Sunday, March 22, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज EMSl उद्घाटन समारोह को संबोधित किया!

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज EMSl उद्घाटन समारोह को संबोधित किया!

उन्होंने कहा कि आज औद्योगिकीकरण, शहरीकरण, प्रदूषण एवं बदलती जीवन-शैली के कारण मानव स्वास्थ्य से जुड़ी अनेक नई चुनौतियाँ उत्पन्न हो रही हैं .

firstreport desk2 by firstreport desk2
2 months ago
in जमशेदपुर, झारखंड
Reading Time: 1 min read
A A
0
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज EMSl उद्घाटन समारोह को संबोधित  किया!
3
SHARES
8
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

बीआइटी मेसरा में बिटोत्सव 2026 की शुरुआत !

झारखण्ड राज्य के कई जिलों में आज आंधी,बारिश, औंर वज्रपात की संभावना !

दिशोम गुरु शिबू सोरेन की स्मृति में ‘स्टेट ऑफ आर्ट पार्क’ विकसित होगा !

डोरंडा ईदगाह में कांग्रेस नेताओं ने दी ईद की शुभकामनाएं !

जमशेदपुर : राज्यपाल-सह-झारखण्ड राज्य के विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति श्री संतोष कुमार गंगवार ने आज जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज, जमशेदपुर के तत्वावधान में XLRI, जमशेदपुर में “Environmental Mutagenesis and Epigenomics in Relation to Human Health” विषय पर आयोजित तीन दिवसीय International Conference of EMSI (Environmental Mutagen Society of India) के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य का संबंध अत्यंत गहरा एवं संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि आज औद्योगिकीकरण, शहरीकरण, प्रदूषण एवं बदलती जीवन-शैली के कारण मानव स्वास्थ्य से जुड़ी अनेक नई चुनौतियाँ उत्पन्न हो रही हैं। हवा, पानी, मिट्टी और भोजन के माध्यम से हो रहे प्रदूषण का मानव शरीर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है, जिससे आनुवांशिक एवं स्वास्थ्य संबंधी जटिलताएँ बढ़ रही हैं।
राज्यपाल ने आशा व्यक्त की कि यह सम्मेलन केवल समस्याओं तक सीमित न रहकर उनके व्यावहारिक और प्रभावी समाधानों पर भी गंभीर विमर्श करेगा। ऐसे सम्मेलनों के निष्कर्ष समाज के लिए उपयोगी और व्यावहारिक होने चाहिए। साथ ही उन्होंने वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं से अपने ज्ञान और अनुसंधान को समाज के व्यापक हित से जोड़ने का आह्वान किया।
राज्यपाल ने कहा कि झारखण्ड के विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति के रूप में वे उच्च शिक्षा की गुणवत्ता एवं शोध के उन्नत के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि वे चाहते हैं कि झारखण्ड के विश्वविद्यालय देश के अग्रणी संस्थानों में स्थान बनाएँ और देशभर के विद्यार्थी यहाँ अध्ययन के लिए उत्सुक हों। उन्होंने कहा कि आज विश्वविद्यालयों की भूमिका केवल डिग्री प्रदान करने तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि उन्हें समाज की समस्याओं के समाधान का केंद्र बनना चाहिए। शोध, नवाचार और बहुविषयी अध्ययन को प्रोत्साहित कर ही पर्यावरण, स्वास्थ्य एवं मानव कल्याण से जुड़े विषयों का प्रभावी समाधान संभव है।
राज्यपाल ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी के दूरदर्शी नेतृत्व में हमारा देश ‘विकसित भारत @2047’ के लक्ष्य की ओर अग्रसर है। उन्होंने स्वच्छ भारत अभियान, नमामि गंगे और पर्यावरण संरक्षण जैसे अभियानों के माध्यम से यह स्पष्ट संदेश दिया है कि विकास और पर्यावरण एक-दूसरे के विरोधी नहीं, बल्कि पूरक हैं।
उन्होंने कहा कि झारखण्ड प्राकृतिक संपदा, जैव विविधता और युवा प्रतिभा से समृद्ध राज्य है। यहाँ प्रकृति और मानव का संबंध सदियों पुराना है। उन्होंने युवा शोधकर्ताओं एवं विद्यार्थियों से जिज्ञासा, अनुशासन और सामाजिक संवेदनशीलता के साथ शोध कार्य करने का आह्वान किया तथा आशा व्यक्त की कि आगामी तीन दिनों में होने वाली चर्चाएँ बौद्धिक, वैज्ञानिक एवं सामाजिक दृष्टि से अत्यंत प्रभावशाली सिद्ध होंगी।

Tags: #Governor Santosh Kumar Gangwar #addressed# the inauguration ceremony# of Jamshedpur #Co-operative College# (EMSL) today.
Share1Tweet1SendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

जिला अध्यक्षों का प्रशिक्षण शिविर पूरे देश में आयोजित किया !

