रांची :प्रधानमंत्री मोदी के एयरपोर्ट से राजभवन जाने के क्रम में विभिन्न स्थलों पर स्वागत किया गया। जिसमें हिनू चौक, बिरसा चौक, अरगोड़ा चौक, भाजपा कार्यालय, हरमू, हरमू चौक, सहजानंद चौक, किशोरगंज चौक, रातू रोड चौक, एल. पी. एन शाहदेव चौक, रणधीर वर्मा चौक और राजभवन चौक शामिल है। प्रधानमंत्री का सांस्कृतिक नृत्य, ढोल नगाड़ा के साथ स्वागत किया गया।

स्वागत कार्यक्रम में महिलाओं की भारी भीड़ देखी गई। महिलाओं, युवाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखा गया। जगह जगह पर प्रधानमंत्री ने अपने वाहन से लोगों के स्वागत का आभार प्रकट किया। मोदी जी के स्वागत के दौरान मोदी मोदी का जमकर नारा लगा।सर्वप्रथम एयरपोर्ट से बाहर कर्पूरी ठाकुर चौक हीनू में, हिंदपीढ़ी, हिनू, डोरंडा और नामकुम मंडल के कार्यकर्ता द्वारा स्वागत किया गया।













