Monday, December 29, 2025
  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » राष्ट्रीय स्तर के बनेंगे रांची के तीनों बस स्टैंड !

राष्ट्रीय स्तर के बनेंगे रांची के तीनों बस स्टैंड !

आकर्षक और आधुनिक यात्री सुविधाओं से युक्त होंगे टर्मिनल भवन, लैंड स्केपिंग , फूड प्लाजा भी .

firstreport desk2 by firstreport desk2
3 months ago
in झारखंड, पॉलिटिक्स, रांची
Reading Time: 1 min read
A A
0
राष्ट्रीय स्तर के बनेंगे रांची के तीनों बस स्टैंड !
1
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को सीएम एवं गवर्नर ने गुलदस्ता भेंट किया !

कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्षों और कार्यकारिणी की बैठक !

पाँचवें राष्ट्रीय सम्मेलन के दूसरे दिन विकसित भारत के लिए मानव पूंजी पर विशेष फोकस !

पेसा संबंधित कैबिनेट से पारित प्रस्ताव सार्वजनिक करे हेमंत सरकार..बाबूलाल मरांडी !

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शहरीकरण के काम में तेजी जाने के क्रम में राजधानी रांची के तीनों बस र्टिर्मनलों का राष्ट्रीय मानक के आधार पर  आधुनिकता के साथ सुविधा युक्त नवीनीकरण एवं जीर्णोद्धार करने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर नगर विकास एवं आवास मंत्री सुदिव्य कुमार ने तीनों बस स्टैंड के लिए कुल लगभग 47.72 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है । मंत्री ने नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार को बस टर्मिनल के  निर्माण की प्रक्रिया आरंभ करने का जुडको को निर्देश दिया है।
वर्तमान में बिरसा मुंडा बस टर्मिनल को छोड़कर आइटीआइ और सरकारी बस डीपों की स्थिति गंभीर है। सरकारी बस डीपो वर्ष 1962 से 1970 के बीच का बना है जो एकदम जर्जर अवस्था में पहुंच गया है। आइटीआइ बस स्टैंड भी पुराना है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर मंत्री ने आइटीआइ बस स्टैंड के लिए 24.77 करोड़, सरकारी बस डिपो के लिए 20.19 करोड़ और बिरसा बस स्टैंड के लिए 3.76 करोड़ व्यय की मंजूरी प्रदान कर दी है। नयी दिल्ली की परामर्शी संस्था माॅस एन वायड ने तीनों बस स्टैंड का डीपीआर तैयार कर लिया है। प्रधान सचिव कुमार ने जुडको को जल्द से जल्द टेंडर निकाल कर कार्य शुरू करने का निर्देश जारी कर दिया है।
आइटीआइ बस स्टैंड के लिए प्रावधान
वर्तमान में आइटीआइ बस स्टैंड यात्रियों के लिए सुविधाएं नाममात्र की है।स्थिति भी अच्छी नहीं है। लेकिन वर्तमान डिजायन में यात्रियोें की सुरक्षा के साथ सुविधा का हर ख्याल रखा गया है। यह कुल तीन एकड़ में बना है। 12285 वर्ग मीटर उपलब्ध भूमि पर ग्राउंड फ्लोर पर 2330 वर्गमीटर पर र्टिर्मनल भवन बनेगा तथा प्रथम  तल पर 880 वर्ग मीटर में निर्माण कार्य होगा। इसके अलावा ड्राइवर कैंटीन 145वर्ग मीटर में बनेगा। बसों के मेंटनेंस के लिए 245 वर्ग मीटर में शेड होगा। यहां एक बार में दो बसों का रखरखाव हो सकता है। गार्ड रूम होगा। बसों एवं यात्रियों के आवागमन के लिए दो स्लाइडिंग प्रवेश द्वार भी बनेंगे। यहां से बसों के परिचालन  की अनुमानित समय सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक तय की गयी है।सनद रहे यही समय अन्य बस टर्मिनल भी लागू रहेगा। 16 घंटा बसों का परिचालन होगा। यहां पर 13 बसो का एक एक घंटे के अंतराल पर परिचालन होगा। इसमें आना जाना शामिल है । इस तरह 13 गुणा 2 गुणा 16 बराबर कुल 416 बसों के परिचालन की व्यवस्था रहेगी। 