रांची : झारखंड राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज जवाहर विद्या मंदिर, श्यामली, राँची में आयोजित वार्षिक सांस्कृतिक समारोह “HARBINGERS–2025” में सम्मिलित होकर विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को संबोधित करते हुए वर्ष 1966 में स्थापित इस प्रतिष्ठित विद्यालय की गौरवशाली परंपरा, अनुशासन एवं उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि हर्ष है कि यह विद्यालय न केवल झारखंड, बल्कि पूरे देश में अपनी विशिष्ट पहचान रखता है। उन्होंने पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी का विशेष उल्लेख करते हुए कहा कि उनकी सादगी, अनुशासन और ख्याति इस संस्थान की मूल भावना का प्रतीक हैं।
राज्यपाल ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थियों की रचनात्मकता, आत्मविश्वास और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति सम्मान को अभिव्यक्त करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। आज प्रस्तुत गीत, नृत्य, नाटक और विविध कलात्मक प्रस्तुतियाँ विद्यार्थियों की प्रतिभा, मेहनत और नवाचार की भावना को दर्शाती हैं।
राज्यपाल ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल अंकों की प्राप्ति नहीं, बल्कि संवेदनशील, संस्कारित और उत्तरदायी नागरिक का निर्माण है। शिक्षा केवल किताबों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह व्यक्ति के नैतिक और चारित्रिक मूल्यों का निर्माण भी करती है। उन्होंने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के “परीक्षा पे चर्चा” कार्यक्रम का उल्लेख करते हुए विद्यार्थियों को “खुद पर भरोसा रखो, मेहनत करो और मुस्कुराते रहो” का संदेश दिया।
राज्यपाल ने झारखंड की वीरभूमि व भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष और प्रेरणादायी जीवन को स्मरण करते हुए विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे ईमानदारी, परिश्रम और सकारात्मकता को अपने जीवन में सर्वोच्च स्थान दें तथा अपने माता-पिता और शिक्षकों का सम्मान करें।
राज्यपाल ने कार्यक्रम के आयोजन हेतु विद्यालय प्रशासन, शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई दी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जवाहर विद्या मंदिर, श्यामली के विद्यार्थी अपनी प्रतिभा और अनुशासन से राज्य एवं देश का नाम आगे भी गौरवान्वित करते रहेंगे।
राज्यपाल ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
केन्द्रीय महासचिव मिथिलेश कुमार ठाकुर ने राज्यपाल संतोष गंगवार से शिष्टाचार मुलाकात की !
रांची : पूर्व मंत्री एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के केन्द्रीय महासचिव मिथिलेश कुमार ठाकुर ने आज मकर संक्राति के अवसर...












