Friday, October 16, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » पश्चिमी सिंहभूम में अप्रोच रोड की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सड़क पर ही लगाई चौपाल

पश्चिमी सिंहभूम में अप्रोच रोड की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सड़क पर ही लगाई चौपाल

पश्चिमी सिंहभूम के आनंदपुर प्रखंड में अप्रोच सड़क बनाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने शुक्रवार की सुबह डुमिरता में मनोहरपुर-कोलेविरा मुख्य सड़क जाम कर दिया. जिसके कारण यातायात व्यवस्था बदहाल हो गयी है. फिलहाल, मामले को शांत कराने के लिए पुलिस प्रशासन पहुंची है.

Mridul Pathak by Mridul Pathak
3 years ago
in Uncategorized
Reading Time: 1 min read
A A
0
पश्चिमी सिंहभूम में अप्रोच रोड की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सड़क पर ही लगाई चौपाल
2
SHARES
7
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

पश्चिमी सिंहभूम : पश्चिमी सिंहभूम के आनंदपुर प्रखंड के बेड़ातुलुंडा नाला पर अप्रोच सड़क (Approach Road) बनाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने शुक्रवार की सुबह डुमिरता में मनोहरपुर-कोलेविरा मुख्य सड़क जाम कर दिया. सुबह 7 बजे लगभग 3 सौ की संख्या में डुमिरता और बेड़ातुलुंडा के ग्रामीण सड़क पर बैठ गए. इसके कारण सड़क के दोनों और गाड़ियों की लंबी कतार लग गई. मनोहरपुर से रांची, सिमडेगा आने-जाने वाली अंजनी, अतुल, अमन आदित्य समेत कई बस जाम में फंस गई. सूचना पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों से वार्ता की. ग्रामीण अविलंब अप्रोच सड़क पर मिट्टी फिलिंग करने की मांग पर जुटे रहे. सूचना पर आनंदपुर बीडीओ जयंत जेरोम लकड़ा, थाना प्रभारी विकास दुबे जाम स्थल पहुंचकर ग्रामीणों से वार्ता की और मिट्टी फिलिंग का आश्वासन दिया, वावजूद ग्रामीण सड़क पर बैठे रहे.

बदले मार्ग से हुआ बसों का आवगमन

सड़क जाम स्थल डुमिरता पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीण विकास विभाग विशेष प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता, कनीय अभियंता, संवेदक आदि से दूरभाष पर वार्ता की. प्रशासनिक अधिकारियों को मिट्टी फिलिंग करने का आश्वासन दिया गया वावजूद ग्रामीण नहीं माने. ग्रामीणों का कहना था कि हमें विभाग द्वारा एक वर्ष से आश्वासन दिया जा रहा है. लगभग 3 घण्टे तक जाम नहीं खुलने के कारण जाम में फंसे गाड़ी वापस चली गई और लंबी दूरी तय करते हुए वैकल्पिक मार्ग पर चली..

क्या है पूरा मामला

बेड़ातुलुंडा में दो वर्ष पहले सड़क और नाला में पुल बना था.. पहली बरसात में ही पुल का अप्रोच सड़क बह गया. इससे ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानी होने लगी. ग्रामीणों ने अधिकारी, जनप्रतिनिधि, विभाग से अप्रोच सड़क बनाने की गुहार लगाई लेकिन पिछले एक वर्ष से ग्रामीणों को सिर्फ आश्वाशन मिल रहा है.

ये भीपढ़िये

रिम्स में ₹466 करोड़ से होगा कायाकल्प: 10 नए विभाग, PG व सुपर स्पेशियलिटी सीटें बढ़ाने का फैसला !

झारखंड में सियासी घमासान: BJP का कांग्रेस पर हमला — “EC और सुप्रीम कोर्ट को बदनाम कर रही है कांग्रेस, संविधान नहीं परिवारवाद बचाने की कोशिश”

रांची: मंत्री योगेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, दिए सख्त निर्देश !

जनजातीय समाज, संस्कृति और विरासत के संरक्षण एवं विकास के लिए भाजपा प्रदेश कमिटी ने पारित किया प्रस्ताव !

तिलोपेदा गांव का भी है यही हाल

पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र लांडुपोदा पंचायत के तिलोपोदा गांव में पिछले सात साल से डेढ़ किलोमीटर सड़क भी नहीं बन पायी है. यह खुलासा विधानसभा अध्यक्ष द्वारा गठित सरकारी आश्वासन समिति के सभापति विधायक दीपक बिरुवा के नेतृत्व में सड़क निरीक्षण के दौरान हुआ था. डेढ़ किलोमीटर सड़क का निर्माण कार्य 2016 में शुरू हुआ था, लेकिन अब तक नहीं बन पाया. राशि की निकासी के बावजूद भी अब तक यहां सड़क का निर्माण नहीं हो पाया है. जिससे ग्रामीणों को आवागमन में काफी दिक्कतें हो रही है. इसकी शिकायत उन्होंने उपायुक्त समेत सभी को दिया था.

लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने की दी थी चेतावनी

बता दें कि इससे पहले भी सड़क निर्माण को लेकर विरोध किया है. दरअसल, पश्चिमी सिंहभूम जिले के कराईकेला बाजार स्थित एनएच-75 से लेकर बाउरीसाई मोड़ तक की सड़क काफी जर्जर है. ग्रामीणों ने बताया था कि लगभग 2000 फीट सड़क की स्थिति काफी दयनीय है. इस सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे और पानी भर गये हैं. इससे लोगों को चलने- फिरने में भी काफी दिक्कत होती है, जबकि इस सड़क को बनाने की मांग जनप्रतिनिधि से लेकर डीसी तक से ग्रामीण पहले कर चुके हैं. काफी आग्रह के बाद भी अब तक सड़क का निर्माण नहीं हो पाया है, जबकि यह सड़क कई गांवों सहित सुप्रसिद्ध केरा मंदिर को जोड़ती है. यह सड़क नहीं बनने से हजारों लोग प्रतिदिन प्रभावित हो रहे हैं. अगर यह सड़क नहीं बनी तो यहां के ग्रामीण मजबूर होकर एनए-75 मार्ग जाम करेंगे और आने वाले लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे.

झारखंड राज्य, जो अपनी वन्य जीव संपदा, खनिज संसाधनों और जनसंख्या के विविध सांस्कृतिक धरोहर के लिए प्रसिद्ध है, आधुनिक सुविधाओं की ओर अग्रसर हो रहा है. विकास के इस आयाम के एक महत्वपूर्ण हिस्से के रूप में, एक अच्छी और पूर्णता के साथ पहुंच मार्ग नेटवर्क का निर्माण करना जरूरी है. यह एक महत्वपूर्ण कदम है जो सुरक्षित और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के साथ-साथ प्रदेश के विकास को भी बढ़ावा देगा. ऐसे में अप्रोच सड़क का निर्माण हो जाएगा तो लोगों को काफी सुविधा मिलेगी. लोगों को आने-जाने के लिए परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा. अब देखना होगा कि आनंदपुर प्रखंड में कब तक सड़क का निर्माण होगा.

Tags: #jharkhand#ranchi#पश्चिमी सिंहभूम
Share1Tweet1SendShare
Mridul Pathak

Mridul Pathak

You May Like This

झारखंड मतदाता सूची पुनरीक्षण: के. रवि कुमार ने दिए नोटिस सुनवाई व डिजिटाइजेशन के सख्त निर्देश !

झारखंड मतदाता सूची पुनरीक्षण: के. रवि कुमार ने दिए नोटिस सुनवाई व डिजिटाइजेशन के सख्त निर्देश !

by firstreport desk2
3 days ago
0

झारखंड मतदाता सूची पुनरीक्षण: नोटिस सुनवाई और आदेशों के डिजिटाइजेशन की समीक्षा, फॉर्म-8 अनिवार्य ! रांची : झारखंड के मुख्य...

IMA झारखंड का संयुक्त चिकित्सा आंदोलन: RIMS और सदर अस्पताल में जुटाव, 22 अक्टूबर से हड़ताल की चेतावनी !

IMA झारखंड का संयुक्त चिकित्सा आंदोलन: RIMS और सदर अस्पताल में जुटाव, 22 अक्टूबर से हड़ताल की चेतावनी !

by firstreport desk2
3 days ago
0

RIMS व सदर अस्पताल में डॉक्टरों का महाजुटान: IMA झारखंड ने सौंपा ज्ञापन, माँग पूरी न होने पर 22 अक्टूबर...

झारखंड कांग्रेस में बड़ी कार्रवाई: पूर्व मंत्री योगेंद्र साव 3 साल के लिए पार्टी से निष्कासित, जानें पूरा मामला !

झारखंड कांग्रेस में बड़ी कार्रवाई: पूर्व मंत्री योगेंद्र साव 3 साल के लिए पार्टी से निष्कासित, जानें पूरा मामला !

by firstreport desk2
3 days ago
0

रांची: झारखंड की राजनीति में एक बार फिर बड़ा भूचाल आया है। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अनुशासनहीनता और पार्टी...

IMA झारखंड संयुक्त चिकित्सा आंदोलन: 22 अक्टूबर से पूर्ण कार्य बहिष्कार की चेतावनी, जानें क्या हैं 10 चिकित्सा संगठनों की प्रमुख मांगें !

