Thursday, February 19, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने “बच्चों से संवाद कार्यक्रम” को संबोधित किया !

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने “बच्चों से संवाद कार्यक्रम” को संबोधित किया !

“बच्चों से संवाद कार्यक्रम” को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय सेना केवल हमारी सीमाओं की रक्षा ही नहीं करती, बल्कि हमारे सपनों और भविष्य की भी सुरक्षा करती है .

firstreport desk2 by firstreport desk2
5 months ago
in झारखंड, पॉलिटिक्स, रांची
Reading Time: 1 min read
A A
0
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने  “बच्चों से संवाद कार्यक्रम” को संबोधित किया !
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

सुप्रियो भट्टाचार्य के खिलाफ भाजपा पहुंची चुनाव आयोग !

भ्रष्ट पदाधिकारी को बनाया ऊर्जा विभाग का बॉस…बाबूलाल मरांडी !

झारखंड में चल रही अपराधियों की समानांतर सरकार.आदित्य साहू !

बच्चा चोरी और मानव तस्करी से झारखंड का हर परिवार भयभीत,सरकार विफल:प्रतुल शाह !

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज राज भवन के बिरसा मंडप में केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ एवं प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित “बच्चों से संवाद कार्यक्रम” को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय सेना केवल हमारी सीमाओं की रक्षा ही नहीं करती, बल्कि हमारे सपनों और भविष्य की भी सुरक्षा करती है। हमारे वीर जवान विषम से विषम परिस्थितियों में भी देश की सुरक्षा में सदैव तत्पर रहते हैं। उन्होंने बच्चों से आह्वान किया कि वे जीवन में चाहे जिस भी क्षेत्र में आगे बढ़ें, सैनिक, डॉक्टर, इंजीनियर, शिक्षक या वैज्ञानिक बनें, सबसे पहले अच्छे इंसान और सच्चे देशभक्त नागरिक बनें।
राज्यपाल ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को केंद्र में रखकर विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई पेंटिंग्स का उल्लेख करते हुए कहा कि ये केवल चित्र नहीं हैं, बल्कि बच्चों के हृदय में बसे देशप्रेम और वीर जवानों के प्रति सम्मान का सजीव प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि जब ये चित्र हमारे वीर सैनिकों तक पहुँचेंगे, तो उन्हें अपार प्रेरणा और ऊर्जा मिलेगी।
राज्यपाल ने झारखंड की वीरता और बलिदान की गौरवशाली परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि झारखंड की धरती सदैव वीरता और बलिदान की भूमि रही है। यह वह भूमि है, जहाँ से असंख्य स्वतंत्रता सेनानी, बलिदानी और वीर सपूत निकले। यह भूमि ही परमवीर चक्र विजेता लांस नायक अल्बर्ट एक्का की भी जन्मभूमि है, जिनका अदम्य साहस सदैव प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि झारखंड के युवाओं में सेना में जाने की गहरी अभिरुचि रही है और यह पूरे राज्य के लिए गर्व का विषय है। राज्यपाल ने विद्यार्थियों को अनुशासन, निरंतर अध्ययन और ऊँचे आदर्श अपनाने का संदेश देते हुए कहा कि राष्ट्र का भविष्य इन्हीं बच्चों के हाथों में सुरक्षित है।
रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने इस अवसर पर कहा कि “बच्चे ही विकसित भारत के ब्रांड एम्बेसडर हैं।” उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में 36 विद्यालयों के विद्यार्थी भाग ले रहे हैं और पिछले 20-25 दिनों में विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई पेंटिंग्स सशस्त्र बलों के साहस और शौर्य को नमन करने का जीवंत प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि वे स्वयं अधिक से अधिक विद्यालयों तक पहुँचे और सभी जगह बच्चों में समान ऊर्जा और देशभक्ति की भावना देखने को मिली। सेठ ने कहा कि भविष्य में 50,000 बच्चों तक पहुँचने की योजना है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष “Know Your Armed Forces” अभियान तथा पिछले छह माह में एयर शो का आयोजन भी किया गया था। उन्होंने कहा कि “मेरा उद्देश्य स्पष्ट है, मैं चाहता हूँ कि अधिक से अधिक बच्चे प्रेरित होकर भारतीय सेना से जुड़ें और मातृभूमि की सेवा करें।” उन्होंने इस अवसर पर प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल अनिल चौहान से अनुरोध किया कि बच्चों द्वारा बनाई गई इन पेंटिंग्स को स्वीकार करें और इन्हें सीमाओं पर तैनात जवानों तक पहुँचाया जाए, ताकि उन्हें बच्चों की ओर से नमन और सम्मान का संदेश मिल सके।
इस अवसर पर प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि इतने बड़े पैमाने पर स्कूल के बच्चों से सवाद करना विशेष है। उन्होंने कहा कि वे एक सामान्य मध्यमवर्गीय परिवार से आते हैं और उनकी प्रारंभिक शिक्षा कोलकाता के केंद्रीय विद्यालय में हुई। उनसे पूर्व उनके परिवार का कोई भी व्यक्ति सेना में नहीं था और न ही उनके बाद। उनकी एक पुत्री है जो सेना में नहीं है। उन्होंने कहा कि सेना में प्रवेश भाई-भतीजावाद से नहीं होता है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि यदि कोई भारत की असली विविधता और संस्कृतियों को समझना चाहता है, तो सेना से समझा सकता है । सेना केवल युद्ध के समय ही नहीं, बल्कि प्राकृतिक आपदाओं और आपात परिस्थितियों में भी जनता की रक्षा और सेवा करती है।
सीडीएस ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का उल्लेख करते हुए कहा कि इस अभियान की योजना और क्रियान्वयन में हमारी सटीक रणनीति, वैज्ञानिक गणना और तकनीकी कौशल का समन्वय रहा। उन्होंने कहा कि हमारे लिए राजनीतिक लक्ष्य सर्वोपरि होता है। सेना सदैव सुनिश्चित करती है कि किसी भी कार्रवाई में निर्दोष नागरिकों की क्षति न हो। रात के 1-1.30 बजे इसलिए किया कि हमें अपनी क्षमता पर भरोसा था। हम गैर आतंकी नागरिक को नहीं मारना चाहते थे। इस अभियान में नौसेना सेना के हथियार का भी इस्तेमाल किया गया, नवाचार जरूरी है। इस बार ड्रोन का इस्तेमाल किया। उन्होंने विद्यार्थियों को संदेश दिया कि सफलता केवल उच्च आईक्यू से नहीं मिलती, बल्कि भावनात्मक बुद्धिमत्ता, टीम-वर्क और निरंतर सीखने की प्रवृत्ति से ही वास्तविक उपलब्धि संभव है। विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए बच्चों को कठोर परिश्रम और अनुशासन के साथ आगे बढ़ना होगा।
इस अवसर पर प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने स्कूली बच्चों से संवाद किया।

Tags: #Governor Santosh Kumar Gangwar #addressed # "Dialogue Program with Children”.
ShareTweetSendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

चेक डैम ने बदली किसानों की तकदीर !

चेक डैम ने बदली किसानों की तकदीर !

by firstreport desk2
1 day ago
0

पटना : दरभंगा जिले के अलीनगर प्रखंड अंतर्गत चार हजार की आबादी वाले गांव हरसिंगपुर की झोली उस समय खुशियों...

बिहार सीएम से बिहार विधान परिषद् के सभापति अवधेश नारायण सिंह के कक्ष में स्पेश एप्लीकेशन सेंटर !

