रांची : न्यायामूर्ति-सह-कार्यपालक अध्यक्ष झालसा सुजीत नारायण प्रसाद के दिशा निर्देश पर, सदस्य सचिव झालसा कुमारी रंजना अस्थाना एवं माननीय न्यायायुक्त-सह-अध्यक्ष अनिल कुमार मिश्रा-1 के मार्गदर्शन में तथा डालसा सचिव की देखरेख में लापुंग प्रखंड के बोकरोन्दा पंचायत भवन में नालसा द्वारा संचालित योजना -‘डॉन’ पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पीएलवी प्रदेशिया महली, प्रतिमा देवी, ललिता देवी एवं अन्य उपस्थित थे।
डालसा के पीएलवी ने विधिक जागरूकता के माध्यम से लोगों को नशा न करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि नशा की चपेट में युवाएं आकर अपराध की ओर चले जाते है। नशा से तन-धन की हानि होती है। अधिक नशा के सेवन से लोग मानसिक रूप से बीमार भी हो जाते है। उन्होंने यह भी कहा कि विधिक जागरूकता के माध्यम से नशामुक्त समाज का निर्माण करना ही उद्देश्य है।
यह भी ज्ञात हो कि डालसा के पीएलवी ने आगामी 14 मार्च को आयोजित होनेवाली राष्ट्रीय लोक अदालत की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए जगह-जगह पोस्टर और बैनर लगाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है, जिससे कि अधिक से अधिक वादों का निस्तारण हो सके। पीएलवी प्रदेशिया महली ने प्रधानमंत्री आवास योजना, विधवा पेंशन तथा वृद्धा पेंशन की जानकारी दी वही प्रतिमा देवी ने जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के बारे में ग्रामीणों को बताया। पीएलवी ललिता देवी ने ग्रामीणों को पीड़ित मुआवजा के बारे में जानकारी दी।
पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां ने समर्थकों के साथ ली भाजपा पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया !
रांची : झारखंड के भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज भव्य मिलन कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें भुइयां समाज के केंद्रीय अध्यक्ष,राज्य...












