Thursday, March 26, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » झारखण्ड में ट्राइबल डिजीटल एटलस बनाने की तैयारी शुरू -हेमंत सोरेन !

झारखण्ड में ट्राइबल डिजीटल एटलस बनाने की तैयारी शुरू -हेमंत सोरेन !

प्रथम चरण में अति कमजोर जनजातीय समूह पर ध्यान केंद्रित करने का लक्ष्य .

First Report Live Desk by First Report Live Desk
2 years ago
in झारखंड, पॉलिटिक्स, रांची
Reading Time: 1 min read
A A
0
झारखण्ड में ट्राइबल डिजीटल एटलस बनाने की तैयारी शुरू -हेमंत सोरेन !
1
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

समृद्धि यात्रा के तहत नालंदा में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री !

बिहार मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान नालंदा जिले से संबंधित विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं की !

मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान नालंदा जिले को दी 810 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात !

आरक्षण का लाभ उन्हीं को मिले जिनके लिए व्यवस्था बनाई गई है :बाबूलाल मरांडी !

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के निर्दश पर राज्य में निवास करने वाले आदिवासी समूह के लिए ट्राइबल डेवलपमेंट डिजिटल एटलस तैयार किया जा रहा है। इस कार्य के प्रथम चरण में अति कमजोर आदिवासी समुदाय (PVTG) का बेसलाइन सर्वे किया जाएगा। इसकी तैयारी कल्याण विभाग अंतर्गत आदिवासी कल्याण आयुक्त के मार्गदर्शन में शुरू कर दी गई है।

इसके लिए आदिवासी गाँवों की बुनियादी सुविधाओं की वर्तमान स्थिति और विकास के मानक लक्ष्य से क्रिटिकल गैप सर्वे के साथ प्रत्येक गांव और टोला में शिक्षा, कौशल क्षमता, रोज़गार, आय, जीवनस्तर आदि के सम्बन्ध में भी ब्यौरा तैयार होगा।इसके लिए राज्य सरकार उनके सामाजिक बुनियादी ढांचा, आजीविका और स्वास्थ्य पर ध्यान केन्द्रित कर कार्य योजना को अमली जामा पहनाएगी। ताकि ऐसे जनजातीय समूह के लोगों को पक्के आवास, स्वच्छता, पाइपलाइन के जरिये शुद्ध पेयजल, बिजली/सौर विद्युतीकरण, पेंशन, आयुष्मान कार्ड, पीडीएस और ई-श्रम का लाभ, स्वास्थ्य केंद्र, आंगनबाड़ी तक पहुंच, शिक्षा, सिंचाई हेतु जल की उपलब्धता, हर मौसम में सड़क कनेक्टिविटी, मोटर बाइक एम्बुलेंस/मोबाइल स्वास्थ्य केंद्र की सुविधा, मोबाइल और इंटरनेट कनेक्टिविटी, वनोत्पाद आधारित आजीविका, राज्य आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूहों और संघों को संगठित करके आजीविका में सुधार समेत अन्य सुविधाओं से आच्छादित किया जा सके । ट्राइबल डिजिटल एटलस कल्याण विभाग द्वारा तैयार किया जाएगा, जिसके तहत प्रथम चरण में सभी पीवीटीजी बस्तियों का मूल्यांकन और मैप कर डेटाबेस तैयार किया होगा। जिसके आधार पर प्रमुख सामाजिक आर्थिक बुनियादी ढांचा परियोजनाओं और आजीविका केंद्रित पहलों के कार्यान्वयन के लिए एक व्यापक कार्य योजना को मिशन मोड में लागू किया जाएगा। ताकि अगस्त 2024 तक राज्य में चिन्हित कुल 67,501 पीवीटीजी परिवार और 3, 705 गांवों में की करीब 2,92,359 जनसंख्या के विकास हेतु लकीर खिंची जा सके।अति कमजोर जनजातीय समूह को एक ओर जहां सामाजिक-बुनियादी ढांचे में समाहित किया जाएगा। वहीं इनके पारंपरिक आजीविका की गतिविधियों को मजबूत करने का कार्य होगा । जेटीडीएस चने की खेती और एसएचजी और क्लस्टर आधारित एफपीसी और महिला समूहों के माध्यम से जेएसएलपीएस इसके लिए कार्य करेगा । सिदो कान्हू वनोपज फेडरेशन के माध्यम से इनके उत्पादों का बाजारों तक पहुंच बनाकर आय में वृद्धि की जाएगी। समूह में पाए जाने वाले एनीमिया, विशेष रूप से सिकल सेल एनीमिया और कुपोषण की व्यापकता में कमी सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा (डाकिया योजना) लाभ और स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने को प्रमुखता दिया जायेगा।मुख्यमंत्री की पहल पर असुर, कोरबा, माल पहाड़िया, बिरहोर, सबर, बिरजिया, सौर पहाड़िया जैसे आठ अति संवेदनशील जनजातीय समुदाय (PVTG) के युवक-युवतियों के नियोजन हेतु निःशुल्क आवासीय कोचिंग का शुभारम्भ कुछ माह पूर्व किया गया है। प्रथम चरण में 150 युवाओं को विभिन्न परीक्षाओं के लिए तैयार किया जाएगा। इसमें 60 से अधिक युवतियां हैं। अति संवेदनशील जनजातीय समुदाय के लिए यह देश का पहला आवासीय कोचिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ है।

Tags: # Tribal #Digital# Atlas# Jharkhand #Hemant Soren .
ShareTweetSendShare
First Report Live Desk

First Report Live Desk

You May Like This

झारखण्ड में पिछले 2-3 दिनों की ठंडी और बरसाती हवाओं के बाद गर्मी का सामना !

