रांची : राजधानी में पिंक ऑटो चलाने वाली महिलाओं द्वारा निकाला गया ब्रेस्ट कैंसर के अवेयरनेस को लेकर जागरूकता अभियान। जिसमें उन्होंने पिंक ऑटो से रैली निकाली जिसे पूरे शहर का भ्रमण किया और जागरूकता फैलाया। यह रैली अब्दुर्रज्जाक अंसारी कैंसर हॉस्पिटल इरबा से लेकर मोराबादी मैदान तक की गई। इस जागरूकता अभियान की शुरुआत मोराबादी में जुंबा एक्सरसाइज से की गई जिसमें रैली की शुरुआत से लेकर इसका समापन किया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड की मशहूर गायिका मोनिका मुंडू सहित रिलिजियस बियोंड योग की रफिया नाज मौजूद रही। क्योंकि अभियान की शुरुआत अक्टूबर महीने में हुई है इसलिए अक्टूबर महीने को ब्रेस्ट कैंसर अवेयरनेस मंथ के रूप में मनाया जा रहा है। इससे शहर के लोगों में जागरूकता फैले इसका प्रयास महिलों द्वारा किया जा रहा है।