208 बस आना एवं 208 बस जाना प्रतिदिन। इसके साथ ही स्टैंड बाई बस पार्किंग, अलग से स्टैंड बाई पार्किंग , पैसेंजर प्रतीक्षालय । ग्राउंड फलोर पर कार , आटो एव इ-रिक्षा आगमन एवं प्रस्थान की व्यवस्था। प्रवेष लाबी, सीढी एवं एलिवेटर सीढी , महिला,पुरूष और दिव्यांग जन के लिए शौचालय, पेयजल की पूरी व्यवस्था। प्रथम तल पर रेस्टोरेंट, प्रषासनिक भवन, टिकट काउंटर, डोरमेंट्री ,प्रतीक्षालय, लाॅकर के साथ प्राइवेट गेस्ट रूम अटैच बाथरूम के सहित प्रावधान किया गया है। पर्यावरण की सुरक्षा एवं हरियाली के आकर्षण के लिए लैंड स्केपिंग की भी व्यवस्था रहेगी।
सरकारी बस डिपो का आधुनिकीकरण
एकीकृत बिहार के दौरान ओवरब्रिज और रेलवे स्टेशन रोड के पास सरकारी बस डीपो का निर्माण लगभग 2.30 एकड़ मे निर्माण कराया गया था। एक समय था यहां आरा , पटना, रक्सौल, सिलीगुड़ी और रक्सौल के लिए बसें चलती थी। 19889 मे तत्कालीन डीएम ने इसका जीर्णोद्धार कराया था। इसके बाद से यह उपेक्षित था। वर्तमान अवस्था मे ही यहां से वातानुकूलित बसें टाटा, डाल्टनगंज, धनबाद, जमशेदपुर और हजारीबाग के लिए बसे परिचालित अनुबंध के आधार पर की जा रही है।
मुख्यमंत्री  सोरेन ने सरकारी बस डीपो के अस्तित्व को समझते हुये इसके आधुनिकीकरण और सुविधाजनक बनाने का निर्देश दिया है। इस निर्देश के आलोक मे विभाग के प्रधान सचिव  सुनील कुमार ने विभागीय मंत्री  सुदिव्य के निर्देश पर इंडियन रोड कांग्रेस के मानक के अनुरूप डीपीआर तैयार कराया है। इसके आधुनिकीकरण पर लगभग 20.19 करोड़ रुपये की लागत मंजूर की गयी है। वर्तमान ढांचे को हटा कर नया टर्मिनल बनाया जायेगा। ग्राउंड फ्लोर 1771 वर्गमीटर तथा फर्स्ट फ्लोर 845 वर्गमीटर मे बनेगा। गार्ड रूम, मेंटेनेंस क्षेत्र, डोरमेट्री, गेस्ट हाउस, पुरुष एंव महिला शौचालय, प्रतीक्षालय, शेडयुक्त बस वे एवं दो स्लाइडिंग प्रवेशद्वार बनेंगे।
मानक के अनुरूप प्रत्येक घंटे मे दो बसों का आगमन प्रस्थान होता है। परिचालन की अवधि सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक कुल 16 घंटा होती है। इस तरह एक बस वे से 16 गुणा 2 अर्थात 32 बसों का परिचालन की व्यवस्था होगी। यहां आठ बस वे बनेंगे जिससे आगमन एवं प्रस्थान को लेकर 512 बसों का परिचालन हो सकता है। 12 फूड कियोस्क, टिकट काउंटर के साथ कार, आटो और  अन्य वाहनो के आगमन प्रस्थान की सुविधा होगी। रेस्टोरेन्ट भी रहेगा।
बिरसामुंडा बस टर्मिनल खादगढ़ा
वर्तमान ढांचे के साथ छेड़छाड़ किये बिना यहां का आधुनिकता के साथ जीर्णोद्धार किया जायेगा। इस पर
लगभग 3.76 करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे। 11.6 एकड़ मे बने इस बस स्टैंड में 47155 वर्गमीटर मे यात्री प्रतिक्षालय, भुगतान युक्त रेस्टरूम,, प्रशासनिक भवन, टिकट कांउटर बनेगा। स्मार्ट शेडयुक्त 31 बस वे बनाया जायेगा। कुल 89 बसों  एवं 70 कारों के पार्किंग का इंतजाम सरकार कर रही है। 6 हाइमास्ट लाइट लगेगा। बाउंड्री वाल भी बनेगा। महिलाओं के सुरक्षा की खास व्ववस्था रहेगी। 50 बेड की डोरमेट्री,शौचालय, स्नानागार, चालक एवं कर्मचारियों के ठहरने के लिए कक्ष, पेड गेस्टहाउस बनेगा। लैंड स्केपिंग सुंदरीकरण के लिए होगा। आकर्षक स्लाइडिंग दो प्रवेश द्वार बनेंगे।

Tags: #All three bus stands# Ranchi #will be made #of national level .
ShareTweetSendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

झारखंड का पेसा नियमावली पूरे देश के लिए  बनेगा नाजीर !

