Monday, December 15, 2025
  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » झारखंडके पूर्वी सिंहभूम और साहेबगंज भ्रमण के बाद सीआरएम टीम ने प्रधान सचिव के समक्ष दिया प्रजेंटेशन !

झारखंडके पूर्वी सिंहभूम और साहेबगंज भ्रमण के बाद सीआरएम टीम ने प्रधान सचिव के समक्ष दिया प्रजेंटेशन !

नेपाल हाउस स्थित सभागार में हुआ आयोजन, सभी जिलों के सिविल सर्जन भी वर्चुअल मोड में जुड़े .

First Report Live Desk by First Report Live Desk
1 year ago
in झारखंड, रांची, स्वास्थ्य
Reading Time: 1 min read
A A
0
झारखंडके पूर्वी सिंहभूम और साहेबगंज भ्रमण के बाद सीआरएम टीम ने प्रधान सचिव के समक्ष दिया प्रजेंटेशन !
1
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

स्विफ्ट डिजायर कार से एक गाय व दो बछड़ों को बरामद किया !

झारखंड बार काउंसिल चुनाव में महिलाओं को 30% आरक्षण !

सिद्धो-कान्हो कृषि एवं वनोपज “चतुर्थ बैठक” की अध्यक्षता किया मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन !

राज्य के 35 हजार किसानों के खाते में जाएंगे 15 . 6 करोड़ रुपए !

