, सुजिता देवी, पुनम देवी, अफरोज अंसारी, निशांत निश्चल, प्रीतम सक्सेना एवं अन्य उपस्थित थे।
एलएडीसी सहायक स्वीकृति विनया ने ग्रामीणों के बीच नालसा योजना डॉन पर फोकस की और कही कि युवा नशा से बचे नशा से तन और धन की हानि होती है।
उन्होंने आगामी 14 मार्च को होनेवाली राष्ट्रीय लोक अदालत पर भी फोकस की और नालसा टॉल फ्री नम्बर 15100 के बारे में भी लोगों को जानकारी दी।
पीएलवी सुनीता देवी एवं सुजीता देवी ने नालसा के 10 स्कीमों के बारें में जानकारी दी। बाल-विवाह, दहेज प्रथा, डायन बिसाही, कन्या भ्रूण हत्या पर जानकारी दी। लोगों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची की ओर से निःशुल्क विधिक सेवा प्राप्त करने के बारे में बताया। गया। पीएलवी पुनम देवी और अफरोज अंसारी ने बताया कि महिलाओं, विचाराधीन बंदियों तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के वर्गों के लोगों को डालसा के द्वारा मुकदमा लड़ने तथा अपना बचाव करने के लिए निःशुल्क विधिक सहायता दी जाती है। पीएलवी निशांत निश्चल और प्रीतम सक्सेना ने ग्रामीणों को वृद्धा पेंशन योजना और विधवा पेंशन योजना के बारे में विधिवत जानकारी दी।
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज ऑड्रे हाउस, में आयोजित “CMS ” .
रांची :राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज ऑड्रे हाउस, राँची में आयोजित “CMS VATAVARAN रांची ट्रैवलिंग फिल्म फेस्टिवल” का उद्घाटन...