बिहार सीएम से बिहार विधान परिषद् के सभापति अवधेश नारायण सिंह के कक्ष में स्पेश एप्लीकेशन सेंटर !

by firstreport desk2
1 day ago
0

पटना :- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से आज बिहार विधान परिषद् के सभापति अवधेश नारायण सिंह के कक्ष में स्पेश एप्लीकेशन...

राज्यपाल संतोष कुमार गंंगवार ने ‘वीर बिरसा मुंडा साइक्लोथोन’ के एनसीसी प्रतिभागियों को सम्मानित किया !

राज्यपाल संतोष कुमार गंंगवार ने ‘वीर बिरसा मुंडा साइक्लोथोन’ के एनसीसी प्रतिभागियों को सम्मानित किया !

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची : राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज लोक भवन, राँची में आयोजित ‘AT HOME’ कार्यक्रम में ‘गणतंत्र दिवस शिविर–2026’...

बजट सत्र को लेकर रणनीति पर मंथन !

बजट सत्र को लेकर रणनीति पर मंथन !

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची :झारखंड कांग्रेस विधायक दल की बैठक में बजट सत्र को लेकर रणनीति पर मंथन आज रांची में झारखंड कांग्रेस...

“बजट” की रूपरेखा को लेकर हुई उच्चस्तरीय बैठक !

“बजट” की रूपरेखा को लेकर हुई उच्चस्तरीय बैठक !

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची :झारखंड विधानसभा के षष्ठम सत्र के पंचम (बजट) सत्र (18 फरवरी से 19 मार्च 2026 तक) के सुचारु संचालन...

राज मंत्री  दीपिका पाण्डेय सिंह नेकांग्रेस अध्यक्ष  केशव महतो कमलेश की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सम्मिलित हूई !

राज मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह नेकांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सम्मिलित हूई !

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची :झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह ने आज रांची में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • यूएस ट्रेड डील अमेरिकी हित में जबरदस्त डील है,इसमें भारत का नुकसान :प्रानव झा !

    यूएस ट्रेड डील अमेरिकी हित में जबरदस्त डील है,इसमें भारत का नुकसान :प्रानव झा !

    5 shares
    Share 2 Tweet 1
  • झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन महाशिवरात्रि के अवसर पर पहाड़ी मंदिर महाशिवरात्रि महोत्सव सम्मिलित !

    4 shares
    Share 2 Tweet 1
  • धनबाद जिला में दामोदर नदी के पेट से किनारा तक अवैध कोयला खनन -सरयू राय !

    3 shares
    Share 1 Tweet 1
  • सफल पैक्स बनेंगे रोल मॉडल, जानिए कैसे बदलेगी ग्रामीण सहकारिता !

    3 shares
    Share 1 Tweet 1
  • मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एशियाई विकास बैंक के साथ उच्च स्तरीय बैठक !

    3 shares
    Share 1 Tweet 1

अभी अभी

मंत्री दीपिका पांडेय ने रमा खलको के समर्थन में स्थानीय माताओं, बहनों और भाइयों से संवाद किया !

मंत्री दीपिका पांडेय ने रमा खलको के समर्थन में स्थानीय माताओं, बहनों और भाइयों से संवाद किया !

February 19, 2026
झारखंड सीएम ने दिवंगत डॉ० बुद्धदेव महतो को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि !

झारखंड सीएम ने दिवंगत डॉ० बुद्धदेव महतो को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि !

February 19, 2026
धनबाद जिला में दामोदर नदी के पेट से किनारा तक अवैध कोयला खनन -सरयू राय !

धनबाद जिला में दामोदर नदी के पेट से किनारा तक अवैध कोयला खनन -सरयू राय !

February 18, 2026
एआई से सशक्त हो रहा बिहार !

एआई से सशक्त हो रहा बिहार !

February 18, 2026
सुप्रियो भट्टाचार्य के खिलाफ भाजपा पहुंची चुनाव आयोग !

सुप्रियो भट्टाचार्य के खिलाफ भाजपा पहुंची चुनाव आयोग !

February 18, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.