रांची : झारखंड के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ,राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष सहित केंद्रीय एवम प्रदेशों के नेतृत्व को बधाई देते हुए चुनाव परिणामों पर मध्यप्रदेश,छत्तीसगढ़,राजस्थान एवम तेलंगाना की जनता का आभार प्रकट किया।कहा कि तीन राज्यों में भाजपा को मिला स्पष्ट और मजबूत जनादेश ने भारत की राजनीति को नई दिशा दी है।
मरांडी ने कहा कि यह भाजपा के नेता,नीति और नीयत की जीत है। विश्व के सर्वमान्य नेता एवम भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में जनता का भरोसा दिन प्रतिदिन बढ़ा है। जनता ने मोदी की गारंटी पर विश्वास किया है। यह जीत विकास के राजनीति की जीत है।यह सबका साथ,सबका विकास और सबका विश्वास की जीत है। यह जीत गरीब कल्याण की जीत है,महिला सशक्तिकरण यह जीत सांस्कृतिक राष्ट्रवाद ,सनातन की जीत है। जनता ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जनादेश दिया है,सनातन विरोधियों को सबक सिखाई है।