जिला अध्यक्षों का प्रशिक्षण शिविर पूरे देश में आयोजित किया !

by firstreport desk2
21 hours ago
0

रांची : संगठन सृजन अभियान के तहत चयनित जिला अध्यक्षों का प्रशिक्षण शिविर पूरे देश में आयोजित किया जा रहा...

परिवार नियोजन कार्यक्रम को सुदृढ़ बनाने हेतु डीपीएमयू कोऑर्डिनेटर का राज्य स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न !

परिवार नियोजन कार्यक्रम को सुदृढ़ बनाने हेतु डीपीएमयू कोऑर्डिनेटर का राज्य स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची :- राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड के मिशन निदेशक की अध्यक्षता में आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में उन्होंने अपने संबोधन...

झारखंड स्टेट फैकल्टी डेवलपमेंट एकेडमी का प्रथम वार्षिक कॉन्क्लेव रांची में संपन्न !

झारखंड स्टेट फैकल्टी डेवलपमेंट एकेडमी का प्रथम वार्षिक कॉन्क्लेव रांची में संपन्न !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची: उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, झारखंड सरकार के अंतर्गत स्थापित झारखंड स्टेट फैकल्टी डेवलपमेंट एकेडमी (JSFDA) द्वारा अपनी स्थापना...

महागामा में मंत्री दीपिका पांडेय ने जल संसाधन एवं आधारभूत संरचना से जुड़ी योजनाओं का शिलान्यास किया !

महागामा में मंत्री दीपिका पांडेय ने जल संसाधन एवं आधारभूत संरचना से जुड़ी योजनाओं का शिलान्यास किया !

by firstreport desk2
2 days ago
0

गोड्डा : झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री एवं महागामा की विधायक श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह ने...

जी राम जी के खिलाफ प्रस्ताव पर भाजपा का प्रहार कांग्रेस की कठपुतली बनी हेमंत सरकार !

जी राम जी के खिलाफ प्रस्ताव पर भाजपा का प्रहार कांग्रेस की कठपुतली बनी हेमंत सरकार !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची :झारखंड विधानसभा द्वारा VB GRAM G के खिलाफ पारित प्रस्ताव और उसे केंद्र सरकार को भेजने के फैसले पर...

शिविर में  157 लोगों की नि:शुल्क जाँच की और डॉक्टरी सलाह दिया !

शिविर में 157 लोगों की नि:शुल्क जाँच की और डॉक्टरी सलाह दिया !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची :शिविर में विशेषकर हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर, हाइपरटेंशन एवं सभी बीमारियों का नि:शुल्क जाँच किया गया और सभी को नि:शुल्क...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • झारखंड स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता को इसका कुलपति नियुक्त किया !

    झारखंड स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता को इसका कुलपति नियुक्त किया !

    158 shares
    Share 63 Tweet 40
  • मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में सरना पूजा समिति प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की !

    20 shares
    Share 8 Tweet 5
  • सरहुल पर्व पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन समिति एवं ट्राइबल रीजनल लैंग्वेज विभाग के संयुक्त सफलतापूर्वक संपन्न !

    18 shares
    Share 7 Tweet 5
  • आरसीएच सभागार में समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये !

    12 shares
    Share 5 Tweet 3
  • राज्य के सभी जिलों में शुरू होगा टेली आईसीयू !

    9 shares
    Share 4 Tweet 2

अभी अभी

मॉरीशस में बिहार की कला और संस्कृति की गूंज !

मॉरीशस में बिहार की कला और संस्कृति की गूंज !

March 21, 2026

ईद-उल-फितर (ईद) तथा सरहुल पर्व को लेकर व्यापक विधि व्यवस्था की गई!

March 21, 2026
झारखंड सीएम हेमंत सोरेन एवं उनकी धर्मपत्नी आदिवासी कॉलेज छात्रावास परिसर पहुंचें !

झारखंड सीएम हेमंत सोरेन एवं उनकी धर्मपत्नी आदिवासी कॉलेज छात्रावास परिसर पहुंचें !

March 21, 2026
झारखंड सीएम हेमन्त सोरेन ने प्रकृति पर्व सरहुल विधिवत् पूजा-अर्चना की !

झारखंड सीएम हेमन्त सोरेन ने प्रकृति पर्व सरहुल विधिवत् पूजा-अर्चना की !

March 21, 2026
कोई अल्पसंख्यक होता तो योगेंद्र साव की तरह निष्कासित करती क्या कांग्रेस….भानु प्रताप शाही !

कोई अल्पसंख्यक होता तो योगेंद्र साव की तरह निष्कासित करती क्या कांग्रेस….भानु प्रताप शाही !

March 21, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.