रांची :राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार आज योगदा सत्संग आश्रम, राँची पहुँचे तथा आश्रम परिसर का अवलोकन किया। इस क्रम में वे उस कक्ष में भी गए, जहाँ स्वामी परमहंस योगानंद जी निवास किया करते थे। उन्होंने स्मृति मंदिर में भी जाकर ध्यान-साधना की तथा आध्यात्मिक शांति का अनुभव किया।
राज्यपाल को वरिष्ठ स्वामी ईश्वरानन्द गिरी जी ने आश्रम की आध्यात्मिक, शैक्षणिक एवं सामाजिक गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। स्वामी जी ने आश्रम की गुरु-शिष्य परम्परा तथा योगदा सत्संग परंपरा के माध्यम से आत्म-विकास, चरित्र निर्माण एवं मानव कल्याण के लिए किए जा रहे प्रयासों से अवगत कराया।
इस अवसर पर राज्यपाल को स्वामी ईश्वरानन्द गिरी जी ने ‘योगी कथामृत’, ‘ईश्वर-अर्जुन संवाद (श्रीमद्भगवद्गीता)’, ‘आत्म-साक्षात्कार की यात्रा’ सहित अन्य महत्वपूर्ण आध्यात्मिक ग्रंथ एवं सोसाइटी द्वारा प्रकाशित कैलेंडर भेंट की।
राज्यपाल ने कहा कि लम्बे समय से आश्रम आना चाहते थे, जो आज पूर्ण हुआ है। उन्होंने योगदा सत्संग आश्रम द्वारा समाज को आध्यात्मिक दिशा में
कांग्रेस प्रभारी के साथ कांग्रेस के 5 सदस्यों के कमेटी की अहम बैठक !
हजारीबाग :हजारीबाग जिला अन्तर्गत बड़कागांव एवं केरेडारी प्रखंड व रामगढ़ जिलांतर्गत पतरातु के खनन कंपनियों द्वारा लगातार विस्थापितों का शोषण...












