रांची :भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज स्वदेशी संकल्प अभियान की प्रदेश स्तरीय बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने की संचालन प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह ने।
बैठक में अभियान की प्रदेश टोली,जिलाध्यक्ष,जिला टोली ,प्रदेश मोर्चा अध्यक्ष,प्रकोष्ठ संयोजक शामिल हुए।
बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महामंत्री सांसद और अभियान के राष्ट्रीय संयोजक अरुण सिंह ने संबोधित किया।
सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है।
कहा कि भारत की बुनियादी सुविधाओं में तीव्र विकास हो रहा। गांव गरीब किसान विकास की मुख्यधारा से जुड़े हैं। एक नए भारत का उदय हुआ है।
कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजादी के 100 वीं वर्षगांठ 2047 में विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया है।और इस दिशा में कार्य हो रहे।
कहा कि आज भारत विश्व की चौथी अर्थव्यवस्था बन गया है जो अगले 2 वर्षों में तीसरी बन जाएगा।
कहा कि विकसित भारत का संकल्प स्वदेशी अभियान से ही मजबूत होता है।
कहा कि देश की जनता भारत को आत्मनिर्भर भारत बनाने को ठान चुकी है।
उन्होंने जनता के स्वदेशी आंदोलन को मजबूती प्रदान करने का आह्वान किया।
प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी* ने कहा कि आत्म निर्भर भारत संकल्प को पूरा करके विकसित भारत का संकल्प पूरा होगा। झारखंड में स्वदेशी उत्पाद को बढ़ावा देकर विकसित झारखंड के साथ विकसित भारत आंदोलन को बल मिलेगा।
कहा कि पिछले एक दो महीनों में जो त्योहारों में खरीदारी हुई है उससे स्वदेशी आंदोलन को ताकत मिली है।
प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि हर घर स्वदेशी, घर घर स्वदेशी एक मंत्र है जिसे हमें अभियान के माध्यम से घर घर पहुंचाना है।
उन्होंने अभियान के तहत संकल्प पत्र भरवाने,संकल्प सभा आयोजित करने,स्वदेशी सेमिनार,स्वदेशी मेला, प्रोफेशनल सम्मेलन करने,दीवार लेखन,स्टीकर लगाने जैसे कार्यों को धरातल पर उतारने का निर्देश दिया।
अभियान के राष्ट्रीय सह संयोजक और प्रदेश महामंत्री सांसद प्रदीप वर्मा ने कहा कि स्वदेशी संकल्प अभियान भारत की आर्थिक आजादी का अभियान है। विकसित भारत, आत्म निर्भर भारत के साथ भारत को नंबर एक की अर्थव्यवस्था का देश भी बनाना है।
राज्यपाल ने डी.पी.एस., देवघर का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया !
देवघर :राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार आज देवघर में दिल्ली पब्लिक स्कूल (डी.पी.एस.), देवघर के भूमि पूजन एवं शिलान्यास समारोह में...












