रांची: राज्य सरकार ने बुधवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के विभागों में बदलाव किया है। कार्मिक प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार 2005 बैच के आईएएस के. श्रीनिवासन को ऊर्जा विभाग का सचिव बनाया गया है। वे झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड के अध्यक्ष–प्रबंध निदेशक (CMD) का भी अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे।
वहीं मस्तराम मीणा, अपर मुख्य सचिव (पेयजल एवं स्वच्छता विभाग) को राजस्व परिषद का सदस्य बनाया गया है।
राजेश कुमार शर्मा, सचिव (आपदा प्रबंधन विभाग) को खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है।
मनोज कुमार, सचिव (पर्यटन विभाग) को ग्रामीण विकास विभाग का सचिव बनाया गया है। वे पंचायती राज विभाग के सचिव के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे।
सचिव स्तर पर तबादले-पदस्थापन:
परिवहन सचिव विप्रा भाल को स्थानांतरित कर आपदा प्रबंधन विभाग का सचिव बनाया गया है।
महिला, बाल विकास विभाग के सचिव मनोज कुमार को दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल का प्रमंडलीय आयुक्त नियुक्त किया गया है। वे उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल (हजारीबाग) के आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।
योजना एवं विकास विभाग के सचिव मुकेश कुमार को पर्यटन, कला, संस्कृति विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
स्कूली शिक्षा सचिव उमाशंकर सिंह को महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
राजस्व परिषद के अपर सदस्य राजीव रंजन को परिवहन सचिव नियुक्त किया गया है।
अन्य पदस्थापन:
वित्त सचिव अबु इमरान को पेयजल एवं स्वच्छता विभाग का सचिव बनाया गया है।
खाद्य आयोग के सदस्य सचिव संजय कुमार को संथाल परगना प्रमंडल का प्रभारी प्रमंडलीय आयुक्त नियुक्त किया गया है।
कुमुद सहायक को पलामू प्रमंडल का प्रभारी प्रमंडलीय आयुक्त बनाया गया है।
रवि रंजन कुमार विक्रम, श्रम आयुक्त, को कोल्हान प्रमंडल (चाईबासा) का प्रभारी आयुक्त बनाया गया है।
शशि रंजन, निबंधक (सहकारिता समितियाँ), को सचिव, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के रूप में नियुक्त किया गया है। वे अभियान निदेशक, जल जीवन मिशन का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज ऑड्रे हाउस, में आयोजित “CMS ” .
रांची :राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज ऑड्रे हाउस, राँची में आयोजित “CMS VATAVARAN रांची ट्रैवलिंग फिल्म फेस्टिवल” का उद्घाटन...











