बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव वाले क्षेत्र से एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है. इससे झारखंड के कई जिलों में बारिश हो रही है. लगातार बारिश से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. मौसम विभाग के अनुसार रविवार को रांची सहित 15 जिलों में भारी बारिश के संकेत हैं. इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इनमें रांची, गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, बोकारो, धनबाद, रामगढ़, खूंटी, सिमडेगा, गुमला, लातेहार, लोहरदगा जिला शामिल हैं.25 अगस्त को भी रांची सहित गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, सरायकेला-खरसांवा, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम में भारी बारिश हो सकती है. इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक लातेहार (चंदवा) में 205 मिमी तथा रांची में 120.8 मिमी बारिश हुई. शनिवार को सबसे अधिक हजारीबाग में 21 मिमी बारिश हुई, जबकि रांची में 18 मिमी, जमशेदपुर में 10 मिमी, मेदिनीनगर में सात मिमी, बोकारो में 15 मिमी बारिश हुई. मौसम विभाग के अनुसार 25 अगस्त को एक बार फिर बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर बन रहा है. इसका असर झारखंड पर भी पडेगा.
सुप्रियो भट्टाचार्य के खिलाफ भाजपा पहुंची चुनाव आयोग !
रांची : सुप्रियो भट्टाचार्य ने जिस तरह आदर्श चुनाव आचार संहिता में झामुमो का चुनाव चिन्ह तीर धनुष का प्रयोग...












