रांची : झारखंड के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की संकल्प यात्रा का भव्य समापन 28अक्टूबर शनिवार को अपराह्न तीन बजे आयोजित है प्रदेश महामंत्री एवम मुख्यालय प्रभारी डॉ प्रदीप वर्मा ने दी।प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी , प्रदेश प्रभारी डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेई,केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ,क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ,राष्ट्रीय मंत्री आशा लकड़ा सहित प्रदेश पदाधिकारी,सांसद,विधायकगण होंगे शामिल होगें .
उन्होंने बताया कि हेमंत सरकार के कुशासन,लूट,झूठ और भ्रष्टाचार के खिलाफ विगत 17अगस्त से प्रारंभ हुई। संकल्प यात्रा 9 चरणों में संपन्न होने जा रही है। जनसंकल्प यात्रा का बरसात के बीच सभी विधानसभा क्षेत्र में ऐतिहासिक समर्थन प्राप्त हुआ है।अमर शहीद सिदो कान्हु को नमन कर शहीदों की पवित्र धरती संथाल परगना से प्रारंभ हुई संकल्प यात्रा भगवान बिरसा मुंडा की धरती पर संपन्न होने जा रही। 6 विधानसभा क्षेत्र जिसमे रांची ,हटिया,कांके,मांडर,खिजरी, तमाड़ विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं की संयुक्त सभा होगी।प्रदेश भर के कार्यकर्ताओं केलिए सौभाग्य है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी समापन संकल्प सभा को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करेंगे।समापन कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी,प्रदेश प्रभारी डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेई,क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ,केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा,राष्ट्रीय मंत्री आशा लकड़ा,अनुसूचित जनजाति मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव सहित प्रदेश पदाधिकारी,सांसद विधायकगण का भी उपस्थित रहेंगे।













