रांची : झारखंड के झामुमो पार्टी के महासचिव विनोद पांडे ने प्रधानमंत्री से बड़ा मांग किया है अगर सौगात देना ही है तो सरना धर्म कोड की घोषणा करें .झारखंड के कई ऐसे मुद्दे हैं जो विधानसभा से पास हुए राज्यपाल महोदय के माध्यम से केंद्र सरकार को भेजे गए, कुछ राज्यपाल के द्वारा रोका गया जिसमे सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा है सरना धर्म कोड का। अगर माननीय प्रधानमंत्री जी झारखंड आकर उसकी घोषणा करें तब हमलोग समझेंगे कि वो सौगात देने की बात कर रहें हैं .अबुआ आवास जो की झारखंड सरकार द्वारा दिया जा रहा है .तो क्या कारण है कि प्रधानमंत्री आवास योजना बंद किया गया .झारखंड सरकार को आवास योजना के लिए जो पैसा आवंटित होता था उसे रोकने का काम किया गया . इसपर भी प्रधानमंत्री जी अपनी टिप्पणी देंगे तो ज्यादा बेहतर होगा . इस राज्य की जनता की जो हेमंत सरकार से है हम उस अपेक्षा को पूरा कर रहें हैं . और अब देश के प्रधानमंत्री आ जाएं या पूरा केंद्र सरकार का कैबिनेट आ जाए, उससे यहां के लोगों के दिलों दिमाग पर कोई असर पड़ने वाला नही है . और जब लोगों ने यह मन बना लिया है की यहां से भाजपा को पूरी तरह से हमलोग बेदखल कर देंगे, तो अब लोगों के ऊपर ही छोड़ा जाना चाहिए और समय आने पर पता चल जाएगा की कौन सी सौगात और किसके आगमन से क्या लाभ हुआ है .
https://x.com/VinodPandeyJMM/status/1833520906074828803?t=tXXKaSzDNXSHpKj3b_h1Gg&s=19