झारखण्ड में पिछले 2-3 दिनों की ठंडी और बरसाती हवाओं के बाद गर्मी का सामना !

by firstreport desk2
13 hours ago
0

राँची : झारखण्ड में पिछले 2-3 दिनों की ठंडी और बरसाती हवाओं के बाद राज्यवासियों को आज तेज धूप और...

क्रिकेट खेलने को लेकर बैंक कॉलोनी में दिनदहाड़े राइफल से हवाई फायरिंग !

क्रिकेट खेलने को लेकर बैंक कॉलोनी में दिनदहाड़े राइफल से हवाई फायरिंग !

by firstreport desk2
14 hours ago
0

रांची के पिस्का मोड़ स्थित बैंक कॉलोनी में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब हवाई फायरिंग की सूचना पर पुलिस...

एनजीओ समीक्षा बैठक का दूसरा एवं अंतिम दिवस सफलतापूर्वक संपन्न !

एनजीओ समीक्षा बैठक का दूसरा एवं अंतिम दिवस सफलतापूर्वक संपन्न !

by firstreport desk2
14 hours ago
0

रांची :दो दिवसीय आवासीय अवलोकन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम भारत सरकार, झारखण्ड सरकार एवं चाइल्ड इन नीड के संयुक्त तत्वाधान में...

पिठोरिया बिजली ग्रिड लूटकांड !

पिठोरिया बिजली ग्रिड लूटकांड !

by firstreport desk2
14 hours ago
0

रांची : पिठोरिया थाना क्षेत्र के सत कनादू गांव स्थित बिजली ग्रिड में हुई बड़ी लूटकांड में रांची पुलिस को...

सीबीआई ने रांची रेलवे के चीफ कॉमर्शियल इंस्पेक्टर हिमांशु शेखर को 50 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार !

सीबीआई ने रांची रेलवे के चीफ कॉमर्शियल इंस्पेक्टर हिमांशु शेखर को 50 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार !

by First Report Live (Bureau)
1 day ago
0

रांची: सीबीआई ने रेलवे के चीफ कॉमर्शियल इंस्पेक्टर हिमांशु शेखर को 50 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया...

भगवान बिरसा जैविक उद्यान में नन्हें शेर शावक का हार्दिक स्वागत !

भगवान बिरसा जैविक उद्यान में नन्हें शेर शावक का हार्दिक स्वागत !

by First Report Live (Bureau)
1 day ago
0

रांची : भगवान बिरसा जैविक उद्यान राँची के निदेशक जब्बार सिंह ने बताया कि उद्यान के लिए यह अत्यंत हर्ष...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • झारखंड स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता को इसका कुलपति नियुक्त किया !

    झारखंड स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता को इसका कुलपति नियुक्त किया !

    177 shares
    Share 71 Tweet 44
  • मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में सरना पूजा समिति प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की !

    23 shares
    Share 9 Tweet 6
  • झारखंड में आईसीयू सेवाओं का होगा कायाकल्प – अपर मुख्य सचिव !

    22 shares
    Share 9 Tweet 6
  • आरसीएच सभागार में समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये !

    13 shares
    Share 5 Tweet 3
  • बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर अब सख्ती !

    24 shares
    Share 10 Tweet 6

अभी अभी

हताशा की वर्दी और हनुमान चालीसा पढ़ते भूत -अंबा प्रसाद ,पूर्व विधायक !

हताशा की वर्दी और हनुमान चालीसा पढ़ते भूत -अंबा प्रसाद ,पूर्व विधायक !

March 26, 2026
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने दिवंगत जे०एन० सिंह को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि !

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने दिवंगत जे०एन० सिंह को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि !

March 26, 2026
अवैध शराब की बरामदगी एवं तीन अभियुक्त गिरफ्तार !

अवैध शराब की बरामदगी एवं तीन अभियुक्त गिरफ्तार !

March 26, 2026
राज्य में अपराधी बेखौफ, असुरक्षित बहन बेटियां….आदित्य साहू !

राज्य में अपराधी बेखौफ, असुरक्षित बहन बेटियां….आदित्य साहू !

March 26, 2026
समृद्धि यात्रा के तहत नालंदा में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री !

समृद्धि यात्रा के तहत नालंदा में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री !

March 26, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.