रांची :झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की सेहत में लगातार सुधार हो रहा है। 81 वर्षीय दिशोम गुरु दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती हैं, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम उनकी स्थिति पर गहन निगरानी रख रही है। उनकी हालत अब स्थिर है और धीरे-धीरे बेहतर हो रही है। शिबू सोरेन को 19 जून को ब्रेन स्ट्रोक और किडनी संबंधी समस्याओं के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों की सतर्कता और उपचार के कारण उनकी स्थिति में सकारात्मक प्रगति देखी जा रही है। उनसे कुशलक्षेम जानने के लिए नेताओं का तांता लगा है।
सेंट्रल जेल से 3 कैदी फरार !
हजारीबाग : लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा (जेपी कारा) से तीन कैदियों के फरार होने की सनसनीखेज घटना सामने आई...










