रांची : झारखंड के राज्य स्थापना दिवस 15 नवंबर 2023 राज्य सरकार तैयारी में जुट गई है , वहीं बतौर मुख्य अतिथि अतिथि के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आने की संभावना है .
गौरतलब है की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 15 नवंबर को होने वाले झारखंड स्थापना दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री मोदी को आमंत्रण भेजेंगे। इस आशय का पत्र एक से दो दिन में पीएमओ को भेजा जाएगा।हालांकि अभी तक पीएम के कार्यक्रम की आधिकारिक घोषणा भी नहीं हुई है। ऐसे में राज्य सरकार पीएम मोदी के आधिकारिक कार्यक्रम की बेसब्री से प्रतीक्षा कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगर 15 नवंबर को झारखंड आते हैं तो वह भगवान बिरसा मुंडा के जन्मस्थली खूंटी के उलिहातू गांव आएंगे। एक तरह से देखा जाए तो प्रधानमंत्री का यह दौरा झारखंड के आगामी चुनाव के लिए मास्टरस्ट्रोक साबित होगा। यह दौरा बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।













