रांची : झारखंड के दैनिक जागरण के वरिष्ठ पत्रकार एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा के भाई प्रवीण सिन्हा के असामयिक निधन पर प्रदेश भाजपा ने गहरा शोक व्यक्त किया है .प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह पत्रकारिता जगत की अपूरणीय क्षति है। साहू ने कहा कि ईश्वर स्व प्रवीण सिन्हा की आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें। तथा दुख की घड़ी में परिवार जनों,परिजनों को धैर्य एवं साहस प्रदान करें।शोक व्यक्त करने वालों में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी,क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी,प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह,प्रदेश महामंत्री एवम सांसद डॉ प्रदीप वर्मा,मनोज कुमार सिंह,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश,डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, यदुनाथ पांडेय,प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद,बालमुकुंद सहाय,नीलकंठ सिंह मुंडा,आरती कुजूर, प्रदेश मंत्री सुनीता सिंह,हेमंत दास, शिवपूजन पाठक,योगेंद्र प्रताप सिंह,सहित प्रदेश पदाधिकारी,नेतागण शामिल हैं।












