Thursday, March 26, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » हताशा की वर्दी और हनुमान चालीसा पढ़ते भूत -अंबा प्रसाद ,पूर्व विधायक !

हताशा की वर्दी और हनुमान चालीसा पढ़ते भूत -अंबा प्रसाद ,पूर्व विधायक !

झारखंड की कानून-व्यवस्था का असली चेहरा .

firstreport desk2 by firstreport desk2
1 hour ago
in झारखंड, पॉलिटिक्स, रांची
Reading Time: 1 min read
A A
0
1
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

बिहार मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान नालंदा जिले से संबंधित विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं की !

मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान नालंदा जिले को दी 810 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात !

आरक्षण का लाभ उन्हीं को मिले जिनके लिए व्यवस्था बनाई गई है :बाबूलाल मरांडी !

झारखण्ड में पिछले 2-3 दिनों की ठंडी और बरसाती हवाओं के बाद गर्मी का सामना !

रांची : झारखंड की जनता अपराधियों से परेशान और पीड़ित है। राजधानी की सभी छोटी-बड़ी दुकानें रात 8 बजे ही इस डर से बंद हो जाती हैं कि कोई उन्हें लूट न ले, और वास्तविकता में लोग लूटे भी जा रहे हैं। आए दिन राजधानी और अन्य जिला में हत्या, अपहरण, जबरन वसूली, पेट्रोल पंप डकैती और मॉल में डकैती करके अपराधी आराम से निकल जाते हैं। मान लेते हैं कि हत्या एक रैंडम घटना है जिस पर नियंत्रण कठिन हो सकता है, लेकिन जो संगठित अपराध हैं—जैसे डकैती, ट्रैफिकिंग, लूट, ब्राउन शुगर या ड्रग्स माफिया गिरी, वेश्यावृत्ति, जबरन वसूली और जेल से संचालित संगठित अपराध—इन्हें तो पुलिस चाहे तो बिल्कुल रोक सकती है। सच तो यह है कि अधिकतर अपराध पुलिस के संरक्षण में ही चल रहे हैं।यहाँ का अपराधी फर्जी पासपोर्ट बनाकर अजरबैजान, फ्रांस और इंग्लैंड चला जा रहा है और पुलिस पूरी तरह विफल हो गई है। ड्रग्स का धंधा धड़ल्ले से चल रहा है, यहाँ तक कि जेल से भी अपराध संगठित हो रहा है। क्राइम डेटा से पता चलता है कि सबसे ज्यादा हत्याएं पहले गुमला में होती थीं, जो अब रांची में ज्यादा होने लगी हैं। साइबर अपराध जैसे विषयों के लिए हमें जामताड़ा से विश्वव्यापी कुख्याति मिली है। धनबाद को तो छोड़ ही दीजिए, इस पर तो दो-तीन फिल्में ही बन गई हैं। यह हमारे पिछले 25 सालों के ‘बबुआ झारखंड’ की छवि है और हमारे पुलिस मंत्री तथा पुलिस की काबिलियत का भी प्रमाण है।डीजीपी भी भाड़े पर चल रहे हैं, जिन्हें रिटायरमेंट के बाद भी बहाल किया गया है। डीजीपी तड़शा मिश्रा जी की कार्यशैली देखकर मुझे लगता है कि जनता के लिए उनका सही नाम ‘हताशा मिश्रा’ होना चाहिए था। यही पुलिस ‘सुपर कॉप’ बनकर एक निहत्थे बुजुर्ग रैयत का घर तोड़ने के लिए सायरन बजाते हुए 100 से ज्यादा गाड़ियों के साथ हाजिर होती है, वह भी एनटीपीसी का पल्लू पकड़कर। ऐसी ’12 बजी हुई’ पुलिस का डायल नंबर 112 न होकर सिर्फ 12 होना चाहिए था। यह सब देखकर मुझे लगता है कि पुलिस मंत्रालय को भी एनटीपीसी को ही दे देना चाहिए। सरकार के पास पुलिस मंत्रालय रहे या न रहे, चाहे वह एनटीपीसी के पास ही क्यों न रहे, जनता का हाल एक ही रहेगा।

संविधान में हमने पढ़ा था कि सरकार एक स्वतंत्र सत्ता होती है, परंतु वर्तमान वास्तविकता यह है कि यह ‘स्पॉन्सर्ड स्वतंत्रता’ की तरफ बढ़ रही है। जो सरकार को स्पॉन्सर करे, सरकार उसी की हो जाती है। क्या हम ‘जल, जंगल, जमीन’ का नारा लगाकर ‘जंगल राज’ की प्रतिष्ठा करना चाह रहे हैं? हम सुन रहे हैं कि झारखंड उग्रवाद से मुक्त हुआ, पर देख रहे हैं कि यह उपद्रवियों से भर गया है। जगह-जगह पोस्टर दिखते हैं—”उग्रवाद मुक्त झारखंड में आपका स्वागत है”; वहाँ लिख देना चाहिए—”उपद्रव युक्त झारखंड में आपका स्वागत है”। पुलिस एक गिरोह को ऊपर उठाने के लिए दूसरे गिरोह को सुपारी लेकर मार रही है। इसके लिए उन्हें पैसा भी मिला और मेडल भी मिला; रक्षक ही भक्षक बन गया है।फर्ज करिए कि कोई भूत आपकी तरफ आ रहा है और वह भी हनुमान चालीसा पढ़ते हुए, तो आप उस बला से बचने के लिए क्या पढ़ेंगे? यहाँ तो सभी भूत ही हनुमान चालीसा पढ़ रहे हैं, ऐसे में लोग क्या करें? पहले 100 नंबर पर 100 बार फोन करने पर भी फोन नहीं उठता था, अब आपको 112 पर 112 बार फोन करना पड़ेगा तब भी नहीं उठाएगा। परिणाम वही है—पहले भी नतीजा शून्य था और अभी भी शून्य ही रहेगा। मुझे लगता है कि आगे का ‘एक’ मिटा देना चाहिए और डायल नंबर केवल 12 होना चाहिए क्योंकि पुलिस की तो खुद 12 बज चुकी है। अगर किसी को अपना 12 बजवाना हो, तो इन्हें डायल कर लीजिए।बिजली गुल और मीटर चालू वाली व्यवस्था नहीं चलेगी। झारखंड पुलिस का रिमोट कंट्रोल झारखंड सरकार के पास है पर बैटरी अमित शाह लेकर चले गए हैं, अब ऐसे में सरकार क्या करे! झारखंड पुलिस की नई सवारी के बदन पर लिखा है—’आपकी सुरक्षा, हमारी जिम्मेदारी’। मेरा एक सवाल है कि यह ‘आप’ है कौन? वह नागरिक तो बिल्कुल नहीं है। यदि नागरिक होता, तो लिखा जाता: ‘नागरिक सुरक्षा, हमारी जिम्मेदारी’।

