रांची :झारखण्ड में मौसम इन दिनों लोगों को खूब उलझा रहा है, सुबह ठंड से कांपते लोग दोपहर में गर्मी के कारण स्वेटर उतारने को मजबूर है लेकिन शाम आते-आते फिर ठंडक बढ़ जाती है।
यही कारण है कि लोगों को बार-बार स्वेटर पहनने और उतारने की नौबत आ रही है। मौसम में इस तरह के उतार-चढ़ाव के चलते अस्पतालों में मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। सर्दी, खांसी और सीजनल बुखार लगभग हर तीसरे घर में देखा जा रहा है।
राज्य के उत्तरी और मध्य जिलों में न्यूनतम तापमान में गिरावट के चलते लोगों को ठंड से जूझना पड़ रहा है। राँची, खूँटी, गुमला, पलामू, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा और चतरा में पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान 7-9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इन जिलों में सुबह और रात में अच्छी खासी कंकनी ठंड का अनुभव किया जा रहा है।
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी और मध्य झारखण्ड में तापमान का यह पैटर्न अगले चार दिनों तक जारी रहने की संभावना है। राँची, पलामू, लातेहार, खूँटी और लोहरदगा में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के नीचे और अधिकतम तापमान 26-27 डिग्री के बीच रहने का अनुमान हैं।
झारखण्ड में फिलहाल मौसम का “यू-टर्न” जारी है। सुबह ठंड, दोपहर में गर्मी और शाम में फिर ठंड का यह चक्र अगले चार दिनों तक लोगों की दिनचर्या और स्वास्थ्य दोनों पर असर डाल सकता है।
आयुष्मान भारत–मुख्यमंत्री अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना !
रांची :राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण, नई दिल्ली के मुख्य वित्तीय पदाधिकारी गयासुद्दीन अहमद ने झारखंड सरकार द्वारा संचालित आयुष्मान भारत–मुख्यमंत्री अबुआ...











