Friday, March 27, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मुख्य सचिव, डीजीपी वरीय अधिकारियों राज्य में विधि व्यवस्था उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की !

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मुख्य सचिव, डीजीपी वरीय अधिकारियों राज्य में विधि व्यवस्था उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की !

राज्य में बेहतर विधि व्यवस्था का संधारण हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता .

First Report Live Desk by First Report Live Desk
1 year ago
in झारखंड, पॉलिटिक्स, रांची
Reading Time: 1 min read
A A
0
रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मुख्य सचिव, डीजीपी  वरीय अधिकारियों राज्य में विधि व्यवस्था उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की !
4
SHARES
11
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड मंत्रालय में आज राज्य में विधि व्यवस्था का संधारण एवं अपराध नियंत्रण, अवैध माइनिंग पर रोक, मादक पदार्थ पर नकेल कसने एवं साइबर क्राइम पर लगाम लगाने से संबंधित एक उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में पुलिस विभाग के अधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री के समक्ष पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन (पीपीटी) के माध्यम से राज्य में विधि व्यवस्था, अवैध माइनिंग पर रोक तथा विभिन्न प्रकार के अपराध नियंत्रण को लेकर की जा रही कार्रवाई की विस्तृत जानकारी रखी गई। 

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अधिकारियों से कहा कि राज्य में बेहतर विधि व्यवस्था का संधारण हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में से एक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सुनियोजित अपराध को रोकने के लिए पुलिस एक प्रभावशाली प्लान तैयार कर चिन्हित अपराधियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करे। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऑर्गनाइज्ड क्राइम तभी रुकेगा जब स्ट्रांग पुलिसिंग का डर अपराधियों के भीतर दिखाई दे। पुलिस का भय अपराध करने वालों में होना आवश्यक है। मुख्यमंत्री के समक्ष पुलिस अधिकारियों ने कहा कि पिछले तीन वर्षों में विभिन्न अपराध कांडों में कमी आयी है। दहेज हत्या से प्रभावित जिलें पलामू गढवा, हजारीबाग, गिरिडीह, धनबाद एवं सामान्य हत्या बोकारो में ज्यादा फोकस करते हुए इन कांडों में नियंत्रण के किए कार्य किए जा रहे हैं। सामान्य हत्या शीर्ष में रांची, गुमला तथा चाईबासा जिला में भी कार्रवाई की जा रही है।

अवैध मादक पदार्थों के कारोबार की रोकथाम के लिए व्यापक अभियान चलाएं

ये भीपढ़िये

समृद्धि यात्रा के तहत नालंदा में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री !

बिहार मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान नालंदा जिले से संबंधित विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं की !

मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान नालंदा जिले को दी 810 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात !

आरक्षण का लाभ उन्हीं को मिले जिनके लिए व्यवस्था बनाई गई है :बाबूलाल मरांडी !

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पुलिस राज्य में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार की रोकथाम के लिए व्यापक विशेष अभियान चलाकर लोगों को कानून की जानकारी दें। शहरी एवं ग्रामीण सभी जगहों के विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले नुकसान के विषय पर जानकारी दें। जागरूकता से ही मादक पदार्थ के सेवन में कमी आएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि मादक पदार्थों के दुरुपयोग के खिलाफ कार्रवाई तेज करने के लिए प्लान के साथ आगे बढ़ें। मुख्यमंत्री ने कहा कि विगत कई वर्षों से पुलिस ने अभियान चलाकर हजारों एकड़ में अफीम की तैयार फसल नष्ट भी की है, लेकिन इसके बावजूद वन भूमि में अफीम के धंधे को पूरी तरह रोक पाना मुमकिन नहीं हो पाया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि फ़ॉरेस्ट डिपार्टमेंट के साथ बेहतर समन्वय बना कर वनभूमि में हो रही अफीम की खेती को जड़ से नष्ट करें तथा यह सुनिश्चित करें कि वैसी जगहों पर दोबारा नशीले पदार्थों की खेती न हो।

