राँची : धुर्वा थाना क्षेत्र के सीठियो में सोमवार की देर शाम आपसी विवाद में अरशद अंसारी (25 वर्षीय) नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए 12 घंटे के अंदर घटना में शामिल तौसीफ नाम के युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, अरशद सोमवार शाम को अपने घर के पास बैठकर आग ताप रहा था। तभी बाइक से आए हथियारबंद अपराधियों ने उसके सिर में गोली मार दी।
परिवार और आसपास के लोग उसे लेकर अस्पताल जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने अरशद को मृत घोषित कर दिया।
अरशद के भाई मो. जिलानी ने बताया कि अरशद पेंट-पुट्टी का काम करता था। जमीन विवाद से उसका दूर-दूर तक नाता नहीं है। उसने पुलिस को बताया कि सीठियो के इबरार और संजय कोहड़ा सहित तौसिफ नामक अपराधी ने इस घटना को अंजाम दिया है। पहले भी इबरार और संजय कोहड़ा ने उससे रंगदारी मांगी थी, उन्होंने जान से मारने की धमकी भी दी थी।
चुनाव के दौरान आई ए एस अधिकारियों का ट्रांसफर/पोस्टिंग ग़लत – भाजपा !
भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल सुधीर श्रीवास्तव के नेतृत्व में राज्य निर्वाचन आयोग पहुँची और ज्ञापन सौंप कर शिकायत दर्ज करायी...












