Wednesday, February 18, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से शहीद आरक्षी के परिजनों ने की मुलाकात !

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से शहीद आरक्षी के परिजनों ने की मुलाकात !

शहीद आरक्षी सुनील कुमार राम एवं संतन कुमार मेहता परिजनों को सम्मान राशि के रूप - 1 करोड़ 10 लाख रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान की गई .

firstreport desk2 by firstreport desk2
4 months ago
in झारखंड, पॉलिटिक्स, रांची
Reading Time: 1 min read
A A
0
मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन से शहीद आरक्षी के परिजनों ने की मुलाकात !
1
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

झारखंड में चल रही अपराधियों की समानांतर सरकार.आदित्य साहू !

बच्चा चोरी और मानव तस्करी से झारखंड का हर परिवार भयभीत,सरकार विफल:प्रतुल शाह !

चेक डैम ने बदली किसानों की तकदीर !

बिहार सीएम से बिहार विधान परिषद् के सभापति अवधेश नारायण सिंह के कक्ष में स्पेश एप्लीकेशन सेंटर !

रांची :मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड, रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में पलामू जिला बल के शहीद आरक्षी सुनील कुमार राम एवं संतन कुमार मेहता के परिजनों ने मुलाकात की। मौके पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने शहीद आरक्षी सुनील कुमार राम एवं संतन कुमार मेहता के परिजनों को सम्मान राशि के रूप में स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया, पुलिस सैलरी पैकेज के अंतर्गत निर्गत 1 करोड़ 10 लाख रुपए की वित्तीय सहायता राशि का चेक सौंपा। शहीद हुए दोनों आरक्षी जवानों के परिजनों के बैंक अकाउंट में 1 करोड़ 10 लाख – 1 करोड़ 10 लाख की सम्मान राशि क्रेडिट किए गए। मौके पर वित्त मंत्री श्री राधा कृष्ण किशोर उपस्थित रहे।
झारखंड हमेशा अपने शहीदों का ऋणी रहेगा
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने शहीद जवान के परिजनों से सहानुभूति पूर्वक आत्मीयता के साथ बात-चीत की तथा उनकी पारिवारिक स्थिति की पूरी जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने शहीद परिजनों के दर्द को बांटा। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने शहीद के परिजनों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि राज्य सरकार सदैव आपके साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री ने दोनों शहीद आरक्षी जवान के मां, पिता, पत्नी, बच्चे, भाई सहित अन्य परिजनों से बात की तथा पीड़ित परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि शहीद आरक्षी सुनील कुमार राम एवं संतन कुमार मेहता ने राज्यवासियों की सेवा करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है, उनकी शहादत को नमन करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार शहीद परिवार की पीड़ा को गहराई से समझती है। झारखंड हमेशा अपने शहीदों का ऋणी रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार एवं स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के अधिकारियों के बेहतर समन्वय और प्रयास से आपको आज यह सम्मान राशि दी जा रही है। इस सम्मान राशि का बेहतर उपयोग करते हुए आप अपने बच्चों को सकारात्मक दिशा प्रदान करने का कार्य करें ताकि उनके बेहतर भविष्य का निर्माण सुनिश्चित किया जा सके।
शहीद के बच्चों को क्वालिटी एजुकेशन निःशुल्क प्रदान करेगी राज्य सरकार
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार शहीद जवानों के बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा प्रदान करने हेतु अलग से एक आवासीय विद्यालय रांची में बनाएगी। यह विद्यालय निजी विद्यालयों के तर्ज पर संचालित किए जाएंगे, जहां बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी। उन्होंने कहा कि विद्यालय निर्माण के लिए झारखंड जगुआर में चार एकड़ भूमि चिन्हित कर ली गई है। यह विद्यालय पुलिस विभाग द्वारा चलाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार हमारे पुलिस विभाग के जवानों एवं कर्मियों के लिए एक अस्पताल भी बनाने पर विचार कर रही है जल्द एक बेहतर कार्य योजना बनाते अस्पताल निर्माण कार्य को मूर्त रूप दिया जाएगा। राज्य सरकार पुलिस परिवार के लोगों को भी बेहतर स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
हिम्मत और धैर्य के साथ मजबूत होकर परिवार को आगे बढ़ाते रहें
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने शहीद के परिजनों से कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि आप शहीद परिवार के सदस्यों का मनोबल बढ़ा रहे। हमारी सरकार आपलोगों के दु:ख-दर्द को गहराई से महसूस करती है। हमारी सरकार शहीदों के सम्मान में उनके परिजनों को हरसंभव मदद करती रहेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दें तथा हिम्मत और धैर्य के साथ मजबूत होकर परिवार को आगे बढ़ाते रहें, चुनौतियों से घबराएं नहीं जब आपको जरूरत हो आप पुलिस विभाग के वरीय पदाधिकारियों से निसंकोच भेंट करें, आपकी पीड़ा को कम करने का प्रयास पदाधिकारियों द्वारा किया जाएगा।
मौके पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिया कि शहीद के परिजनों को मिलने वाले सभी प्रकार के लाभ उन्हें शीघ्र प्रदान किए जाए। मौके पर अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के समक्ष कहा कि दोनों शहीदों की पत्नी स्नातक पास हैं। पुलिस विभाग के नियम के अनुसार दोनों को क्लर्क की नौकरी दी जाएगी। उन्होंने अवगत कराया कि राज्य सरकार एवं स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के बीच हुए समझौते के आधार पर आज दोनों परिवारों को 1 करोड़ 10 लाख – 1 करोड़ 10 लाख रुपए की वित्तीय सहायता राशि प्रदान की गई है। पुलिस विभाग द्वारा उग्रवादी कांड में शहीद हुए पुलिस कर्मियों के लिए तय की गई राशि को मिलाकर अनुमानित राशि 2 करोड़ रुपए दोनों शहीद परिवारों को उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि परिजनों को पेंशन सहित अन्य सेवांत लाभों से जोड़ें। मुख्यमंत्री को अधिकारियों ने अवगत कराया कि पेंशन राशि सहित अन्य लाभ दिए जाने संबंधित सभी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।
मौके पर वित्त मंत्री श्री राधा कृष्ण किशोर, डीजीपी श्री अनुराग गुप्ता, पलामू एसपी रिष्मा रमेशन, उप महाप्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक रांची अंचल मनोज कुमार, एजीएम रीना कुमारी, मुख्य प्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक विकास कुमार पांडेय सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Tags: #The family members# martyred constable# met Chief Minister #Hemant Soren.
ShareTweetSendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

