Tuesday, March 10, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » रांची पहला विश्वविद्यालय है जिसने खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के दीक्षांत समारोह का शुभारंभ किया !

रांची पहला विश्वविद्यालय है जिसने खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के दीक्षांत समारोह का शुभारंभ किया !

रांची विश्वविद्यालय झारखंड की गौरवशाली शैक्षणिक संस्थाओं में से एक है .

firstreport desk2 by firstreport desk2
1 year ago
in खेल, झारखंड, देवघर, पॉलिटिक्स, रांची, संस्कृति
Reading Time: 1 min read
A A
0
रांची पहला विश्वविद्यालय है जिसने खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के दीक्षांत समारोह का शुभारंभ किया !
1
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

सतबरवा थाना क्षेत्र में अवैध अफीम !

चाचा ने भतीजी के साथ किया दुष्कर्म !

झारखंड के 15 अधिकारियों को मिली आईएएस में पदोन्नति !

घरेलू एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति को लेकर सामने आई शिकायत !

रांची :रांची के प्रथम खेलकूद एवं सांस्कृतिक महोत्सव के दीक्षांत समारोह के अवसर पर आप सभी का हार्दिक अभिनंदन करता हूँ। इस अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ। रांची विश्वविद्यालय, रांची पहला विश्वविद्यालय है जिसने खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के दीक्षांत समारोह का शुभारंभ किया है, जो एक स्वागतयोग्य कदम है खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियाँ शिक्षा का अभिन्न अंग हैं। ये विद्यार्थियों में अनुशासन, आपसी सहयोग, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास विकसित करने का कार्य करती हैं। इस प्रकार के आयोजन इन मूल्यों को प्रोत्साहित करने का एक सशक्त मंच हैं। मैं इस पहल के लिए संपूर्ण रांची विश्वविद्यालय परिवार को हार्दिक बधाई देता हूँ।झारखंड अपनी अद्वितीय सांस्कृतिक विविधता और खेल प्रतिभाओं के लिए प्रसिद्ध है। यह राज्य न केवल अपनी समृद्ध जनजातीय परंपराओं और लोक कलाओं के लिए जाना जाता है, बल्कि खेलों में भी इसकी विशेष पहचान है। यहाँ की धरती ने कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को जन्म दिया है, जिन्होंने देश का मान बढ़ाया है। तीरंदाजी, हॉकी, फुटबॉल, वुशु और एथलेटिक्स जैसे खेलों में झारखंड के युवा अपनी विशिष्ट पहचान बना चुके हैं। इसी प्रकार, संगीत, नृत्य, नाटक और लोककला में भी यहाँ की प्रतिभाएँ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी छाप छोड़ रही हैं।
आज इस दीक्षांत समारोह में वे विद्यार्थी सम्मानित हो रहे हैं, जिन्होंने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से न केवल विश्वविद्यालय का, बल्कि पूरे राज्य का नाम रोशन किया है। यह उपलब्धियाँ आपकी मेहनत, लगन और समर्पण का परिणाम हैं। आप सभी को मेरी हार्दिक शुभकामनाएँ। मैं यह आशा करता हूँ कि आप इसी उत्साह और प्रतिबद्धता के साथ अपने जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे। हमारे देश की युवा शक्ति केवल ज्ञान अर्जन तक सीमित न रहकर खेल, संस्कृति और नवाचार के क्षेत्रों में भी अपनी पहचान बना रही है। एक स्वस्थ एवं सशक्त समाज के निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है और यह आवश्यक है कि वे अपने कौशल का उपयोग राष्ट्र की उन्नति के लिए करें।रांची विश्वविद्यालय झारखंड की गौरवशाली शैक्षणिक संस्थाओं में से एक है और यह विश्वविद्यालय निरंतर शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ-साथ खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को भी ऊँचाइयों तक ले जाने में संघर्षरत रहा है। यहाँ के विद्यार्थी न केवल शिक्षा में बल्कि खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी अपनी विशिष्ट पहचान बना रहे हैं।यह दीक्षांत समारोह खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों की उत्कृष्टता का प्रतीक है। रांची विश्वविद्यालय, राँची प्रत्येक वर्ष खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करता है और श्रेष्ठ एवं प्रतिभावान छात्रों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के लिए तैयार करता है। हर्ष का विषय है कि पुरुष एवं महिला दोनों को समान अवसर प्रदान किए जाते हैं. रांची विश्वविद्यालय ने कई श्रेष्ठ एवं प्रतिभावान रत्न देश को दिए हैं। योग के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर विश्वविद्यालय का दूसरा स्थान है। महिला हॉकी में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाली विश्व स्तर की खिलाड़ी हैं, जिनमें सलीमा टेटे, निक्की प्रधान और संगीता कुमारी शामिल हैं। सलीमा टेटे भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान हैं और उन्हें वर्ष 2024 के लिए अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया। निक्की प्रधान झारखंड की पहली महिला हॉकी खिलाड़ी थीं जिन्होंने ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। यह झारखंड की बेटियाँ देश का गौरव हैं और अन्य युवतियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। रांची विश्वविद्यालय की महिला हॉकी टीम भी ईस्ट जोन अंतर विश्वविद्यालय टूर्नामेंट की उपविजेता रही है।. खेलों के समानांतर सांस्कृतिक गतिविधियाँ भी हमें इतिहास और संस्कृति से जोड़ती हैं। रांची विश्वविद्यालय इस दिशा में भी कटिबद्ध है। विश्वविद्यालय का ‘जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग’ राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान रखता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत खेल और संस्कृति के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों को छू रहा है। ‘खेलो इंडिया’ जैसी पहल युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित कर रही है। यह योजना न केवल प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आवश्यक संसाधन उपलब्ध करा रही है, बल्कि जमीनी स्तर से खेल संस्कृति को सशक्त कर रही है। इसी तरह, ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ और ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ जैसे कार्यक्रम देश की सांस्कृतिक विविधता को संरक्षित और प्रोत्साहित करने का कार्य कर रहे हैं। अंत में, मैं उन सभी खिलाड़ियों और प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ देता हूँ जिन्होंने अपने कठिन परिश्रम और समर्पण के साथ उत्कृष्टता हासिल की है और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से हमारी परंपराओं को जीवंत बनाए रखा है। झारखंड में खेलकूद और संस्कृति का महत्वपूर्ण स्थान है। हमें अपनी संस्कृति को संजोए रखने और खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए, ताकि हम खेलों और संस्कृति के माध्यम से एक नए, सशक्त एवं विकसित भारत का निर्माण कर सकें।
जय हिन्द! जय झारखण्ड!

