Thursday, January 15, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » रांची के प्रमुख स्थानों पर 9 से 13 मार्च तक पलाश होली स्पेशल डिस्प्ले स्टॉल लगाए गए !

रांची के प्रमुख स्थानों पर 9 से 13 मार्च तक पलाश होली स्पेशल डिस्प्ले स्टॉल लगाए गए !

पलाश ब्रांड के तहत ग्रामीण महिलाएं स्वयं हर्बल गुलाल की पैकेजिंग और मार्केटिंग कर रही हैं .

firstreport desk2 by firstreport desk2
10 months ago
in झारखंड, रांची, संस्कृति
Reading Time: 1 min read
A A
0
रांची के प्रमुख स्थानों पर 9 से 13 मार्च तक पलाश होली स्पेशल डिस्प्ले स्टॉल लगाए गए !
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रांची : रंगों के त्योहार होली को लेकर बाजार सज गए हैं, और पिछले वर्ष की तरह ही झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रोमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के अंतर्गत पलाश ब्रांड के तहत सखी मंडल की महिलाओं द्वारा प्राकृतिक उत्पादों से तैयार हर्बल गुलाल बाजार में उपलब्ध है। हर्बल गुलाल के विपणन को बढ़ावा देने और आम जनों में इको-फ्रेंडली होली के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए राज्य स्तरीय पलाश हर्बल गुलाल प्रदर्शनी सह बिक्री अभियान की शुरुआत की गई है।

मुख्यमंत्री द्वारा राज्य की ग्रामीण महिलाओं के उत्पादों को बाजार में पहचान दिलाने के उद्देश्य से शुरू किए गए पलाश ब्रांड के अंतर्गत राज्यभर के विभिन्न जिलों की हजारों ग्रामीण महिला उद्यमियों द्वारा पलाश हर्बल गुलाल का उत्पादन किया जा रहा है।इस अभियान के अंतर्गत आज रांची, हजारीबाग, पलामू, चतरा, रामगढ़, खूंटी, लोहरदगा जिलों में पलाश हर्बल गुलाल प्रदर्शनी सह बिक्री स्टाल का परिचालन आरंभ किया गया।
. . हर्बल गुलाल प्राकृतिक और पूरी तरह है सुरक्षित

जेएसएलपीएस की मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी कंचन सिंह के निर्देशानुसार राज्य के सभी जिलों में 100 से अधिक स्टालों का संचालन दिनांक 9 से 13 मार्च 2025 तक किया जाएगा। सखी मंडल की माहिलाएं गुलाल तैयार करने में प्राकृतिक सामग्री का इस्तेमाल कर रहीं है, जो त्वचा को कोई नुकसान नहीं पहुंचाती। इस हर्बल गुलाल में किसी भी प्रकार के रसायन या आर्टिफिशियल सामग्री का उपयोग नहीं किया गया है। इसे बनाने के लिए समूह की दीदियां फूल, फल और पत्तियों का इस्तेमाल कर रही हैं।
हरे रंग के लिए पालक, गुलाबी के लिए चुकंदर, पीले और नारंगी रंग के लिए पलाश व हल्दी, जबकि नीले रंग के लिए सिंद्धार समेत अन्य फूलों और पत्तियों के प्राकृतिक रंगों का उपयोग किया जा रहा है। साथ ही, गुलाल को सुगंधित बनाने के लिए प्राकृतिक एसेंस का भी समावेश किया गया है।
“पलाश ब्रांड के जरिए हम ग्रामीण महिलाओं के हाथों से बने उत्पादों को बाजार तक पहुंचा रहे हैं। पलाश हर्बल अबीर का उत्पादन न केवल पर्यावरण के अनुकूल है, बल्कि इससे हजारों ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक संबल भी मिल रहा है। पलाश ब्रांड के माध्यम से उनके उत्पादों को एक नई पहचान मिली है, जिससे उनकी आमदनी बढ़ रही है और ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा भी मिल रहा है। इस वर्ष जेएसएलपीएस द्वारा 9 मार्च से 13 मार्च तक सभी जिलों के प्रमुख केंद्रों में स्टॉल लगाए गए है, जहां ‘पलाश हर्बल गुलाल’ के साथ-साथ पलाश रागी लड्डू, हैंडमेड चॉकलेट, कुकीज़ आदि उत्पादों की बिक्री की जा रही है।

ये भीपढ़िये

किसी भी कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों को प्राथमिकता देने का निर्देश !

लापता अंश-अंशिका बरामद रामगढ़ के चितरपुर में, दो लोग भी गिरफ्तार !

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केलिए एक और राष्ट्रीय परिषद केलिए 21 नामांकन हुए प्राप्त…..जुएल उरांव !

झारखंड की औद्योगिक प्रगति में अहम भूमिका अदा करनेवाले प्रभात सिन्हा का निधन !

रांची के प्रमुख स्थलों पर 9-13 मार्च 2025 तक पलाश होली स्पेशल डिस्प्ले स्टॉल में हर्बल गुलाल और  खाद्य उत्पादों की होगी बिक्री

रंग-बिरंगे गुलाल पांच वैरायटी में उपलब्ध हैं। इसकी खरीदारी नजदीकी पलाश मार्ट अथवा होली स्पेशल डिस्प्ले स्टाल से की जा सकती है।
इस अभियान के अंतर्गत रांची शहरी क्षेत्र में पलाश हर्बल गुलाल के स्टॉल राज्य सरकार के प्रमुख कार्यालयों—एफएफपी भवन, सचिवालय (धुर्वा), झारखंड उच्च न्यायालय परिसर—तथा प्रमुख व्यावसायिक स्थलों—रांची मॉल, न्यूक्लियस मॉल, स्प्रिंग सिटी मॉल (हिनू), डोरंडा बाजार, अटल वेंडर मार्केट, पैंटालूंस (लालपुर के समीप), रिलायंस मॉल (कांके रोड), मोराबादी मैदान एवं एजी मोड़ आदि जगहों पर संचालित किए जाएंगे।
पलाश हर्बल गुलाल के साथ ही स्टॉल पर महिलाएं हैंडमेड चॉकलेट, रागी लड्डू, नमकीन जैसे शुद्ध उत्पादों की भी बिक्री कर रही हैं।

आइए, इस होली हम सभी पलाश उत्पादों की खरीदारी कर इन ग्रामीण महिलाओं का हौसला बढ़ाएं!

