पलामू : बारिश की वजह से हैदरनगर प्रखंड के ग्राम पंचायत बरडंडा के मोकहर खुर्द गांव में कच्चा मकान गिरने से एक व्यक्ति की मौत तथा एक महिला घायल हो गई । दो दिन बारिश होने के कारण मकान गिरा जिस कारण मकान में दब कर सुरेश राम की मृत्यु हो गई तथा उनकी पत्नी तेतरी देवी जख्मी हुई है। घटना आधी रात की है। सूचना मिलते ही प्रखंड उप प्रमुख पप्पू कुमार पासवान, बरडंडा पंचायत समिति पति रामचंद्र राम, समाज सेवी छविकान्त राम एंव अन्य लोग पहुंचे उन्होंने परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
ऑपरेशन “नन्हे फरिश्ते” के तहत आरपीएफ ने नाबालिग बालिका को सुरक्षित बचाया !
रांची रेल मंडल में कमांडेंट पवन कुमार के निर्देशानुसार रेलवे सुरक्षा बल द्वारा सतर्कता के साथ ड्यूटी का निर्वहन किया...











