राँची : पूरे झारखण्ड में सर्दी सितम ढा रही है। कई जिलों का तामपान 10 डिग्री सेल्सियस ने नीचे पहुंच गया है।
इस हाड़ कांपने वाली ठंड के चलते सुबह और शाम के समय घना कोहरा छाया रहता है, जिससे जनजीवन के साथ-साथ हवाई यातायात भी बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।
घने कोहरे और कम दृश्यता (लो विजिबिलिटी) के कारण राजधानी राँची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से संचालित होने वाली कई उड़ानों पर असर पड़ा है। सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए एयरपोर्ट प्रशासन ने कुछ उड़ानों को रद्द कर दिया है, जबकि कई फ्लाइटें अपने निर्धारित समय से काफी देर से संचालित की जा रही हैं।
चुनाव के दौरान आई ए एस अधिकारियों का ट्रांसफर/पोस्टिंग ग़लत – भाजपा !
भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल सुधीर श्रीवास्तव के नेतृत्व में राज्य निर्वाचन आयोग पहुँची और ज्ञापन सौंप कर शिकायत दर्ज करायी...












