राँची : करमा पर्व के अवसर पर राज्य सरकार ने महिलाओं को खास तोहफा दिया है।
मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना अंतर्गत राँची जिला की 3 लाख 78 हजार 641 महिलाओं को अगस्त माह की सम्मान राशि प्रदान की गई है। इसके तहत लाभुक महिलाओं के बैंक खातों में कुल 94 करोड़ 66 लाख 2 हजार 500 रुपये का आधार आधारित भुगतान किया गया है।
राँची जिला में अगस्त माह में लाभुकों की संख्या विभिन्न प्रखंडों और शहरी क्षेत्रों में इस प्रकार रही, अनगड़ा में 16,687, बेड़ो में 20,672, बुंडू में 8,521, चान्हो में 19,772, कांके में 31,487, मांडर में 23,234, नगड़ी में 17,374, नामकुम में 17,524, ओरमांझी में 18,270, रातू में 18,630, सिल्ली में 21,234, सोनाहातू में 12,932 और तमाड़ में 18,486 लाभुक शामिल हैं। वहीं राँची शहरी क्षेत्र और विभिन्न नगर पंचायतों में भी हजारों महिलाएं इस योजना से लाभान्वित हुई हैं।
सुप्रियो भट्टाचार्य के खिलाफ भाजपा पहुंची चुनाव आयोग !
रांची : सुप्रियो भट्टाचार्य ने जिस तरह आदर्श चुनाव आचार संहिता में झामुमो का चुनाव चिन्ह तीर धनुष का प्रयोग...