Tags: #Ranchi #first university which started #convocation ceremony # sports #cultural program.
ShareTweetSendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

आरपीएफ की सतर्कता से मानव तस्करी का प्रयास विफल !

आरपीएफ की सतर्कता से मानव तस्करी का प्रयास विफल !

by firstreport desk2
15 hours ago
0

रांची :राँची मण्डल मे मण्डल सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार के निर्देशानुसार आरपीएफ बहुत बेहतरीन कार्य कर रही उसी क्रम मे...

ऑपरेशन “नन्हे फरिश्ते” के तहत आरपीएफ ने नाबालिग बालिका को सुरक्षित बचाया !

ऑपरेशन “नन्हे फरिश्ते” के तहत आरपीएफ ने नाबालिग बालिका को सुरक्षित बचाया !

by firstreport desk2
15 hours ago
0

रांची रेल मंडल में कमांडेंट पवन कुमार के निर्देशानुसार रेलवे सुरक्षा बल द्वारा सतर्कता के साथ ड्यूटी का निर्वहन किया...

झारखंड के धनबाद कोयला माफिया एलबी सिंह ईडी कार्यालय में पूछ-ताछ जारी !

झारखंड के धनबाद कोयला माफिया एलबी सिंह ईडी कार्यालय में पूछ-ताछ जारी !

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची : झारखंड के धनबाद माफिया कोयला व्यापारी एलबी सिंह से रांची स्थित ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय में पूछताछ की...

वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम, दावोस तथा यूनाइटेड किंग्डम यात्रा चर्चा – हेमंत सोरेन ,सीएम !

वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम, दावोस तथा यूनाइटेड किंग्डम यात्रा चर्चा – हेमंत सोरेन ,सीएम !

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची : झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से आज राज्य के माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लोक भवन में...

झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन सरकार के सवा वर्ष के राज्य में जो हालात उत्पन्न चर्चा – नवीन जायसवाल !

झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन सरकार के सवा वर्ष के राज्य में जो हालात उत्पन्न चर्चा – नवीन जायसवाल !

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची: झारखंड के भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा विधायक दल की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता नेता विधायक बाबूलाल मरांडी...

मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन से झारखंड विधानसभा की महिला सदस्यों ने की मुलाकात !

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से झारखंड विधानसभा की महिला सदस्यों ने की मुलाकात !

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची :मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में झारखंड विधानसभा की महिला सदस्यों ने मुलाकात की। इस...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर विमेंस कॉलेज, रांची में भाषण प्रतियोगिता एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया !

    अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर विमेंस कॉलेज, रांची में भाषण प्रतियोगिता एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया !

    28 shares
    Share 11 Tweet 7
  • अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर लगभग 40 हजार स्वास्थ्य सहियाओं को मिला तोहफा !

    13 shares
    Share 5 Tweet 3
  • असम के आदिवासी समुदाय को उनका हक-अधिकार मिले – हेमंत सोरेन !

    7 shares
    Share 3 Tweet 2
  • बच्चा चोरी के संदेह में एक विक्षिप्त महिला को लाठी से पीटकर मौत के घाट उतार दिया !

    4 shares
    Share 2 Tweet 1
  • झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन सरकार के सवा वर्ष के राज्य में जो हालात उत्पन्न चर्चा – नवीन जायसवाल !

    4 shares
    Share 2 Tweet 1

अभी अभी

असम के आदिवासी समुदाय को उनका हक-अधिकार मिले – हेमंत सोरेन !

असम के आदिवासी समुदाय को उनका हक-अधिकार मिले – हेमंत सोरेन !

March 10, 2026
हेमंत सरकार में हिंदू आस्था पर लगातार हो रहे हमले….आदित्य साहू !

हेमंत सरकार में हिंदू आस्था पर लगातार हो रहे हमले….आदित्य साहू !

March 10, 2026
ग्रामीण उद्यमिता और महिला सशक्तिकरण का उत्सव  !

ग्रामीण उद्यमिता और महिला सशक्तिकरण का उत्सव !

March 10, 2026
पटना साहिब रेलवे स्टेशन से पटना घाट तक निर्माणाधीन संपर्क पथ का निरीक्षण !

पटना साहिब रेलवे स्टेशन से पटना घाट तक निर्माणाधीन संपर्क पथ का निरीक्षण !

March 10, 2026
सतबरवा थाना क्षेत्र में अवैध अफीम !

सतबरवा थाना क्षेत्र में अवैध अफीम !

March 10, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.