अफीम की खेती से संबंधित क्षेत्रों में पुलिस कर्मियों की जिम्मेदारी तय करें

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिला पुलिस-प्रशासन की ओर से व्यापक प्रचार-प्रसार कर नशीले पदार्थ की खेती करने पर मिलने वाली सजा की जानकारी दें। अफीम सहित किसी भी प्रकार की नशीले पदार्थ की खेती और कारोबार कानूनन जुर्म है। इस जुर्म में पुलिस की ओर से की जानेवाली कठोर कार्रवाई और कानूनन दी जाने वाली सजा के बारे में लोगों को अवगत कराएं। मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि अफीम की खेती से प्रभावित क्षेत्रों में संबंधित थाना प्रभारी, चौकिदार, वनकर्मी की जिम्मेदारी तय करें। वैसे कर्मी जो अपने जिम्मेदारी का निर्वहन ईमानदारी पूर्वक नही कर रहे हैं उनपर कार्रवाई सुनिश्चित करें। बैठक में Money Trail के बिन्दू पर अनुसंधान करने तथा मुख्य प्रभावित जिलों में Pre-Cultivation Drive चलाने पर विस्तृत चर्चा की गई।

साइबर अपराध चुनौती, स्ट्रांग सेटअप तैयार करें

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि वर्तमान समय में साइबर अपराध पर रोक लगा पाना चुनौती साबित हो रही है। मुख्यमंत्री के समक्ष पुलिस अधिकारियों ने झारखंड साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर स्थापित करने की आवश्यकता के संबंध में विस्तृत चर्चा की। मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि साइबर अपराध से निपटने के लिए स्ट्रांग सेटअप तैयार करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस अधिकारी जल्द से जल्द टेक्निकल सेल का गठन कर टेक्निकल ऑफिसर की तैनाती करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि आधुनिक तकनीक का उपयोग कर साइबर अपराध को कम किया जा सकता है। मुख्यमंत्री के समक्ष पुलिस पदाधिकारियों ने जानकारी साझा करते हुए बताया गया कि ‘प्रतिबिंब एप्प’ के जरिए 330 साइबर अपराधियों पर एफआईआर दर्ज कराए गए हैं, 1281 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है वहीं 3493 सिम कार्ड एवं 2524 मोबाइल जप्त किए गए हैं।

अवैध माइनिंग पर हर हाल में लगे रोक

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य में अवैध माइनिंग गतिविधियों पर हर हाल में रोक लगनी चाहिए। किसी भी प्रकार का अवैध माइनिंग स्वीकार्य नहीं है। अवैध माइनिंग की वजह से राज्य की छवि धूमिल होती है। नदियों से अवैध बालू उठाव पर भी हर हाल में रोक लगाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के भीतर नदियों का अस्तित्व खतरे में है। अब नदियों से बालू की जगह मिट्टी भी उठाई जा रही है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अवैध माइनिंग पर विशेष कार्य योजना बनाकर रोक लगाना सुनिश्चित करें।

अग्निशमन सेवा को सुदृढ़ करें 

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य के भीतर अग्निशमन सेवा को सुदृढ़ करते हुए नागरिकों की सेवा के साथ जोड़ा जाए। पुलिस के लिए वाहन एवं हथियार आदि का क्रय शीघ्र करें। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जेल में कैदियों को दिए जाने वाले भोजन चिकित्सा सुविधा सहित अन्य सुविधाओं की समीक्षा की जाए, जरूरत के अनुसार बजट बढ़ाने पर विचार की जाए। कैदियों को कोर्ट में अपना पक्ष रखने के लिए सरकारी अधिवक्ता की सुविधा दी जाए।बैठक में राज्य के मुख्य सचिव श्रीमती अलका तिवारी, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, प्रधान सचिव गृह विभाग श्रीमती वंदना दादेल, डीजीपी अनुराग गुप्ता, प्रबंध निदेशक पुलिस हाउसिंग अजय कुमार सिंह, डीजी हेड क्वार्टर आर०के० मल्लिक, डीजी होमगार्ड अनिल पालटा, एडीजी ऑपरेशन संजय आनंद लाटकर, आईजी ऑपरेशन ए०वी० होमकर, आईजी सीआईडी असीम विक्रांत मिंज, आईजी प्रोविजन पंकज कंबोज, आईजी कारा सुदर्शन मंडल, आईजी स्पेशल ब्रांच प्रभात कुमार, एसपी एटीएस श्री ऋषभ सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags: # DGP #senior officials# law and order #state.#Jharkhand# Chief Minister #Hemant Soren# high-level #review# meeting #Chief Secretary
Share2Tweet1SendShare
First Report Live Desk

First Report Live Desk

You May Like This

झारखण्ड में पिछले 2-3 दिनों की ठंडी और बरसाती हवाओं के बाद गर्मी का सामना !