Tags: #Uniform# despair# ghost #reciting# Hanuman Chalisa -
ShareTweetSendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

क्रिकेट खेलने को लेकर बैंक कॉलोनी में दिनदहाड़े राइफल से हवाई फायरिंग !

क्रिकेट खेलने को लेकर बैंक कॉलोनी में दिनदहाड़े राइफल से हवाई फायरिंग !

by firstreport desk2
8 hours ago
0

रांची के पिस्का मोड़ स्थित बैंक कॉलोनी में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब हवाई फायरिंग की सूचना पर पुलिस...

एनजीओ समीक्षा बैठक का दूसरा एवं अंतिम दिवस सफलतापूर्वक संपन्न !

एनजीओ समीक्षा बैठक का दूसरा एवं अंतिम दिवस सफलतापूर्वक संपन्न !

by firstreport desk2
8 hours ago
0

रांची :दो दिवसीय आवासीय अवलोकन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम भारत सरकार, झारखण्ड सरकार एवं चाइल्ड इन नीड के संयुक्त तत्वाधान में...

पिठोरिया बिजली ग्रिड लूटकांड !

पिठोरिया बिजली ग्रिड लूटकांड !

by firstreport desk2
8 hours ago
0

रांची : पिठोरिया थाना क्षेत्र के सत कनादू गांव स्थित बिजली ग्रिड में हुई बड़ी लूटकांड में रांची पुलिस को...

सीबीआई ने रांची रेलवे के चीफ कॉमर्शियल इंस्पेक्टर हिमांशु शेखर को 50 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार !

सीबीआई ने रांची रेलवे के चीफ कॉमर्शियल इंस्पेक्टर हिमांशु शेखर को 50 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार !

by First Report Live (Bureau)
1 day ago
0

रांची: सीबीआई ने रेलवे के चीफ कॉमर्शियल इंस्पेक्टर हिमांशु शेखर को 50 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया...

भगवान बिरसा जैविक उद्यान में नन्हें शेर शावक का हार्दिक स्वागत !

भगवान बिरसा जैविक उद्यान में नन्हें शेर शावक का हार्दिक स्वागत !

by First Report Live (Bureau)
1 day ago
0

रांची : भगवान बिरसा जैविक उद्यान राँची के निदेशक जब्बार सिंह ने बताया कि उद्यान के लिए यह अत्यंत हर्ष...

झारखंड के पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा एनआईबीएम की 28 वां स्थापना दिवस पर अनेकों चयनित युवा को सम्मानित किया !

झारखंड के पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा एनआईबीएम की 28 वां स्थापना दिवस पर अनेकों चयनित युवा को सम्मानित किया !

by First Report Live (Bureau)
1 day ago
0

रांची :श्री साईं टावर सर्कुलर रोड एनआईबीएम कोचिंग संस्थान पिछले 27 वर्षों से हजारों युवा को सरकारी नौकरी प्राप्त करवाने...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • झारखंड स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता को इसका कुलपति नियुक्त किया !

    झारखंड स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता को इसका कुलपति नियुक्त किया !

    176 shares
    Share 70 Tweet 44
  • मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में सरना पूजा समिति प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की !

    23 shares
    Share 9 Tweet 6
  • झारखंड में आईसीयू सेवाओं का होगा कायाकल्प – अपर मुख्य सचिव !

    22 shares
    Share 9 Tweet 6
  • आरसीएच सभागार में समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये !

    13 shares
    Share 5 Tweet 3
  • बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर अब सख्ती !

    24 shares
    Share 10 Tweet 6

अभी अभी

हताशा की वर्दी और हनुमान चालीसा पढ़ते भूत -अंबा प्रसाद ,पूर्व विधायक !

हताशा की वर्दी और हनुमान चालीसा पढ़ते भूत -अंबा प्रसाद ,पूर्व विधायक !

March 26, 2026
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने दिवंगत जे०एन० सिंह को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि !

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने दिवंगत जे०एन० सिंह को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि !

March 26, 2026
अवैध शराब की बरामदगी एवं तीन अभियुक्त गिरफ्तार !

अवैध शराब की बरामदगी एवं तीन अभियुक्त गिरफ्तार !

March 26, 2026
राज्य में अपराधी बेखौफ, असुरक्षित बहन बेटियां….आदित्य साहू !

राज्य में अपराधी बेखौफ, असुरक्षित बहन बेटियां….आदित्य साहू !

March 26, 2026
समृद्धि यात्रा के तहत नालंदा में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री !

समृद्धि यात्रा के तहत नालंदा में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री !

March 26, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.