Tags: #Palash Holi special #display stalls #were set up at important places# Ranchi# 9th to 13th March.
ShareTweetSendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

कृषि , पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की के साथ ऑस्ट्रेलियाई एग्रीकल्चरल काउंसलर की बैठक !

कृषि , पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की के साथ ऑस्ट्रेलियाई एग्रीकल्चरल काउंसलर की बैठक !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची :पशुपालन के क्षेत्र में झारखंड आने वाले समय में ऑस्ट्रेलिया की तकनीक को ग्रहण कर सकता है . नस्ल...

जमाना बदला, खेती भी बदली, नई तकनीकी से करें खेतीः डॉ. भूपेंद्र !

जमाना बदला, खेती भी बदली, नई तकनीकी से करें खेतीः डॉ. भूपेंद्र !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची: युगांतर भारती, नवचेतना ग्रामीण संस्थान, नेचर फाउंडेशन, स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट और जल जागरूकता अभियान के संयुक्त तत्वावधान में...

झारखंड राज्यपाल ने टूसू महोत्सव के अवसर पर शुभकामनाएं दी!

झारखंड राज्यपाल ने टूसू महोत्सव के अवसर पर शुभकामनाएं दी!

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची :राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज मोरहाबादी में आयोजित ‘टुसू महोत्सव’ के अवसर पर सभी को शुभकामनाएँ देते हुए...

सीमा पर उतना रुधिर बहा, जितना झेलम में पानी है !

सीमा पर उतना रुधिर बहा, जितना झेलम में पानी है !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची :नगड़ी के रानी चुआं में सोमवार को विवेकानंद जयंती के मौके पर कवियों ने हर रस की कविता पढ़...

झारखण्ड के मेगालीथ (वृहत पाषाणों )को जानेगी दुनिया !

झारखण्ड के मेगालीथ (वृहत पाषाणों )को जानेगी दुनिया !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची:मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आगामी दावोस और यूके की यात्रा सिर्फ़ झारखण्ड की औद्योगिक क्षमता से दुनिया को अवगत कराने एवं...

झारखंड राज्यपाल ने स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर कार्यक्रम में युवाओं से स्वामी विवेकानंद जी के विचारों का आह्वान किया !

झारखंड राज्यपाल ने स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर कार्यक्रम में युवाओं से स्वामी विवेकानंद जी के विचारों का आह्वान किया !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची :राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने स्वामी विवेकानंद जी की जयंती (राष्ट्रीय युवा दिवस) के अवसर पर रामकृष्ण मिशन आश्रम,...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • झारखंड की औद्योगिक प्रगति में अहम भूमिका अदा करनेवाले प्रभात सिन्हा का निधन  !

    झारखंड की औद्योगिक प्रगति में अहम भूमिका अदा करनेवाले प्रभात सिन्हा का निधन !

    4 shares
    Share 2 Tweet 1
  • कृषि , पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की के साथ ऑस्ट्रेलियाई एग्रीकल्चरल काउंसलर की बैठक !

    3 shares
    Share 1 Tweet 1
  • झारखंड के रांची में एसटी और धनबाद में सामान्य श्रेणी के बनेंगे महापौर !

    3 shares
    Share 1 Tweet 1
  • मनरेगा के नाम बदलने के खिलाफ कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी आंदोलन से घबराई भाजपा – कमलेश !

    3 shares
    Share 1 Tweet 1
  • राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार नेन्यायमूर्ति महेश शरदचंद्र सोनक को झारखंड राज्य उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के पद की शपथ दिलाई !

    3 shares
    Share 1 Tweet 1

अभी अभी

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) द्वारा आयोजित दही-चूड़ा भोज कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री !

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) द्वारा आयोजित दही-चूड़ा भोज कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री !

January 15, 2026
एसीबी जांच एजेंसी की तरह नहीं वसूली एजेंट की तरह काम कर रही….बाबूलाल मरांडी !

एसीबी जांच एजेंसी की तरह नहीं वसूली एजेंट की तरह काम कर रही….बाबूलाल मरांडी !

January 14, 2026
चिप्स के एक साधारण से पैकेट ने एक 8 साल के मासूम बच्चे की ज़िंदगी बदल दिया !

चिप्स के एक साधारण से पैकेट ने एक 8 साल के मासूम बच्चे की ज़िंदगी बदल दिया !

January 14, 2026
मकर संक्रांति पर ‘राहुल पतंग’ से भाजपा को दो-टूक संदेश, आसमान में गूंजा !

मकर संक्रांति पर ‘राहुल पतंग’ से भाजपा को दो-टूक संदेश, आसमान में गूंजा !

January 14, 2026
जदयू द्वारा आयोजित दही-चूड़ा भोज कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार !

जदयू द्वारा आयोजित दही-चूड़ा भोज कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार !

January 14, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.