झारखण्ड में पिछले 2-3 दिनों की ठंडी और बरसाती हवाओं के बाद गर्मी का सामना !

by firstreport desk2
23 hours ago
0

राँची : झारखण्ड में पिछले 2-3 दिनों की ठंडी और बरसाती हवाओं के बाद राज्यवासियों को आज तेज धूप और...

क्रिकेट खेलने को लेकर बैंक कॉलोनी में दिनदहाड़े राइफल से हवाई फायरिंग !

क्रिकेट खेलने को लेकर बैंक कॉलोनी में दिनदहाड़े राइफल से हवाई फायरिंग !

by firstreport desk2
23 hours ago
0

रांची के पिस्का मोड़ स्थित बैंक कॉलोनी में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब हवाई फायरिंग की सूचना पर पुलिस...

एनजीओ समीक्षा बैठक का दूसरा एवं अंतिम दिवस सफलतापूर्वक संपन्न !

एनजीओ समीक्षा बैठक का दूसरा एवं अंतिम दिवस सफलतापूर्वक संपन्न !

by firstreport desk2
23 hours ago
0

रांची :दो दिवसीय आवासीय अवलोकन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम भारत सरकार, झारखण्ड सरकार एवं चाइल्ड इन नीड के संयुक्त तत्वाधान में...

पिठोरिया बिजली ग्रिड लूटकांड !

पिठोरिया बिजली ग्रिड लूटकांड !

by firstreport desk2
23 hours ago
0

रांची : पिठोरिया थाना क्षेत्र के सत कनादू गांव स्थित बिजली ग्रिड में हुई बड़ी लूटकांड में रांची पुलिस को...

सीबीआई ने रांची रेलवे के चीफ कॉमर्शियल इंस्पेक्टर हिमांशु शेखर को 50 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार !

सीबीआई ने रांची रेलवे के चीफ कॉमर्शियल इंस्पेक्टर हिमांशु शेखर को 50 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार !

by First Report Live (Bureau)
2 days ago
0

रांची: सीबीआई ने रेलवे के चीफ कॉमर्शियल इंस्पेक्टर हिमांशु शेखर को 50 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया...

भगवान बिरसा जैविक उद्यान में नन्हें शेर शावक का हार्दिक स्वागत !

भगवान बिरसा जैविक उद्यान में नन्हें शेर शावक का हार्दिक स्वागत !

by First Report Live (Bureau)
2 days ago
0

रांची : भगवान बिरसा जैविक उद्यान राँची के निदेशक जब्बार सिंह ने बताया कि उद्यान के लिए यह अत्यंत हर्ष...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • झारखंड स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता को इसका कुलपति नियुक्त किया !

    झारखंड स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता को इसका कुलपति नियुक्त किया !

    177 shares
    Share 71 Tweet 44
  • झारखंड में आईसीयू सेवाओं का होगा कायाकल्प – अपर मुख्य सचिव !

    22 shares
    Share 9 Tweet 6
  • एअर इंडिया ने एक बार फिर अपनी कई उड़ान सेवाएं रद्द कर दी हैं !

    23 shares
    Share 9 Tweet 6
  • बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर अब सख्ती !

    24 shares
    Share 10 Tweet 6
  • DC ऑफिस में पुलिस जवान ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा !

    23 shares
    Share 9 Tweet 6

अभी अभी

हताशा की वर्दी और हनुमान चालीसा पढ़ते भूत -अंबा प्रसाद ,पूर्व विधायक !

हताशा की वर्दी और हनुमान चालीसा पढ़ते भूत -अंबा प्रसाद ,पूर्व विधायक !

March 26, 2026
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने दिवंगत जे०एन० सिंह को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि !

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने दिवंगत जे०एन० सिंह को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि !

March 26, 2026
अवैध शराब की बरामदगी एवं तीन अभियुक्त गिरफ्तार !

अवैध शराब की बरामदगी एवं तीन अभियुक्त गिरफ्तार !

March 26, 2026
राज्य में अपराधी बेखौफ, असुरक्षित बहन बेटियां….आदित्य साहू !

राज्य में अपराधी बेखौफ, असुरक्षित बहन बेटियां….आदित्य साहू !

March 26, 2026
समृद्धि यात्रा के तहत नालंदा में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री !

समृद्धि यात्रा के तहत नालंदा में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री !

March 26, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.