राज्यपाल संतोष कुमार गंंगवार ने ‘वीर बिरसा मुंडा साइक्लोथोन’ के एनसीसी प्रतिभागियों को सम्मानित किया !

राज्यपाल संतोष कुमार गंंगवार ने ‘वीर बिरसा मुंडा साइक्लोथोन’ के एनसीसी प्रतिभागियों को सम्मानित किया !

by firstreport desk2
12 hours ago
0

रांची : राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज लोक भवन, राँची में आयोजित ‘AT HOME’ कार्यक्रम में ‘गणतंत्र दिवस शिविर–2026’...

बजट सत्र को लेकर रणनीति पर मंथन !

बजट सत्र को लेकर रणनीति पर मंथन !

by firstreport desk2
12 hours ago
0

रांची :झारखंड कांग्रेस विधायक दल की बैठक में बजट सत्र को लेकर रणनीति पर मंथन आज रांची में झारखंड कांग्रेस...

“बजट” की रूपरेखा को लेकर हुई उच्चस्तरीय बैठक !

“बजट” की रूपरेखा को लेकर हुई उच्चस्तरीय बैठक !

by firstreport desk2
13 hours ago
0

रांची :झारखंड विधानसभा के षष्ठम सत्र के पंचम (बजट) सत्र (18 फरवरी से 19 मार्च 2026 तक) के सुचारु संचालन...

राज मंत्री  दीपिका पाण्डेय सिंह नेकांग्रेस अध्यक्ष  केशव महतो कमलेश की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सम्मिलित हूई !

राज मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह नेकांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सम्मिलित हूई !

by firstreport desk2
13 hours ago
0

रांची :झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह ने आज रांची में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष...

पंचायती राज मंत्री  दीपिका पाण्डेय सिंह नेअमर शहीद वीर बुधु भगत की जयंती के अवसर पर आयोजित जत्रा सह विकास मेला में सहभागिता की !

पंचायती राज मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह नेअमर शहीद वीर बुधु भगत की जयंती के अवसर पर आयोजित जत्रा सह विकास मेला में सहभागिता की !

by firstreport desk2
13 hours ago
0

लोहरदगा :झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह ने आज लोहरदगा में अमर शहीद वीर...

चास में मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने मांगी हिस्सेदारी !

चास में मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने मांगी हिस्सेदारी !

by firstreport desk2
14 hours ago
0

बोकारो :चास नगर निगम क्षेत्र में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी जमील अख्तर के समर्थन में मंत्री डॉ. इरफान अंसारी पहुंचे। उन्होंने...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • यूएस ट्रेड डील अमेरिकी हित में जबरदस्त डील है,इसमें भारत का नुकसान :प्रानव झा !

    यूएस ट्रेड डील अमेरिकी हित में जबरदस्त डील है,इसमें भारत का नुकसान :प्रानव झा !

    5 shares
    Share 2 Tweet 1
  • झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन महाशिवरात्रि के अवसर पर पहाड़ी मंदिर महाशिवरात्रि महोत्सव सम्मिलित !

    4 shares
    Share 2 Tweet 1
  • सफल पैक्स बनेंगे रोल मॉडल, जानिए कैसे बदलेगी ग्रामीण सहकारिता !

    3 shares
    Share 1 Tweet 1
  • मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एशियाई विकास बैंक के साथ उच्च स्तरीय बैठक !

    3 shares
    Share 1 Tweet 1
  • मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से डॉ. रेजिना हांसदा तथा नोलीना ने शिष्टाचार भेंट की !

    3 shares
    Share 1 Tweet 1

अभी अभी

धनबाद जिला में दामोदर नदी के पेट से किनारा तक अवैध कोयला खनन -सरयू राय !

धनबाद जिला में दामोदर नदी के पेट से किनारा तक अवैध कोयला खनन -सरयू राय !

February 18, 2026
एआई से सशक्त हो रहा बिहार !

एआई से सशक्त हो रहा बिहार !

February 18, 2026
सुप्रियो भट्टाचार्य के खिलाफ भाजपा पहुंची चुनाव आयोग !

सुप्रियो भट्टाचार्य के खिलाफ भाजपा पहुंची चुनाव आयोग !

February 18, 2026
कबड्डी में बिहार टीम की ओर से रश्मि कुमारी ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन !

कबड्डी में बिहार टीम की ओर से रश्मि कुमारी ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन !

February 18, 2026
भ्रष्ट पदाधिकारी को  बनाया ऊर्जा विभाग का बॉस…बाबूलाल मरांडी !

भ्रष्ट पदाधिकारी को बनाया ऊर्जा विभाग का बॉस…बाबूलाल मरांडी !

February 18, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.