रांची के पूर्व उपायुक्त छवि रंजन का राज्य सरकार ने निलंबन भी समाप्त कर दिया है। सरकार ने 14 अक्टूबर 2025 से उनका सस्पेंशन खत्म करने का आदेश जारी किया। छवि रंजन ने कुछ सप्ताह पहले सरकार को निलंबन समाप्त करने के लिए आवेदन दिया था, जिस पर विचार करते हुए यह फैसला लिया गया।
इस फैसले के साथ ही अब उनकी सेवा बहाली की प्रक्रिया शुरू होने पर विचार किया जा रहा है। बरियातू में सेना की जमीन घोटाला मामले में गिरफ्तारी के बाद छवि रंजन को निलंबित कर दिया गया था।
आईएएस छवि रंजन 29 माह बाद जेल से बाहर निकले। सेना के कब्जे वाली बरियातू की जमीन की खरीद-बिक्री से जुड़े मामले में वे ईडी की गिरफ्त में थे। सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद उन्होंने ईडी की विशेष अदालत में एक-एक लाख रुपए के दो जमानतदारों के साथ मुचलका दाखिल किया।
संगठनात्मक बैठक मेंमंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कार्यकर्ताओं और युवाओं के साथ संवाद किया !
रांची :रांची के नामकुम क्षेत्र में आयोजित संगठनात्मक बैठक में झारखंड सरकार की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह जी ने कार्यकर्ताओं,...