IMA झारखंड संयुक्त चिकित्सा आंदोलन: 22 अक्टूबर से पूर्ण कार्य बहिष्कार की चेतावनी, जानें क्या हैं 10 चिकित्सा संगठनों की प्रमुख मांगें !

by firstreport desk2
3 days ago
0

IMA झारखंड संयुक्त चिकित्सा आंदोलन: 22 अक्टूबर से पूर्ण कार्य बहिष्कार की चेतावनी, 10 चिकित्सा संगठनों ने शुरू किया विरोध...

“राहुल गांधी पहले खुद और कांग्रेस विधायकों से इस्तीफा मांगें, फिर CEC से”: बीजेपी नेता अशोक बड़ाईक का जोरदार हमला !

“राहुल गांधी पहले खुद और कांग्रेस विधायकों से इस्तीफा मांगें, फिर CEC से”: बीजेपी नेता अशोक बड़ाईक का जोरदार हमला !

by firstreport desk2
3 days ago
0

राहुल गांधी पहले खुद और कांग्रेस विधायकों से इस्तीफा मांगें, फिर CEC ज्ञानेश कुमार से: अशोक बड़ाईक ! रांची: भारतीय...

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी झारखंड के रवि कुमार, SIR चाईबासा, Voter Registration Jharkhand !

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी झारखंड के रवि कुमार, SIR चाईबासा, Voter Registration Jharkhand !

by firstreport desk2
3 days ago
0

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने पश्चिमी सिंहभूम में SIR कार्यों की समीक्षा की, हेल्पडेस्क का निरीक्षण कर प्रचार वाहन को दिखाई...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • डिग्री नहीं, ‘सौदा’ हो रहा है!’ Radha Govind University Ramgarh में फर्जी डिग्री और फर्जीवाड़े के गंभीर आरोप, मान्यता पर मंडराया खतरा

    डिग्री नहीं, ‘सौदा’ हो रहा है!’ Radha Govind University Ramgarh में फर्जी डिग्री और फर्जीवाड़े के गंभीर आरोप, मान्यता पर मंडराया खतरा

    56 shares
    Share 22 Tweet 14
  • बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर अब सख्ती !

    247 shares
    Share 99 Tweet 62
  • DC ऑफिस में पुलिस जवान ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा !

    254 shares
    Share 102 Tweet 64
  • IMA झारखंड संयुक्त चिकित्सा आंदोलन: 22 अक्टूबर से पूर्ण कार्य बहिष्कार की चेतावनी, जानें क्या हैं 10 चिकित्सा संगठनों की प्रमुख मांगें !

    9 shares
    Share 4 Tweet 2
  • छात्रवृति योजना हेतु छात्रों का करें शीघ्र चयन: चमरा लिंडा !

    216 shares
    Share 86 Tweet 54

अभी अभी

झारखंड में डॉक्टरों का आंदोलन स्थगित: 10 सूत्री मांगों पर सरकार से बनी सहमति !

झारखंड में डॉक्टरों का आंदोलन स्थगित: 10 सूत्री मांगों पर सरकार से बनी सहमति !

October 16, 2026
झारखंड: “स्वास्थ्य व्यवस्था चौपट, मंत्री रील बनाने में मस्त”, BJP प्रवक्ता रमाकांत महतो ने मांगा इरफान अंसारी का इस्तीफा !

झारखंड: “स्वास्थ्य व्यवस्था चौपट, मंत्री रील बनाने में मस्त”, BJP प्रवक्ता रमाकांत महतो ने मांगा इरफान अंसारी का इस्तीफा !

October 16, 2026
झारखंड voter list verification: ECINET ऐप से पाएं BLO का नंबर, मतदाता सूची में सुधार हुआ आसान !

झारखंड voter list verification: ECINET ऐप से पाएं BLO का नंबर, मतदाता सूची में सुधार हुआ आसान !

October 16, 2026
जामताड़ा को ऐतिहासिक सौगात: मेडिकल कॉलेज और 420 बेड के अस्पताल के निर्माण का रास्ता साफ, सीएम हेमंत सोरेन करेंगे शिलान्यास !

जामताड़ा को ऐतिहासिक सौगात: मेडिकल कॉलेज और 420 बेड के अस्पताल के निर्माण का रास्ता साफ, सीएम हेमंत सोरेन करेंगे शिलान्यास !

October 15, 2026
रिम्स में ₹466 करोड़ से होगा कायाकल्प: 10 नए विभाग, PG व सुपर स्पेशियलिटी सीटें बढ़ाने का फैसला !

रिम्स में ₹466 करोड़ से होगा कायाकल्प: 10 नए विभाग, PG व सुपर स्पेशियलिटी सीटें बढ़ाने का फैसला !

October 15, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.