रांची : झारखंड के राज्य के पूर्वी सिंहभूम और साहेबगंज जिले के विभिन्न सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों के तीन दिवसीय औचक निरीक्षण और भ्रमण के बाद कॉमन रिव्यू मिशन(सीआरएम) की टीम ने स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह के समक्ष अपना प्रजेंटेशन प्रस्तुत किया। शनिवार को डोरंडा स्थित नेपाल हाउस सभागार में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के निदेशक डॉ इंद्रनील दास, अवर सचिव मलय कुमार के नेतृत्व में टीम ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों की सराहाना की और कुछ आवश्यक सुधार का भी सुझाव दिया। प्रजेंटेशन बैठक मे राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अभियान निदेशक श्री अबु इमरान धनबाद से और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के निदेशक श्री हर्ष मंगला दिल्ली से वर्चुअल मोड में शामिल हुए। बैठक में सभी जिलों के सिविल सर्जन अपने-अपने जिलों से और निदेशक प्रमुख, स्वास्थ्य सेवाएं श्री चंद्र किशोर शाही और सभी उपनिदेशक और राज्य नोडल पदाधिकारी आरसीएच कैंपस नामकुम से वर्चुअल मोड में जुड़े थे। अभियान निदेशक श्री अबु इमरान ने सीआरएम टीम का स्वागत कर बैठक की औपचारिक शुरुआत की। सीआरएम टीम ने बताया कि पूर्वी सिंहभूम और साहेबगंज जिलों के सदर अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, आयुष्मान आरोग्य मंदिर और समुदाय के बीच के जाकर स्वास्थ्य योजनाओं का हाल जाना। सहिया एप के माध्यम से स्वास्थ्य सहियायों द्वारा की जा रही रिपोर्टिंग की तारीफ टीम ने की। इसके अलावा राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत युवा मैत्री केंद्रों, रीजनल वैक्सीन सेंटर, गतिविधि आधारित आईईसी कैलेंडर और प्रसव के लिए गर्भवती महिलाओं को अस्पताल लाने वाली सहियाओं के ठहरने के लिए किए गए इंतजाम की तारीफ की। टीम ने बताया कि गांव-गांव स्तर पर टीबी और लेप्रोसी के मरीजों को खोजने का अभियान चल रहा है, यह देखने को मिला साथ में दवाओं की आपूर्ति भी सुनिश्चित है। कालाजार, डेंगू, मलेरिया की रोकथाम के लिए गांव स्तर पर किए जा रहे कार्यों की भी टीम ने प्रशंसा की। ग्रामीण एवं जनजातीय बहुल इलाकों में आयुष्मान आरोग्य मंदिर बेहतर कार्य कर रहा है। यहां योगा इंस्ट्रक्टर के क्रियाकलाप भी देखने को मिला। कुपोषण की रोकथाम के लिए संचालित एमटीसी सेंटर की भी टीम ने तारीफ की। साहेबगंज गई सीआरएम की टीम ने लेबर रूम ओटी में सुधार करने का सुझाव दिया है। टीम ने बताया कि बायो मेडिकल गाइडलाइंस के दिशा-निर्देशों से संबंधित पोस्टर लगाने की भी आवश्यकता है। टीम ने सहिया इंसेंटिव का भुगतान समय पर कराने का भी सुझाव दिया है  टीम ने आवश्यकतानुसार मानव संसाधन बढ़ाने और उन्हें ट्रेनिंग देकर दक्ष करने का सुझाव दिया है। झारखंड में मातृत्व और शिशु मृत्यु दर राष्ट्रीय औसत से कम है लेकिन इसे और बेहतर करने के लिए टीम ने एसबीए, एनएसएसके और पीपीआईसीयूडी ट्रेनिंग कराने का सुझाव दिया। टीम ने प्रशिक्षण का आकलन करते हुए सभी डॉक्टर, नर्स और स्टाफ को प्रशिक्षित करने का सुझाव दिया। डॉ इंद्रानिल दास ने झारखंड जैसे जनजातीय बहुत इलाकों में एनीमिया की रोकथाम के लिए कैल्शियम और आयरन फोलिक एसिड टैबलेट के वितरण की और आवश्यकता पर बल दिया। प्रधान सचिव श्री अजय कुमार सिंह ने टीम को बताया कि राज्य में मुख्यमंत्री अस्पताल रख-रखाव योजना के तहत अस्पताल प्रबंधन को वित्तीय शक्ति प्रदान की गयी है, और उन्हें वित्त उपलब्ध कराया गया है, जिससे वे अस्पताल में रंग- रोगन, मरम्मत, क्लीनिंग, बिजली बिल और जरूरी सामग्री की खरीद तत्काल कर सकते हैं। प्रधान सचिव ने बताया कि मेंटोरिंग योजना के तहत राज्य के मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर जिलों के अस्पताल में बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मार्गदर्शन करते हैं। उन्होंने कहा कि स्थायी बहाली प्रक्रिया शुरू होने में थोड़ा समय लगता है इसलिए अनुबंध आधारित राज्य में विशेषज्ञ चिकित्सकों, एनेस्थेटिस्ट और अन्य स्टाफ की बहाली के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग में जो कार्य किए जा रहे हैं, उसका परिणाम आनेवाले दिनों में देखने को मिलेगा। प्रधान सचिव ने टीम के सुझावों पर अमल करने का निर्देश दिया है।प्रधान सचिन ने निर्देश दिया कि कॉमन रिव्यू मिशन की तरह स्टेट रिव्यू मिशन का गठन किया जाए, जिसमें स्वास्थ्य के विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों की अगुवाई में गठित टीम जिलों में जा कर समीक्षा करे और कार्यक्रमों को बेहतर बनाने में सहयोग करे सीआरएम टीम की तरफ से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के निदेशक इंद्रनील दास, केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से अवर सचिव, मलय कुमार हलधर, आंध्रा मेडिकल कॉलेज के असिसंटेंट प्रोफेसर डॉक्टर पी. जे. श्रीनिवास, एसएचएसआसी तेलंगाना की डायरेक्टर डॉक्टर सुधीरा, आयुष कंसल्टेंट डॉक्टर सिन्धु मैरी जेकब, पीएचए कंसल्टेंट डॉक्टर प्रियंका, नॉलेज मैनेजमेंट स्पेशलिस्ट डॉक्टर मृत्युंजय चंद्रा, एनएचएम की जूनियर कंसल्टेंट डॉक्टर उर्वशी, आईआईएचएमआर की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ रत्ना वर्मा, एनसीवीबीडीसी के एमओ डॉ मनप्रीत सिंह, आरडी सेल की मेडिकल कंसल्टेंट डॉ दीक्षा महाजन, फैमिली प्लानिंग के सीनियर कंसल्टेंट डॉ मिथुन दत्ता, क्यूपीएस कंसल्टेंट डॉ नवीन कुमार, पब्लिक हेल्थ कंसल्टेंट डॉ अंकुर पुनिया शामिल थे। कार्यक्रम में प्रशासी पदाधिकारी श्री लक्ष्मी नारायण किशोर, डॉ लाल माझी, डॉ कमलेश, राज्य कार्यक्रम प्रबंधक श्रीमती अनिमा किस्कु, अकय मिंज सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Tags: #CRM team# presentation# Principal Secretary.#East Singhbhum# Sahebganj # Jharkhand
ShareTweetSendShare
First Report Live Desk

First Report Live Desk

You May Like This

फांसी की सजा को आजीवन कारावास में बदल दिया  !

फांसी की सजा को आजीवन कारावास में बदल दिया !

by firstreport desk2
4 days ago
0

रांची :झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस गौतम कुमार चौधरी की अदालत ने पाकुड़ के तत्कालीन एसपी अमरजीत बलिहार और छह...

