रांची: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन विश्व आदिवासी महोत्सव के अवसर पर टीआरआई की ओर से आदिवासी समुदाय पर आधारित 35 पुस्तकों एवं लोगों पर आधारित डाक टिकट विमोचन किया गया.

इस महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य समन्वय समिति के अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के चम्पाई सोरेन, विधायक विनोद सिंह, विधायक जय मंगल सिंह , विधायक राजेश कच्छप, मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, पुलिस महानिदेशक अजय कुमार सिंह, प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्रीमती वंदना दादेल और मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे समेत कई गणमान्य मौजूद रहे।












