रांची रेल मंडल में कमांडेंट पवन कुमार के निर्देशानुसार रेलवे सुरक्षा बल द्वारा सतर्कता के साथ ड्यूटी का निर्वहन किया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 08.03.2026 को आरपीएफ पोस्ट रांची के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा ऑपरेशन “नन्हे फरिश्ते” के तहत रांची रेलवे स्टेशन पर नियमित जांच के दौरान प्लेटफॉर्म संख्या 02 पर एक नाबालिग बालिका को अकेले बैठा हुआ देखा गया, जो डरी हुई एवं घबराई हुई प्रतीत हो रही थी। प्रारंभिक पूछताछ में बालिका द्वारा संतोषजनक उत्तर नहीं दिया गया, परंतु बाद में उसने अपना नाम सोलाली (13 वर्ष), पिता – गौतम, निवासी – भद्रक (ओडिशा) बताया। इसके बाद आरपीएफ द्वारा बालिका को सुरक्षित संरक्षण में लेकर चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (CWC), रांची के समक्ष प्रस्तुत किया गया। सीडब्ल्यूसी द्वारा बालिका को प्रेमाश्रय, रांची भेजने का निर्देश दिया गया, किंतु वहां के अधिकारियों द्वारा उसे रखने से इंकार कर दिया गया। इसके पश्चात आरपीएफ टीम ने पुनः सीडब्ल्यूसी, रांची को उक्त स्थिति से अवगत कराया। इसके बाद सीडब्ल्यूसी द्वारा लिखित आदेश जारी कर बालिका को वन स्टॉप सेंटर, रांची में रखने का निर्देश दिया गया। आदेशानुसार बालिका को सुरक्षित रूप से वहां भर्ती कराया गया।
इस सराहनीय कार्य में महिला उपनिरीक्षक प्रियंका कुमारी, आरपीएफ पोस्ट रांची तथा आरपीएफ स्टाफ रामजी नाइक, एस.पी. टोप्पो एवं एस.पी. खाल्को (पोस्ट हटिया) की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम, दावोस तथा यूनाइटेड किंग्डम यात्रा चर्चा – हेमंत सोरेन ,सीएम !
रांची : झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से आज राज्य के माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लोक भवन में...