महिलाओं और छात्राओं के खिलाफ बढ़ते अपराध पर रोक याचिका सुनवाई !

महिलाओं और छात्राओं के खिलाफ बढ़ते अपराध पर रोक याचिका सुनवाई !

by firstreport desk2
4 days ago
0

रांची :झारखंड हाईकोर्ट में बुधवार काे महिलाओं और छात्राओं के खिलाफ बढ़ते अपराध पर रोक लगाने की मांग काे लेकर...

झारखण्ड के एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम दिल्ली में छापेमारी की

झारखण्ड के एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम दिल्ली में छापेमारी की

by firstreport desk2
4 days ago
0

राँची : भूमि घोटाले के आरोपी ऑटोमोबाइल कंपनी नेक्सजेन के मालिक विनय सिंह की पत्नी स्निग्धा सिंह की तलाश में...

भारत को अपनी विकास राह खुद तय करनी होगी: गौतम अदाणी !

भारत को अपनी विकास राह खुद तय करनी होगी: गौतम अदाणी !

by firstreport desk2
5 days ago
0

धनबाद :आईआईटी (आईएसएम) धनबाद के शताब्दी समारोह के मौके पर अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी मुख्य अतिथि के तौर...

खुद को बचाने केलिए नए अधिकारी को बलि देने में हेमंत सरकार…..बाबूलाल मरांडी !

खुद को बचाने केलिए नए अधिकारी को बलि देने में हेमंत सरकार…..बाबूलाल मरांडी !

by firstreport desk2
5 days ago
0

रांची :मरांडी ने कहा कि अब एक बार फिर से किसी सरकारी अधिकारी की बलि देकर ख़ुद को बचाने की...

झारखंड विधानसभा में 7721.25 करोड़ का अनुपूरक बजट पास !

झारखंड विधानसभा में 7721.25 करोड़ का अनुपूरक बजट पास !

by firstreport desk2
5 days ago
0

रांची: झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन सदन में ध्वनिमत से 7721.25 करोड़ रुपए का अनुपूरक बजट पारित...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • अध्यक्ष झारखंड विधानसभा  रबीन्द्रनाथ महतो  से 2023 बैच के प्रशिक्षु IAS भेंट की !

    अध्यक्ष झारखंड विधानसभा रबीन्द्रनाथ महतो से 2023 बैच के प्रशिक्षु IAS भेंट की !

    2 shares
    Share 1 Tweet 1
  • बिहार मुख्यमंत्री ने द्वितिय चरण हाजीपुर-महनार पथ से चकसिकंदर तक के निर्माण कार्य का लिया जायजा !

    2 shares
    Share 1 Tweet 1
  • पटना:सीएम नीतीश कुमार लोहिया पथ निर्माणाधीन कार्यों का स्थल निरीक्षण किया !

    372 shares
    Share 149 Tweet 93
  • पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने राज्यपाल पत्र झारखंड में राष्ट्रपति शासन लागू की मांग !

    4 shares
    Share 2 Tweet 1
  • ईडी ने कोयला कारोबार और आउटसोर्सिंग से जुड़े कई बड़े ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई !

    1 shares
    Share 0 Tweet 0

अभी अभी

विधायक रोशनलाल चौधरी का आवास बनवाने पर पूर्व विधायक अम्बा प्रसाद का हमला !

विधायक रोशनलाल चौधरी का आवास बनवाने पर पूर्व विधायक अम्बा प्रसाद का हमला !

December 15, 2025
मुख्यमंत्री   हेमन्त सोरेन से आज भारत मे ऑस्ट्रेलिया के हाई कमिश्नर  फिलिप ग्रीन ओएएम ने की मुलाकात !

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज भारत मे ऑस्ट्रेलिया के हाई कमिश्नर फिलिप ग्रीन ओएएम ने की मुलाकात !

December 15, 2025
ईडी ने कोयला कारोबार और आउटसोर्सिंग से जुड़े कई बड़े ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई !

ईडी ने कोयला कारोबार और आउटसोर्सिंग से जुड़े कई बड़े ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई !

December 12, 2025
शहरी क्षेत्र के मतदाता मैपिंग के कार्य में करें सहयोग–के. रवि कुमार !

शहरी क्षेत्र के मतदाता मैपिंग के कार्य में करें सहयोग–के. रवि कुमार !

December 11, 2025
बिहार में बंद होगा-गुंडा बैंक, AI बेस्ड कैमरे से होगी निगरानी – सम्राट चौधरी !

बिहार में बंद होगा-गुंडा बैंक, AI बेस्ड कैमरे से होगी निगरानी – सम्राट चौधरी !

December 11, 2025
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.