रांची : राजधानी में छठ महापर्व की तैयारियां जोरों पर है। चार दिनों का यह त्यौहार बड़ी उत्सव और कई मान्यताओं के साथ मनाया जाता है, जिसमें सभी लोगों की आस्था तथा विश्वास जुड़ी हुई है।
रांची में छठ घाट की तैयारियों का निरीक्षण करने रांची के सांसद संजय सेठ तथा विधायक सीपी सिंह के साथ नवीन जायसवाल, समरी लाल, उपमहापौर संजीव विजयवर्गीय व निगम के अधिकारी घाट पहुंचेंगे।
निरीक्षण कार्यक्रम की शुरुआत हटनिया तालाब से होते हुए जेल तालाब, चडरी तालाब, नायक तालाब, बनस तालाब, पावर हाउस तालाब, बटन तालाब अरगोड़ा तालाब, बड़ा तालाब तथा मधुकम तालाब तक किया जाएगा।












