रांची : न्यायायुक्त-सह-अध्यक्ष अनिल कुमार मिश्रा-1 के मार्गदर्शन में तथा डालसा सचिव की देखरेख में रातू प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत हुरहुरी पंचायत में कानूनी जागरूकता बढ़ाने और न्याय तक पहुंच की पहलों में सामुदायिक भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए सामुदायिक जुड़ाव-सह-कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन कर आज 09.02.2026 को अंतिम दिन विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी से विधि के छात्र अमन आयुष, रिद्धि चौधरी, सत्या आदर्श, सुकिरीति बाजपेयी, प्रहर्ष, अपूर्वा, ऐशिका, आर्यन रंजन, आराध्या, पीएलवी सुनीता देवी, सुजिता देवी, पुनम देवी, एवं अन्य उपस्थित थे।
डालसा के पीएलवी ने कहा कि समाज में सामुदायिक जागरूकता को बढ़ाना के लिए आज अंतिम दिन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को उनके अधिकारों और कर्त्तव्यों की जानकारी देना है। सरकार के द्वारा चलाये जा रहे लाभकारी योजनाओं से अवगत कराना भी लोगों का उद्देश्य है। डालसा के पीएलवी सुनीता देवी ने जिला विधिक सेवा प्राधिकारी रांची के बारे में जानकारी दी। सुजिता देवी ने आगामी 14 मार्च को आयोजित होनेवाली राष्ट्रीय लोक अदालत की जानकारी दी। पुनम देवी ने बाल श्रम, बाल विवाह, डायन बिसाही, पीड़ित मुआवजा, प्रधानमंत्री आवास योजना आदी पर प्रकाश डाली। डालसा के पीएलवी ने नालसा टॉल फ्री नम्बर – 15100 पर भी फोकस किये। यह भी ज्ञात हो कि आगामी राष्ट्रीय अदालत जो कि 14 मार्च को व्यवहार न्यायालय, रांची में होना सुनिश्चित हुआ है, इसकी विधिवत जानकारी भी उपस्थित लोगों को दी गयी।
मौंके पर डालसा के पीएलवी ने उपस्थित लोगों के बीच पम्पलेट और लिफलेट का वितरण भी किये।
आयुष्मान भारत–मुख्यमंत्री अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना !
रांची :राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण, नई दिल्ली के मुख्य वित्तीय पदाधिकारी गयासुद्दीन अहमद ने झारखंड सरकार द्वारा संचालित आयुष्मान भारत–मुख्यमंत्री अबुआ...