झारखंड का पेसा नियमावली पूरे देश के लिए बनेगा नाजीर !

by firstreport desk2
3 days ago
0

रांची.:पेसा नियमावली को राज्य मंत्रिपरिषद से मंजूरी मिलने का जश्न पूरा राज्य मना रहा है। इस कड़ी में राज्य के...

झारखंड में शीतलहर का कहर !

झारखंड में शीतलहर का कहर !

by firstreport desk2
3 days ago
0

रांची : झारखंड में कड़ाके की ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। राजधानी रांची सहित कई जिलों में...

मंत्री दीपिका पांडे सिंह का आदेश बेअसर !

मंत्री दीपिका पांडे सिंह का आदेश बेअसर !

by firstreport desk2
4 days ago
0

रांची : झारखंड सरकार में ग्रामीण विका मंत्री दीपिका पांडे सिंह के आदेश का विभाग पर कोई असर नहीं पड़ा...

PESA उत्सव, झारखंड के ऐतिहासिक कानून के उपलक्ष्य में कांग्रेस कमेटी के द्वारा भव्य रूप से मनाया गया !

PESA उत्सव, झारखंड के ऐतिहासिक कानून के उपलक्ष्य में कांग्रेस कमेटी के द्वारा भव्य रूप से मनाया गया !

by firstreport desk2
4 days ago
0

रांची :PESA उत्सव, झारखंड के ऐतिहासिक कानून के उपलक्ष्य में चान्हों प्रखंड कांग्रेस कमेटी के द्वारा भव्य रूप से मनाया...

15 जनवरी तक सभी आम के रंग-रोगन का कार्य पूर्ण कराएं – अभियान निदेशक !

15 जनवरी तक सभी आम के रंग-रोगन का कार्य पूर्ण कराएं – अभियान निदेशक !

by firstreport desk2
4 days ago
0

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड के अभियान निदेशक, शशि प्रकाश झा ने राज्य भर में कार्यरत सभी सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारियों (सीएचओ)...

झारखंड सीएम डिजिटल हेल्थ योजना व आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन की समीक्षा बैठक !

झारखंड सीएम डिजिटल हेल्थ योजना व आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन की समीक्षा बैठक !

by firstreport desk2
4 days ago
0

रांची :झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा मुख्यमंत्री डिजिटल हेल्थ योजना तथा आयुष्मान भारत डिजिटल...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • नेचर’स एसेंस प्रोफेशनल द्वारा रांची में ग्लोटर्निटी सेमिनार का सफल आयोजन !

    नेचर’स एसेंस प्रोफेशनल द्वारा रांची में ग्लोटर्निटी सेमिनार का सफल आयोजन !

    104 shares
    Share 42 Tweet 26
  • झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन 15947.12 लाख रुपए 114 योजनाओं की गोड्डा जिला को सौगात दिया !

    364 shares
    Share 146 Tweet 91
  • झारखंड के इतिहास में कांग्रेस के लिए मिल का पत्थर साबित होगा!

    2 shares
    Share 1 Tweet 1
  • राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को सीएम एवं गवर्नर ने गुलदस्ता भेंट किया !

    2 shares
    Share 1 Tweet 1
  • रांची :झारखण्ड आदिवासी महोत्सव के उद्घाटन समारोह में आकर्षण का केंद्र होगा “रीझ रंग रसिका” रैली !

    2 shares
    Share 1 Tweet 1

अभी अभी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु  जी के प्रयासों से आदिवासी समाज का बढ़ रहा है मान – सम्मान : हेमंत सोरेन !

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु जी के प्रयासों से आदिवासी समाज का बढ़ रहा है मान – सम्मान : हेमंत सोरेन !

December 29, 2025
“22वें परसी महा एवं ओल चिकी लिपि के शताब्दी समारोह.” में सामील हूई !

“22वें परसी महा एवं ओल चिकी लिपि के शताब्दी समारोह.” में सामील हूई !

December 29, 2025
झारखंड के इतिहास में कांग्रेस के लिए मिल का पत्थर साबित होगा!

झारखंड के इतिहास में कांग्रेस के लिए मिल का पत्थर साबित होगा!

December 28, 2025
तीन दिवसीय 5 वें राष्ट्रीय मुख्य सचिव सम्मेलन  हुआ सफल समापन !

तीन दिवसीय 5 वें राष्ट्रीय मुख्य सचिव सम्मेलन हुआ सफल समापन !

December 28, 2025
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को सीएम एवं गवर्नर ने गुलदस्ता भेंट किया !

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को सीएम एवं गवर्नर ने गुलदस्ता भेंट किया !

December 28, 2025
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.