रांची :
आज झारखंड विधानसभा में राष्ट्रमंडल संसदीय संघ झारखंड शाखा की कार्यकारिणी की बैठक अध्यक्ष महोदय के कार्यालय कक्ष में आयोजित हुई है। अध्यक्ष झारखंड विधानसभा सह सभापति राष्ट्रमंडल संसदीय संघ झारखण्ड शाखा, रबीन्द्रनाथ महतो ने झारखंड से सम्मेलन में भाग लेने के लिए प्रतिनिधिमंडल के संबंध बैठक में चर्चाएँ की।राष्ट्रमंडल संसदीय संघ की आगामी सम्मेलन के संबंध में उन्होंने जानकारी दी कि 05 अक्टूबर 2025 से 12 अक्टूबर 2025 तक सी पी ए॰ का 68 वाँ सम्मेलन बारबाडोस में आयोजित होगी । इस सम्मेलन में झारखंड विधानसभा से जाने वाले प्रतिनिधि मंडल के संबंध में कार्यकारिणी की बैठक में विचार विमर्श किया गया।
बैठक में सदस्य नवीन जयसवाल , सदस्य दशरथ गगराई , सदस्या नीरा यादव , सदस्य अनन्त प्रताप देव
तथा प्रभारी सचिव झारखंड विधानसभा सह सचिव राष्ट्रमंडल संसदीय संघ झारखंड शाखा माणिकलाल हेमॿम बैठक में उपस्थित रहे।
पेसा के नाम पर आदिवासियों को “लॉलीपॉप” दिखा रही है : रघुवर दास !
रांची :पेसा नियमावली को जल्द राज्य की जनता के समक्ष जारी करने की रखी माँग। भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित...












